डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
digital marketing course kaise kare

डिजिटल मार्केटिंग यानी इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये प्रोडक्ट्स या सर्विसेज़ को प्रमोट करना। आज भारत में हर छोटा बड़ा बिजनेस अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बनाने पर ध्यान दे रहा है, जिसकी वजह से डिजिटल मार्केटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें, यह सवाल उन सभी के लिए ज़रूरी है जो इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। एक स्ट्रक्चर्ड कोर्स आपको SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और पेड एडवर्टाइजिंग जैसी स्किल्स सिखाता है, जो आज हर कंपनी को चाहिए।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स इसलिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसे आप घर बैठे, कम खर्च में और अपनी पेस से सीख सकते हैं। साथ ही यह कोर्स किसी एक बैकग्राउंड के लिए सीमित नहीं है, चाहे आप स्टूडेंट हों, वर्किंग प्रोफेशनल हों या बिजनेस ओनर हों, यह स्किल सभी के काम आती है। यह कोर्स ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और यूजी व पीजी डिग्री लेवल पर भी किया जा सकता है, जिससे आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

इस ब्लॉग में आपको स्टेप बाय स्टेप बताया गया है कि सही कोर्स कैसे चुनें, फ्री और पेड ऑप्शन्स क्या हैं, किन टॉपिक्स को पहले सीखें और कोर्स के बाद करियर कैसे शुरू करें।

डिजिटल मार्केटिंग किसे कहते हैं?

डिजिटल मार्केटिंग वह तरीका है जिसमें किसी प्रोडक्ट या सर्विस को इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए सही ऑडियंस तक पहुँचाया जाता है। इसमें सर्च इंजन, सोशल मीडिया, ईमेल और वेबसाइट जैसे माध्यमों का उपयोग होता है।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में SEO, गूगल ऐड्स, सोशल मीडिया मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे टॉपिक कवर होते हैं। यह कोर्स सर्टिफिकेट से लेकर पीजी डिग्री तक कई लेवल पर उपलब्ध है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

कोर्स का नामकोर्स प्रकारअवधि
डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट कोर्ससर्टिफिकेट3 से 6 महीने
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्ससर्टिफिकेट / प्रोफेशनल6 से 12 महीने
डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमाडिप्लोमा6 से 12 महीने
पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंगपीजी डिप्लोमा1 साल
बीबीए इन डिजिटल मार्केटिंगयूजी डिग्री3 साल
बीए इन डिजिटल मार्केटिंगयूजी डिग्री3 साल
बीएससी इन डिजिटल मार्केटिंगयूजी डिग्री3 साल
एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंगपीजी डिग्री2 साल
एमए इन डिजिटल मार्केटिंगपीजी डिग्री2 साल
एमएससी इन डिजिटल मार्केटिंगपीजी डिग्री2 साल
ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्ससर्टिफिकेट / स्किल बेस्ड2 से 6 महीने
इंडस्ट्री प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्रामप्रोफेशनल कोर्स3 से 9 महीने

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता कोर्स के लेवल पर निर्भर करती है। इस कोर्स को करने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –

  • सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम से 10वीं या 12वीं पास होना ज़रूरी है। साथ ही बेसिक कंप्यूटर और इंटरनेट की समझ होनी चाहिए।
  • यूजी डिग्री कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि पीजी डिग्री कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरी करना ज़रूरी है।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए आवश्यक स्किल्स

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में डिग्री से ज्यादा स्किल्स भी मायने रखती हैं। यदि आप इस कोर्स को करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित स्किल्स होनी चाहिए –

  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • एनालिटिकल थिंकिंग
  • बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
  • कंटीन्यूअस लर्निंग माइंडसेट
  • अडाप्टिबिलिटी (अनुकूलन क्षमता)

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स को करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो कर सकते हैं –

स्टेप 1 – बेसिक नॉलेज लें और गोल तय करें

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स शुरू करने से पहले आपको SEO, सोशल मीडिया, गूगल ऐड्स और कंटेंट मार्केटिंग की बेसिक जानकारी लेनी चाहिए। साथ ही यह भी तय करें कि आप जॉब करना चाहते हैं, फ्रीलांसिंग करनी है या अपना बिजनेस ग्रो करना है, आपका यही गोल तय करेगा कि आपको किस एरिया पर पहले ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप Google Digital Garage जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध फ्री कोर्स से शुरुआत कर सकते हैं।

स्टेप 2 – सही कोर्स और प्लेटफॉर्म चुनें

बेसिक समझ बनने के बाद आपको अपने समय और ज़रूरत के अनुसार कोर्स चुनना चाहिए। कोर्स चुनते समय ध्यान दें कि सिलेबस में प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स शामिल हों और उस प्लेटफार्म का सर्टिफिकेट इंडस्ट्री में मान्य हो। HubSpot Academy और Google के सर्टिफिकेशन कोर्स कई इंडस्ट्रीज़ में व्यापक रूप से स्वीकृत माने जाते हैं।

स्टेप 3 – प्रैक्टिकल प्रैक्टिस और प्रोजेक्ट पर काम करें

डिजिटल मार्केटिंग में सिर्फ थ्योरी काफी नहीं होती, इसलिए आपको प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस पर भी ध्यान देना होगा। आप अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर SEO प्रैक्टिस कर सकते हैं और छोटे बजट से Google या Facebook Ads चलाकर सीख सकते हैं। कई प्लेटफॉर्म्स आपको प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स भी देते हैं, जिससे आपको रियल वर्क एक्सपीरियंस मिलता है।

स्टेप 4 – इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन प्राप्त करें

आपके लिए इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन लेना भी ज़रूरी होता है, क्योंकि इससे आपकी स्किल्स प्रमाणित होती हैं। आप Google Skillshop और HubSpot जैसे प्लेटफॉर्म्स से सर्टिफिकेशन्स लेकर अपनी प्रोफाइल को और मजबूत बना सकते हैं, क्योंकि इन्हें कई इंडस्ट्रीज़ में मान्यता मिलती है।

स्टेप 5 – पोर्टफोलियो बनाएं और इंटर्नशिप करें

जब आप सीखना शुरू कर देते हैं, तो अपने प्रोजेक्ट्स, SEO रिजल्ट्स और ऐड कैंपेन को पोर्टफोलियो में डॉक्यूमेंट करना शुरू करें सिर्फ काम नहीं, बल्कि उसके रिजल्ट्स भी दिखाएं। इसके बाद आप किसी एजेंसी में इंटर्नशिप कर सकते हैं या Fiverr, Upwork जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्रीलांसिंग शुरू कर सकते हैं। यही एक्सपीरियंस आगे आपको जॉब या खुद का काम शुरू करने में सबसे ज़्यादा मदद करेगा।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषय

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रमुख विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। हालाँकि कोर्स लेवल के अनुसार इन विषयों की डेप्थ बढ़ती जाती है। इन विषयों से प्राप्त ज्ञान के आधार पर ही आप इस कोर्स को सफलतापूर्वक कर सकते हैं –

  • SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन)
  • SEM / PPC (सर्च इंजन मार्केटिंग)
  • SMM (सोशल मीडिया मार्केटिंग)
  • ईमेल मार्केटिंग
  • कंटेंट मार्केटिंग और स्ट्रेटेजी
  • कॉपीराइटिंग 
  • ग्राफिक डिजाइनिंग बेसिक्स
  • वीडियो मार्केटिंग
  • वेब एनालिटिक्स
  • मार्केटिंग एनालिटिक्स
  • कन्वर्जन रेट ऑप्टिमाइजेशन (CRO)
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • ई-कॉमर्स मार्केटिंग
  • ORM (ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट)

डिजिटल मार्केटिंग में करियर ऑप्शन और सैलरी

डिजिटल मार्केटिंग करने के बाद आपको विज्ञापन कंपनियों से लेकर क्रिएटिव फर्म्स और एडटेक फर्म्स में विभिन्न जॉब प्रोफाइल पर काम करने के अवसर मिलते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
SEO स्पेशलिस्टINR 5 लाख – INR 5.5 लाख
सोशल मीडिया मैनेजरINR 5.4 लाख – INR 6 लाख
कंटेंट मार्केटरINR 7.2 लाख – INR 8 लाख
डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिवINR 3.1 लाख – INR 3.4 लाख
PPC एक्सपर्टINR 3.8 लाख – INR 4.3 लाख

नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कितने महीने का होता है?

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की अवधि आमतौर पर 3 माह से लेकर 12 माह तक के बीच होती है। इसमें शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि 3-6 माह, एडवांस डिप्लोमा कोर्स की अवधि 6-12 माह के बीच होती है। कोर्स की अवधि कोर्स के लेवल पर निर्भर करती है।

क्या डिजिटल मार्केटिंग कोर्स ऑनलाइन किया जा सकता है?

हाँ, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए आप Google Digital Garage, HubSpot और Coursera जैसे प्लेटफॉर्म कर सकते हैं, जिसमें पेड और फ्री क्रोसेज भी उपलब्ध होते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत कैसे करें?

डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत करने के लिए आप सबसे पहले डिजिटल मार्केटिंग की बेसिक नॉलेज (जैसे – SEO, सोशल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग और गूगल ऐड्स) प्राप्त करें। इसके बाद एक स्किल (SEO या सोशल मीडिया) को चुनकर उस पर फोकस करें। इसके बाद फ्री ऑनलाइन कोर्स, यूट्यूब और ब्लॉग से सीखकर छोटे प्रोजेक्ट्स या प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लें।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की फीस कितनी है?

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की फीस आपके कोर्स लेवल और आपके संस्थान या प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है। आमतौर पर बेसिक ऑनलाइन कोर्स फ्री या INR 2,000 से INR 10,000 और ऑफलाइन या एडवांस डिप्लोमा कोर्स की फीस INR 30,000 से INR 1,00,000 के बीच हो सकती है।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, SEO स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट मार्केटर और PPC स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

वीडियो एडिटर कैसे बनें?कंटेंट राइटर कैसे बनें?
गेम डेवलपर कैसे बनें?प्रोडक्ट मैनेजर कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*