MP CPCT सिलेबस 2026, एग्जाम पैटर्न और तैयारी की बुक्स

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
CPCT Syllabus in Hindi

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार के उन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं जहाँ कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग स्किल अनिवार्य है, तो CPCT स्कोर की आवश्यकता हो सकती है। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में MCQs और टाइपिंग के जरिए एप्लीकेंट्स की नॉलेज और स्किल्स की जांच की जाती है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से कंप्यूटर ज्ञान, आईटी स्किल्स और हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग का आकलन किया जाता है, जबकि कुछ प्रश्न सामान्य मानसिक क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े होते हैं।

यह परीक्षा मध्य प्रदेश सरकार की कई भर्तियों में कंप्यूटर दक्षता प्रमाण के रूप में उपयोग की जाती है। देखा जाए तो किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आपको उस परीक्षा के सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में यदि आप इस परीक्षा में बैठने का विचार कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ आपके लिए CPCT परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी दी गई है।

परीक्षा का नाम कंप्यूटर दक्षता प्रमाणन परीक्षा (CPCT)
कंडक्टिंग बॉडी मध्य प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन एजेंसी (MAPIT)
एग्जाम मोड  ऑनलाइन 
एग्जाम पैटर्न MCQs एवं टाइपिंग टेस्ट 
स्किल कंप्यूटर ज्ञान, IT स्किल्स, हिंदी और अंग्रेज़ी टाइपिंग
ऑफिशियल वेबसाइट cpct.mp.gov.in

CPCT परीक्षा क्या है?

‘कंप्यूटर दक्षता प्रमाणन परीक्षा’ (CPCT) को मध्य प्रदेश सरकार ने अपने ऑर्डर नंबर C 3 – 15/2014/1/3 दिनांक 26 फरवरी 2015 के आदेश के तहत शुरू किया है। इस परीक्षा का उद्देश्य कैंडिडेट्स की कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग स्किल्स का मूल्यांकन करना है। यह परीक्षा उन एप्लीकेंट्स के लिए आवश्यक है जो मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में ऐसे पदों पर नौकरी करना चाहते हैं जहां कंप्यूटर की वर्किंग नॉलेज और टाइपिंग अनिवार्य होती है। CPCT परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक स्कोर कार्ड प्रदान किया जाता है, जो कई सरकारी भर्तियों में कंप्यूटर दक्षता के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। हालाँकि भर्ती के अनुसार इसकी शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

CPCT का एग्जाम पैटर्न

नीचे CPCT परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल दिया गया है, जिसमें प्रत्येक सेशन की ड्यूरेशन और ब्रेक टाइम शामिल हैं, ताकि कैंडिडेट परीक्षा के दौरान टाइम का सही मैनेजमेंट कर सकें:-

टाइपिंग टेस्ट

सेक्शंस दिव्यांग (शारीरिक रूप से विकलांग) कैंडिडेट्स (मिनट में)अन्य कैंडिडेट्स (मिनट में)
MCQ 100 75 
ब्रेक टाइम
मॉक – इंग्लिश टाइपिंग 
ब्रेक टाइम 
एक्चुअल इंग्लिश टाइपिंग20 15 
ब्रेक टाइम 
मॉक – हिंदी टाइपिंग10 10 
ब्रेक टाइम 
एक्चुअल हिंदी टाइपिंग20 15 
कुल परीक्षा की अवधि 165 130 

नोट: समय अवधि और सेक्शन संरचना आधिकारिक CPCT परीक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकती है।

परीक्षा पैटर्न

सब्जेक्ट प्रश्न अंक 
कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी 52 52 
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड 
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 
जनरल मेंटल एबिलिटी 
जनरल अवेयरनेस 
कुल 75 75 

CPCT परीक्षा में पासिंग मार्क्स क्या है?

CPCT परीक्षा में पास होने के लिए आपको कुल 75 अंकों में से लगभग 50% अंक यानी कम से कम 38 अंक लाने होते हैं। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग में पास होने के लिए आपकी नेट स्पीड 20 शब्द प्रति मिनट (NWPM) और अंग्रेजी टाइपिंग में पास होने के लिए आपकी नेट स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट (NWPM) होनी चाहिए।

CPCT परीक्षा का सिलेबस

CPCT परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन एजेंसी (MAPIT) द्वारा किया जाता है। CPCT में पात्रता स्कोर और टाइपिंग दक्षता का आकलन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है। यह एक ऑनलाइन परीक्षा है, जहां MCQs प्रश्नों और टाइपिंग के जरिए कैंडिडेट्स की योग्यता और स्किल का मूल्यांकन किया जाता है। इस परीक्षा के मुख्य विषय और उनका सिलेबस इस प्रकार हैं:-

सब्जेक्ट सिलेबस 
फैमिलियरिटी विथ कंप्यूटर सिस्टम1. अवेयरनेस अबाउट डिफरेंट आस्पेक्ट्स ऑफ कंप्यूटर हार्डवेयर
2. CPU और हार्डवेयर कंपोनेंट्स की जानकारी
3. इनपुट डिवाइस के बारे में अवेयरनेस
4. आउटपुट डिवाइस की जानकारी
5. सेकंडरी स्टोरेज डिवाइस के बारे में अवेयरनेस
6. अवेयरनेस रिगार्डिंग डिफरेंट आस्पेक्ट्स ऑफ कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
7. कंप्यूटर लैंग्वेज की जानकारी
8. ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में अवेयरनेस
9. मेमोरी यूनिट्स की जानकारी
नॉलेज ऑफ बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशंस1. अवेयरनेस ऑफ जेनेरिक स्टेप्स इन कंप्यूटर सेटअप एंड ऑपरेशन
2. सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट और कस्टमाइजेशन
3. पेरिफेरल डिवाइस सेटअप
4. सुरक्षा और बेसिक ट्रबलशूटिंग
5. अवेयरनेस ऑफ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन एंड सिक्योरिटी कॉन्सेप्ट्स
6. अवेयरनेस ऑफ फाइल मैनेजमेंट कॉन्सेप्ट्स एंड प्रोसेसेस
प्रोफिशिएंसी इन जनरल IT स्किल्स1. वर्ड प्रोसेसिंग स्किल्स
2. बेसिक गणना और डेटा हैंडलिंग स्किल्स
3. प्रेजेंटेशन स्किल्स
4. इंटरनेट स्किल्स
मैथमेटिक्स एंड रीजनिंग एप्टीटुड 1. बेसिक गणितीय और तार्किक क्षमता जैसे संख्या श्रेणी, मैथमेटिकल एप्टीट्यूड कम्प्रिसिंग कॉन्सेप्ट्स फ्रॉम नंबर सिस्टम्स
2. रीजनिंग एप्टीट्यूड फोकसिंग ऑन वर्बल एंड लॉजिकल रीजनिंग
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 1. एबिलिटी टू रीड एंड अंडरस्टैंड पैसेजस इन इंग्लिश
2. लोकेटिंग इंफॉर्मेशन
3. आइडेंटिफाइंग रिलेशनशिप्स
4. इंटरप्रिटिंग आइडियाज
5. मूड्स
6. कैरेक्टर के कैरेक्टेरिस्टिक्स
7. टोन ऑफ पैसेज
8. सेंट्रल थीम अंडरस्टैंडिंग
जनरल अवेयरनेस1. इंडियन हिस्ट्री
2. इंडियन जियोग्राफी
3. इंडियन इकोनॉमी
4. इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन
5. साइंस & टेक्नोलॉजी
6. करंट अफेयर्स ट्रेंड्स
कीबोर्ड स्किल्स इंग्लिश एंड हिंदी टाइपिंग 

नोट – CPCT का संचालन मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAPIT) द्वारा किया जाता है।इसलिए यहाँ दिया गया CPCT परीक्षा का सिलेबस ‘मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (MPSEDC) की ऑफिशियल वेबसाइट cpct.mp.gov.in से लिया गया है, जिसमें बदलाव संभव है। 

CPCT परीक्षा की तैयारी के लिए बुक्स

CPCT परीक्षा की तैयारी के लिए बुक्स इस प्रकार है:

क्रम संख्यापुस्तक का नामलेखक / प्रकाशकउपयोगी किसके लिएखरीद लिंक
1CPCT सक्सेस पैकेज (35+ सॉल्व्ड पेपर्स)अरिहंत पब्लिकेशन्सMCQ प्रैक्टिस और पिछले पेपर्स हल करने के लिएयहां से खरीदें
2CPCT एमसीक्यू किंग (80+ सॉल्व्ड पेपर्स)योगेन्द्र पब्लिकेशनMCQs के लिए विशेष रूप से, रिवीजन और तैयारीयहां से खरीदें
3एमपी MAP-IT CPCT पुस्तक (हिंदी माध्यम)साहित्य भवनहिंदी माध्यम के छात्रों के लिए बेसिक कंप्यूटर और टाइपिंगयहां से खरीदें
4CPCT कंप्यूटर ज्ञान (हिंदी माध्यम)उपकार पब्लिकेशनबेसिक कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्किल्सयहां से खरीदें
5कंप्यूटर अवेयरनेस एवं CPCT गाइडकिरण प्रकाशनIT स्किल्स, जनरल कंप्यूटर अवेयरनेस और MCQ प्रैक्टिसयहां से खरीदें

FAQs 

सीपीसीटी परीक्षा में किस आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं?

सीपीसीटी परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ) पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके साथ-साथ इस परीक्षा में हिंदी और अंग्रेज़ी टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होता है।

सीपीसीटी का सिलेबस क्या होता है?

CPCT का मुख्य सिलेबस कंप्यूटर, हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग स्किल्स, जनरल IT स्किल्स प्रोफिशिएंसी और मैथमैटिकल, रीजनिंग स्किल्स एंड जनरल अवेयरनेस पर आधारित होता हैं।

सीपीसीटी कब आयोजित किया जाता है?

CPCT मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगभग हर 6 महीनों में एक बार आयोजित की जाती है, जिसकी तिथियों में आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बदलाव संभव होता है।

CPCT की फुल फॉर्म क्या है?

CPCT की फुल फॉर्म ‘कंप्यूटर दक्षता प्रमाणन परीक्षा’ है।

सीपीसीटी करने से कौन सी जॉब मिलती है?

सीपीसीटी परीक्षा पास करने के बाद आप सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), स्टेनो-टाइपिस्ट, आईटी ऑपरेटर, पटवारी और कोर्ट क्लर्क के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।


आशा है कि इस लेख में आपको CPCT सिलेबस की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम से संबधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

5 comments
  1. अगर बताओ की ये कोण सी यूनिवर्सिटी करवाती है ? और कितने साल का कोर्स है ये वाला ? इसकी मान्यता कितनी है ??
    और ईस कोर्स को करते समाये हम क्या क्या कर सकते है ? इसकी फीस कितनी होती है ???और कहा से कर सकते है ?? प्लीज उत्तर जरुर दीजियेगा.

    1. श्रीगणेश जी, CPCT एक सरकारी परीक्षा है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, जो कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग स्पीड की जांच करती है। यह परीक्षा सरकारी नौकरियों के लिए आवश्यक होती है, और उम्मीदवार MPOnline पोर्टल से आवेदन करके नजदीकी परीक्षा केंद्र से इसे दे सकते हैं। CPCT की फीस लगभग 700 से 1000 रुपये के बीच होती है, जो परीक्षा के अनुसार बदल सकती है।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*