भारतीय छात्रों के लिए साइप्रस इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी एंड जेनेटिक्स ने निकाली स्कॉलरशिप्स, जानें कब तक करें अप्लाई

1 minute read
bhartiya students ke liye Cyprus Institute of Neurology and Genetics ne nikaali scholarships

साइप्रस रिपब्लिक के विदेश मंत्रालय और साइप्रस इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी एंड जेनेटिक्स (CING) ने अकादमिक ईयर 2024-2025 के लिए भारतीय छात्रों को तीन पोस्टग्रेजुएट (MSc) स्कॉलरशिप की पेशकश शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स विस्तृत जानकारी के लिए साइप्रस शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदक इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट-extranet.cing.ac.cy पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की लास्ट डेट 14 मई 2024 है।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines in Hindi (23 March) : स्कूल असेंबली के लिए 23 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

इन एमएससी कार्यक्रमों के लिए है स्कॉलरशिप

  • MSc in Molecular Medicine
  • MSc in Medical Genetics
  • MSc in Neuroscience
  • MSc in Biotechnology

सभी प्रोग्राम्स को साइप्रस रिपब्लिक, यूरोपियन यूनियन के देशों और विभिन्न अन्य देशों से मान्यता प्राप्त है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि इस छात्रवृत्ति के लिए भारत सरकार द्वारा कोई एनरोलमेंट नहीं किया जाता है। छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ताओं का चयन सीधे CING, साइप्रस रिपब्लिक द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: एमएससी क्या है और कैसे करें?

इन एमएससी कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए योग्यता

एमएससी कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्रों को निम्नलिखित न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करना आवश्यक है-

किसी मान्यता प्राप्त मान्यता प्राप्त संस्थान से अंडरग्रेजुएट डिग्री, अधिमानतः संबंधित क्षेत्र में। इंग्लिश लैंग्वेज सर्टिफिकेशन या समकक्ष इंटरनेशनल स्टैंडर्ड, यदि पिछली डिग्री अंग्रेजी में प्राप्त नहीं की गई थी।

साइप्रस इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी एंड जेनेटिक्स (CING) के बारे में

साइप्रस इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी एंड जेनेटिक्स (CING) एक प्राइवेट, नॉन-प्रॉफिट, bi-communal, मेडिकल, रिसर्च और एजुकेशनल सेंटर है। CING ने 1990 में निकोसिया में बुनियादी उपकरणों और लगभग 20 व्यक्तियों की संख्या वाले कर्मियों के साथ ऑपरेशन शुरू किया था। वर्ष 2012 में, CING ने CING गतिविधियों से संबंधित रिसर्च और शैक्षणिक रुचियों के साथ अपने पोस्टग्रेजुएट स्कूल की स्थापना की थी।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*