AIAPGET 2024 Exam Date: 2 जुलाई को होंगे एडमिट कार्ड आउट, 6 जुलाई को है एग्जाम

1 minute read
AIAPGET 2024 Exam Date

AIAPGET 2024 Exam Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। AIAPGET एग्जाम के लिए 2 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी AIAPGET के लिए रजिस्ट्रेशन टाइम 15 मई तक है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अप्रैल को शुरू की गई थी। रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। AIAPGET की फुलफॉर्म ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट है।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (4 May) : स्कूल असेंबली के लिए 4 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

AIAPGET 2024 Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
16 अप्रैल से 15 मई 2024AIAPGET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
2 जुलाई से 6 जुलाई 2024AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड
6 जुलाई 2024AIAPGET 2024 Exam Date
जुलाई 2024AIAPGET 2024 रिजल्ट

AIAPGET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

AIAPGET के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट – aiapget.nta.nic.in पर जाएं या सीधे https://aiapget.nta.nic.in/aiapget-2024-registration/ पर जाएं।
  • होमपेज खुलने पर “रजिस्टर” पर क्लिक करें
  • करंट इवेंट सेक्शन के अंतर्गत, “न्यू रजिस्ट्रेशन” चुनें
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
  • पेज के अंत में दिए गए चेकबॉक्स को चिह्नित करें
  • “ऑनलाइन AIAPGET 2024 आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक करें
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण भरें
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें
  • भुगतान का वांछित तरीका चुनें
  • AIAPGET एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें
  • फीस के सफल प्रेषण के बाद कन्फर्मेशन पेज की कम से कम चार कॉपियां प्रिंट करें

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 03 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

AIAPGET के लिए एप्लिकेशन फीस

AIAPGET के लिए एप्लिकेशन फीस कैटेगरीज़ के हिसाब से नीचे दी गई हैं-

कैटेगरीज़एप्लिकेशन फीस (INR)
जनरल (UR)/ OBC-NCL2,700/-
जनरल EWS2,450/-
SC/ ST/ PWD/ 3rdgender1,800/-

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (3 May) : स्कूल असेंबली के लिए 3 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

AIAPGET के लिए एग्जाम पैटर्न

AIAPGET के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

  • एग्जाम मोड: एग्जाम ऑनलाइन CBT मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  • ड्यूरेशन: एग्जाम की अवधि केवल 2 घंटे की होगी।
  • क्वेश्चन टाइप: एग्जाम में एक सही उत्तर के साथ मल्टीपल चॉइस (MCQs) शामिल होंगे।
  • क्वेश्चन नंबर्स: एग्जाम में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • टोटल मार्क्स: पेपर में कुल 480 अंक होंगे।
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

उम्मीद है कि AIAPGET 2024 Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*