Adhpaka mein kaunsa samas hai– जानिए अधपका में कौन सा समास है?

1 minute read
Adhpaka Mein Kaunsa Samas Hai

क्या आप सोच रहे हैं Adhpaka Mein Kaunsa Samas Hai? तो आपको बता दें कि अधपका में कर्मधारय समास है। यह जानने से पहले की कर्मधारय समास क्या होता है, यह जानते हैं कि समास किसे कहते हैं? अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के मेल से बना तीसरा नया शब्द या पद समास या समस्त पद कहलाता है तथा वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है। Adhpaka Mein Kaunsa Samas Hai यह तो आप जान गए हैं, आप इस ब्लॉग में आगे जानेंगें अधपका का समास विग्रह, अधपका में कर्मधारय समास क्यों हैं, कर्मधारय समास क्या होता है साथ ही कर्मधारय समास के कुछ अन्य उदाहरण। 

समास की परिभाषा क्या है?

अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के जोड़ से बना तीसरा नया शब्द या पद समास (Samas in Hindi) या समस्त पद कहलाता है और वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है।

अधपका का समास विग्रह क्या होगा? 

अधपका का समास विग्रह (आधा जो है पका) जो पूरी तरह पका न हो। उदाहरण- खाना पूरी तरह नहीं पका है। सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करने को समास – विग्रह कहते हैं। विग्रह के बाद सामासिक शब्द लुप्त हो जाते है। 

कर्मधारय समास के भेद

कर्मधारय समास के कुल 4 भेद होते हैं, जोकि निम्नलिखित प्रकार है

  • विशेषणपूर्वपद कर्मधारय समास
  • विशेष्यपूर्वपद कर्मधारय समास
  • विशेषणोंभयपद कर्मधारय समास
  • विशेष्योंभयपद कर्मधारय समास

कर्मधारय समास क्या है?

कर्मधारय समास के दोनों पदों के बीच दो तरह के संबंध हो सकते हैं- विशेषण-विशेष्य और उपमेय-उपमान। वस्तुतः उपमान भी उपमेय की विशेषता बताने का ही कार्य करता है। विशेषण-विशेष्य संबंध वाले कर्मधारय समास इस प्रकार हैं:

विशेषणविशेष्यसमस्तपदविग्रह
नीलगायनीलगायनीली है जो गाय
महाआत्मामहात्मामहान है जो आत्मा
भलामानसभलामानसभला है जो मानस
महादेवमहादेवमहान है जो देव
परनारीपरनारीपराई है जो नारी
उत्तमपुरुषपुरुषोत्तमउत्तम है जो पुरुष

अन्य उदाहरण

समस्तपदविग्रह
कालीमिर्चकाली है जो मिर्च
कापुरुषका (कायर) है जो पुरुष
सत्धर्मसत् (सच्चा) है जो धर्म
प्रधानमंत्रीप्रधान है जो मंत्री
अंधविश्वासअंधा है जो विश्वास
महाराजमहान है जो राजा
महर्षिमहान है जो ऋषि
अंधकूपअंधा है जो कूप

इस संबंध में पूर्वपद के स्थान पर कभी उपमेय आता है और उपमान, जिन्हें उदाहरण के साथ यहां बताया गया हैः

उपमेय + उपमानसमस्तपदविग्रह
भुज + दंडभुजदंडदंड के समान भुजा
कर + कमलकरकमलकमल के समान कर (हाथ)
उपमान+उपमेयसमस्तपदविग्रह
मृग + नयनमृगनयनमृग के समान नयन
कनक + लताकनकलताकनक के समान लता

FAQs

दिवाली में कौन सा समास है?

सम्बन्ध तत्पुरुष समास है।

अधमरा में कौन सा समास है? 

कर्मधारय समास है।

अजन्मा में कौन सा समास है?

अव्ययीभाव समास है। 

पॉकेट मार में कौन सा समास है?

तत्पुरुष समास है। 

सेनापति का समास विग्रह क्या है?

सेना का पति होता है ।

उम्मीद है, Adhpaka Mein Kaunsa Samas Hai आपको समझ आया होगा। यदि आप समास के अन्य प्रश्नों से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*