Adhikaran Karak: जानिए अधिकरण कारक की परिभाषा एवं उदाहरण

1 minute read
Adhikaran Karak

हिंदी व्याकरण में कारक से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। यह कम से लेकर बड़े अंकों के रूप में पूछे जाते हैं। कारक के 8 भेद होते हैं, जिनमें अधिकरण कारक भी होता है। अधिकरण कारक क्या होते हैं और इसके उदाहरण क्या-क्या होते हैं, यह आपको बताया जाएगा। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं Adhikaran Karak के बारे में विस्तार से।

कारक किसे कहते हैं?

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य का सम्बन्ध किसी दूसरे शब्द के साथ जाना जाए, उसे कारक (Karak) कहते हैं। कारक (Karak) संज्ञा या सर्वनाम शब्दों का वह रूप होता है जिसका सीधा सम्बन्ध क्रिया से ही होता है। किसी कार्य को करने वाला कारक यानि जो भी क्रिया को करने में मुख्य भूमिका निभाता है, वह कारक (Karak) कहलाता है।

Adhikaran Karak
कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरण में, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

अधिकरण कारक की परिभाषा और चिन्ह

संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। इसका मुख्य चिन्ह ’में’, ’पर’ होता है।

अधिकरण कारक के 10 मुख्य उदाहरण

Adhikaran Karak के 10 मुख्य उदाहरण इस प्रकार हैं:

  1. घर पर माँ है।
  2. घोंसले में चिङिया है।
  3. सड़क पर गाड़ी खड़ी है।
  4. दिल्ली में क़ुतुब मीनार है।
  5. मुंबई में ताज होटल है।
  6. धरती पर जीवन है।
  7. मुकुल के घर पर सोफा है।
  8. जब मैं समद के घर में गया तो कोई भी नहीं था।
  9. रामायण में राम और रावण का युद्ध लंका में हुआ था।
  10. मंडी में टमाटर की बड़ी भरमार है।

अधिकरण कारक के अन्य मुख्य उदाहरण

Adhikaran Karak के अन्य मुख्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  1. साइबेरिया में बहुत ठंड होती है।
  2. हवेली पर आज बहुत रौनक है।
  3. मुझमें अब ताकत नहीं रही है।
  4. वह रोज़ सुबह दौड़ता है।
  5. वह पहाड़ों के बीच में है।
  6. आसमान में सितारे हैं।
  7. ज़मीन पर पानी है।
  8. अजित के पास बेंटली गाड़ी है।
  9. तनुज और अनुज के पास 100 बीघा ज़मीन है।
  10. अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम है।

FAQs

अधिकरण कारक की परिभाषा क्या होती है?

संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।

अधिकरण कारक को पहचानने का चिन्ह क्या है?

अधिकरण कारक को पहचानने का चिन्ह ’में’ और ’पर’ होता है।

अधिकरण कारक के मुख्य उदाहरण क्या हैं?

1. घर पर माँ है।
2. घोंसले में चिङिया है।
3. सड़क पर गाड़ी खड़ी है।
4. दिल्ली में क़ुतुब मीनार है।
5. मुंबई में ताज होटल है।

अधिकरण कारक के अन्य मुख्य उदाहरण क्या हैं?

1. साइबेरिया में बहुत ठंड होती है।
2. हवेली पर आज बहुत रौनक है।
3. मुझमें अब ताकत नहीं रही है।

अन्य महत्वपूर्ण कारक के ब्लॉग्स

Karta KarakKarm Karak
Karan KarakSambandh Karak
Apadan KarakSambodhan Karak

आशा है कि इस ब्लॉग से Adhikaran Karak की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*