दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) एग्जाम क्या है? योग्यता, फीस और तैयारी की पूरी जानकारी

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
dha exam kya hai

दुबई का हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से ग्लोबल लेवल पर अपना विस्तार कर रहा है, जिसे नियंत्रित करने के उद्देश्य से दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। DHA का फुल फॉर्म Dubai Health Authority है, और यह संस्था दुबई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तय करने और मेडिकल प्रोफेशनल्स को लाइसेंस देने का काम करती है। DHA एग्जाम एक लाइसेंसिंग प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे पास करने के बाद डॉक्टर, नर्स या अन्य हेल्थ प्रोफेशनल दुबई में काम कर सकते हैं।

यदि आप भी दुबई के हेल्थकेयर सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको DHA एग्जाम की जानकारी दी गई है, साथ ही DHA एग्जाम की तैयारी आप कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में भी आसान भाषा में बताया गया है।

परीक्षा का नाम दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) लाइसेंसिंग एग्जाम
संचालित संस्थादुबई हेल्थ अथॉरिटी (दुबई सरकार के अंतर्गत स्वास्थ्य नियामक संस्था)
परीक्षा का उद्देश्य दुबई में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट आदि हेल्थ प्रोफेशनल्स की योग्यता और कौशल की जांच करना
परीक्षा का प्रकार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
परीक्षा के लिए पात्रता संबंधित डिग्री (MBBS, BSc Nursing, B.Pharm) और 2 वर्ष का कार्य अनुभव, अनुभव की डिमांड रोल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
परीक्षा की समयावधिलगभग 2 – 3 घंटे (प्रोफेशन के अनुसार अलग-अलग)
कुल प्रश्न100 से 150 प्रश्न (प्रोफेशन के अनुसार अलग-अलग)
परीक्षा की भाषाअंग्रेजी
परीक्षा में मिलने वाले प्रयासअधिकतम 3 प्रयास (असफल होने पर दोबारा आवेदन करना होता है।)

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) एग्जाम क्यों दें?

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) एग्जाम के प्रमुख कारणों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है –

  • दुबई के हेल्थकेयर सेक्टर में कानूनी रूप से प्रैक्टिस शुरू करने के लिए आपको DHA एग्जाम देना होता है क्योंकि इसके बाद ही आपको लाइसेंस मिलता है और बिना इसके आप अपनी प्रैक्टिस शुरू नहीं कर सकते हैं।
  • यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको करियर शुरू करने का एक्सपोज़र देती है। साथ ही दुबई के चिकित्सा क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने पर आपको टैक्स-फ्री सैलरी मिलती है, जिससे आप अपनी सैलरी का अधिकांश हिस्सा बचा सकते हैं।
  • दुबई के अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जिनके ज़रिए आपको ग्लोबल मेडिकल स्टैंडर्ड्स और लेटेस्ट रिसर्च के साथ सीखने का मौका मिलता है और इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए DHA एग्जाम देना ज़रूरी होता है।
  • UK और USA जैसे देशों की तुलना में दुबई की लाइसेंसिंग प्रक्रिया और वीजा नियम अधिक सरल और सुव्यवस्थित हैं, जहाँ अनुभवी डॉक्टर्स और विशेष स्वास्थ्य प्रोफेशनल्स को गोल्डन वीजा स्कीम का भी मौका मिलता है। गोल्डन वीजा स्कीम से आपका भविष्य दुबई में सुरक्षित और अच्छा हो सकता है।

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) एग्जाम के लिए आवश्यक योग्यता

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) की आधिकारिक वेबसाइट dha.gov.ae/en और अन्य मान्य स्रोतों पर आधारित डेटा के अनुसार इस एग्जाम में आवेदन करने से पहले आप निम्नलिखित एलिजिबिलिटी की जांच जरूर कर लें:

  • दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) एग्जाम के लिए आपके पास मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा जैसे – नर्सिंग के लिए GNM या B.Sc Nursing, डॉक्टर के लिए MBBS या समकक्ष डिग्री का होना जरुरी है। साथ ही इसके लिए प्राप्त डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
  • DHA एग्जाम में बैठने के लिए आपके पास सम्बंधित क्षेत्र का अनुभव होना बेहद ज़रूरी है। सामान्यतः न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव मांगा जाता है, हालाँकि यह प्रोफेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए, डॉक्टर बनने के लिए MBBS के बाद कम से कम 3 साल, स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने के लिए PG के बाद कम से कम 3 साल, कंसल्टेंट बनने के लिए कम से कम 5 साल, और डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट या नर्स बनने के लिए कम से कम 2 साल का अनुभव ज़रूरी होता है।
  • इसके लिए आपकी डिग्री और अनुभव का डेटाफ्लो वेरिफिकेशन (प्राइमरी सोर्स वेरिफिकेशन) होना अनिवार्य है, जिसमें आपके सभी डॉक्युमेंट्स की ऑथेंटिसिटी की जांच की जाती है।
  • इसके लिए आपके पास अपने देश की मेडिकल काउंसिल/नर्सिंग काउंसिल/फार्मेसी काउंसिल का वैध लाइसेंस होना भी जरुरी है।
  • इसके अलावा आपको अपने देश की संबंधित मेडिकल अथॉरिटी से गुड स्टैंडिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी जरुरी होता है, जिसमें आपके क्लीन रिकॉर्ड का वर्णन किया जाता है।

DHA एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ दिए गए निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से DHA एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान भाषा में बताया गया है:

  • सबसे पहले आप DHA Sheryan Portal पर जाकर न्यू यूजर के रूप में अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद आप सेल्फ-असेसमेंट टूल के माध्यम से अपनी योग्यता की जांच करें। इसी टूल से यह भी पता चलता है कि आपके प्रोफेशन के लिए CBT (Computer-Based Test) या ओरल असेसमेंट में से कौन सा असेसमेंट मोड लागू है।
  • DHA पोर्टल पर अपना Sheryan अकाउंट बनाने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं, जिनका उपयोग आगे वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।
  • DataFlow के माध्यम से आपके डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल सोर्स से वेरिफिकेशन की जाती है। इसमें आमतौर पर 4–8 सप्ताह का समय लगता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कोई डिस्क्रेपेंसी पाए जाने पर आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एलिजिबिलिटी लेटर जारी किया जाता है। इसके बाद ही आप इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
  • एलिजिबिलिटी लेटर मिलने के बाद, आपको अपने प्रोफेशन के अनुसार DHA Prometric एग्जाम (CBT) या ओरल असेसमेंट के लिए आवेदन करना होता है, जिसमें एग्जाम डेट और एग्जाम सेंटर की जानकारी दी जाती है। इस स्टेप पर आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
  • इसके बाद आपको निर्धारित तिथि को जाकर अपना असेसमेंट (CBT या ओरल) देना होता है।

नोट: अधिकांश हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए DHA एग्जाम CBT (Computer-Based Test) के रूप में होता है। हालांकि, कुछ स्पेसिफिक पोजिशन्स के लिए ओरल असेसमेंट होता है। आपके प्रोफेशन के लिए कौन सा असेसमेंट लागू है, यह Sheryan पोर्टल के सेल्फ-असेसमेंट टूल से चेक करें।

DHA एग्जाम के लिए आवश्यक दस्तावेज

DHA एग्जाम में आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों का होना जरुरी होता है –

  • पासपोर्ट कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (डिग्री/डिप्लोमा)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • प्रोफेशनल लाइसेंस (होम कंट्री)
  • गुड स्टैंडिंग सर्टिफिकेट

DHA एग्जाम के लिए फीस

यहाँ DHA एग्जाम के लिए फीस को निम्नलिखित टेबल में दिया गया है, जिसे DHA की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य कई स्रोतों से लिया गया है। आवेदन करने से पहले इस फीस की जानकारी होना ज़रूरी है ताकि आप अपना बजट प्लान कर सकें।

प्रोफेशनएप्लीकेशन फीस (AED)DataFlow (PSV) फीस (AED)एग्जाम फीस (AED)लाइसेंस फीस (AED)कुल अनुमानित फीस (AED)कुल फीस (INR)
जनरल फिजिशियन (Doctor)1000 – 110012351000 – 12001000 – 11003000 – 3400INR 68,000 – INR 77,000
डेंटिस्ट1000 – 1100123512001000 – 11003200 – 3400INR 73,000 – INR 77,000
फार्मासिस्ट1000 – 11009351000 – 1200800 – 9002800 – 3200INR 63,000 – INR 72,000
नर्स / मिडवाइफ800 – 1000935800 – 900600 – 7002200 – 2600INR 49,000 – INR 58,000
एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल700 – 900935700 – 900600 – 7002000 – 2500INR 45,000 – INR 56,000

DHA एग्जाम का एग्जाम पैटर्न

यहाँ आपके लिए DHA एग्जाम का एग्जाम पैटर्न भी दिया गया है, जिसे आप अपने प्रोफेशन के अनुसार समझकर परीक्षा की तैयारी के लिए एक अच्छी रणनीति बना सकते हैं –

प्रोफेशनप्रश्नों की संख्यासमय अवधिपासिंग मार्क्स
जनरल प्रैक्टिशनर (डॉक्टर)150 MCQs165 मिनट60%
नर्स150 MCQs165 मिनट60%
डेंटिस्ट150 MCQs180 मिनट60%
फार्मासिस्ट120 MCQs165 मिनट60%
लैब टेक्नीशियन100 MCQs150 मिनट55%

DHA एग्जाम का सिलेबस

यहाँ DHA एग्जाम का सिलेबस DHA की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य स्त्रोतों से लिया गया है, जिसमें प्रोफेशन के अनुसार बदलाव संभव है। ऐसे में आप यहाँ दिए गए DHA एग्जाम के सिलेबस को एक आईडिया के रूप में उपयोग कर सकते हैं –

प्रोफेशनमुख्य विषय (सिलेबस)वेटेज (लगभग)
डॉक्टर (GP)Chronic Diseases (Diabetes, Hypertension)15-20%
Acute / Common Medical Problems10-15%
Pediatric Problems8-10%
Women Health (OBG)8-10%
Emergency Medicine10-12%
Surgical Problems8-10%
Psychiatry5-8%
ENT & Eye5-8%
Dermatology5-7%
Epidemiology & EBM5-7%
Family Medicine & Screening5-8%
नर्सFundamentals of Nursing25%
Adult Nursing (Medical-Surgical)20%
Unit Management & Leadership22%
Pediatric Nursing18%
Maternal Health (OBG Nursing)15%
फार्मासिस्टPharmaceutical Care & Disease Management35%
Pharmacy Calculation & Compounding15%
OTC Drugs10%
Pharmacy Law & Ethics10%
Toxicology5%
Pregnancy & Lactation5%
Pediatrics5%
Geriatrics5%
Pharmacokinetics5%
Medication Safety5%
डेंटिस्टAnaesthesia & Pain Management10-12%
Trauma & Emergency10-12%
TMJ Disorders8-10%
Dentoalveolar Surgery10-12%
Implant Surgery8-10%
Cosmetic Dentistry5-8%
Orthognathic Surgery5-8%
Patient Education5-7%
Ethics & Regulations8-10%
लैब टेक्नीशियनSafety & Quality Control10-15%
Bacteriology10-12%
Virology8-10%
Immunology8-10%
Parasitology8-10%
Hematology10-12%
Blood Bank8-10%
Biochemistry10-12%
Hormones5-8%
Urinalysis & Mycology5-8%

नोट – इस परीक्षा में आवेदन करने से पहले सिलेबस को आधिकारिक वेबसाइट पर ज़रूर चेक करें। इससे आप पता कर सकेंगे कि क्या आवेदन वर्ष में सिलेबस में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।

DHA एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

DHA एग्जाम की तैयारी के लिए एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाना जरूरी है। नीचे दिए गए स्टेप्स आपको इस परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद करेंगे:

  • सिलेबस को अच्छी तरह समझें: सबसे पहले अपने प्रोफेशन (डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट या लैब टेक्नीशियन) के अनुसार DHA सिलेबस को DHA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और हर टॉपिक का वेटेज समझें। उच्च वेटेज वाले टॉपिक्स (जैसे क्रॉनिक डिजीजेस, फार्मास्यूटिकल केयर, फंडामेंटल्स ऑफ नर्सिंग आदि) पर अधिक ध्यान दें।
  • बेसिक और क्लिनिकल नॉलेज मजबूत करें: DHA एग्जाम आपके प्रोफेशन की बेसिक और क्लिनिकल नॉलेज दोनों पर फोकस करता है। इसलिए अपने कोर सब्जेक्ट्स के कॉन्सेप्ट्स को रिवाइज करें और क्लिनिकल सिनेरियो समझने का अभ्यास करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें: प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स से एग्जाम पैटर्न और इम्पोर्टेंट टॉपिक्स समझने में मदद मिलती है। इनसे आप एग्जाम की डिफिकल्टी लेवल और फ्रीक्वेंटली पूछे जाने वाले टॉपिक्स के बारे में भी जान सकते हैं।
  • ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें: ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स वास्तविक एग्जाम का माहौल दर्शाते हैं। इनसे आपको टाइम मैनेजमेंट, MCQ सॉल्विंग स्पीड और वीक एरियाज पहचानने में मदद मिलती है।
  • रणनीति बनाकर स्टडी शेड्यूल फॉलो करें: DHA एग्जाम कम से कम 1–2 महीने की फोकस्ड तैयारी की मांग करता है। रोजाना एक निश्चित समय स्टडी के लिए निकालें और वीकली रिविजन की आदत बनाएं।
  • समय प्रबंधन पर ध्यान दें: DHA एग्जाम में 150–180 मिनट में 100 से 150 MCQs सॉल्व करने होते हैं। इसलिए प्रैक्टिस के दौरान प्रति प्रश्न समय सीमा का ध्यान रखें और स्पीड बढ़ाएं।
  • मेडिकल इंग्लिश और टर्मिनोलॉजी मजबूत करें: चूंकि परीक्षा अंग्रेजी में होती है, इसलिए मेडिकल टर्मिनोलॉजी और क्लिनिकल लैंग्वेज का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

नोट: तैयारी शुरू करने से पहले अपने प्रोफेशन के लिए DHA का लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जरूर वेरिफाई करें, क्योंकि इनमें समय-समय पर बदलाव हो सकता है।

FAQs

DHA किस देश का एग्जाम है?

DHA मुख्य रूप से दुबई (UAE) का एग्जाम है, जिसे दुबई के हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने से पहले देना अनिवार्य होता है।

DHA परीक्षा की फीस कितनी है?

DHA परीक्षा की फीस अलग-अलग प्रोफेशन के अनुसार बदलती रहती है। आमतौर पर इसकी आवेदन फीस, DataFlow वेरिफिकेशन फीस और परीक्षा फीस अलग-अलग होती है। DHA एग्जाम की कुल फीस प्रोफेशन के अनुसार लगभग INR 45,000 से INR 77,000 तक हो सकती है।

DHA परीक्षा देने की जरूरत किसे है?

DHA परीक्षा हर उस हेल्थकेयर प्रोफेशनल के लिए अनिवार्य है जो दुबई में क्लिनिक, अस्पताल या किसी भी मेडिकल संस्थान में कानूनी रूप से प्रैक्टिस करना चाहता है। इसमें नए ग्रेजुएट्स, अनुभवी डॉक्टर्स, नर्सेज़, फार्मासिस्ट और अन्य मेडिकल स्टाफ सभी शामिल हैं, चाहे वे करियर की शुरुआत कर रहे हों या दुबई में शिफ्ट करने की सोच रहे हों।

DHA का मतलब क्या होता है?

DHA का फुल फॉर्म Dubai Health Authority है, जो दुबई सरकार के अंतर्गत एक हेल्थकेयर नियामक संस्था है। DHA परीक्षा इसी संस्था द्वारा आयोजित की जाती है, जिससे दुबई में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य मेडिकल स्टाफ की प्रोफेशनल स्किल और मेडिकल नॉलेज की जांच की जाती है।

संबंधित आर्टिकल्स

भारतीय छात्र कनाडा में जॉब कैसे पाएं?डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET)
ऑस्ट्रेलिया से MBBS (MD) कैसे करें?PTE क्या होता है?
रूस से MBBS कैसे करें?नेपाल से MBBS कैसे करें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको DHA एग्जाम की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*