12वीं के बाद गणित के क्षेत्र में करियर

3 minute read
12वीं के बाद गणित के क्षेत्र में करियर

क्या आपने कभी सोचा है कि 12वीं के बाद आपका गणित का ज्ञान सिर्फ अंक और फार्मूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आपके सपनों का रास्ता भी बन सकता है? अगर आपको भी गणित में मज़ा आता है और आप इसे समझते हैं, तो आप डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंस, स्टैटिस्टिक्स, रिसर्च या इंजीनियरिंग जैसे हाई-स्कोप करियर में कदम रख सकते हैं। इस लेख में हम 12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए सबसे बेहतरीन करियर विकल्पों, उनकी संभावनाओं और उनसे जुड़ी रोचक जानकारियों पर एक नजर डालेंगे, ताकि आप अपने भविष्य के लिए सही फैसला ले सकें।

गणित क्यों खास है?

मैथ्स महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लॉजिक और एनालिटिकल थिंकिंग को मजबूत बनाती है, जिससे समस्याओं को समझना और हल करना आसान बन सकता है। यह स्ट्रीम छात्रों को इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, फाइनेंस, रिसर्च जैसे कई क्षेत्रों में करियर का विकल्प देती है। भविष्य में डेटा, AI और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के कारण गणित की अहमियत और बढ़ रही है।

वहीं, PCM लेने वाले छात्र आमतौर पर तकनीकी क्षेत्रों में जाते हैं, जबकि केवल गणित लेने वाले छात्र स्टैटिस्टिक्स, एक्टुअरी, इकोनॉमिक्स जैसे विशेषज्ञ क्षेत्रों में जा सकते हैं। इस तरह गणित स्ट्रीम विद्यार्थियों को गहरी सोच और व्यापक अवसर देती है।  

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद फोटोग्राफर कैसे बनें?

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के टॉप करियर ऑप्शंस

छात्रों के लिए 12वीं के बाद गणित स्ट्रीम से जुड़े टॉप करियर ऑप्शंस निम्नलिखित हैं:-

इंजीनियरिंग

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग (B.Tech/BE) एक प्रमुख और लोकप्रिय विकल्प बनता है। कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांचेस में करियर की कई संभावनाएं हैं। भारत में IITs, NITs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए JEE Main और JEE Advanced जैसी परीक्षाएं देनी होती हैं।

इन संस्थानों से पढ़ाई करने के बाद निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में अच्छी नौकरियों की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर AI, डेटा साइंस और सस्टेनेबल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीय इंजीनियरों की काफी मांग और प्रतिष्ठा है।

बैंकिंग

क्या आप गणित में मजबूत हैं और वित्तीय दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं? तो 12वीं के बाद बैंकिंग आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प बन सकता है। खासकर यदि आपकी गणित में मजबूत पकड़ है। आप एकाउंटेंट, कस्टमर सर्विस, फ्रंट डेस्क, कैश हैंडलिंग, लोन प्रोसेसिंग, सेल्स एग्जीक्यूटिव और रिकवरी ऑफिसर जैसी प्रोफाइल्स में काम कर सकते हैं। इन प्रोफेशंस में तेज कैलकुलेशन और डेटा विश्लेषण की जरूरत होती है।

सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए IBPS PO, SBI PO, Clerk, RBI Grade B और NABARD जैसी परीक्षाएं देनी होती हैं। जबकि प्राइवेट बैंक भी अपनी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करते हैं। बैंकिंग में गणितीय सोच और व्यवहारिक कौशल जरूरी हैं।

एक्चुरियल साइंस 

एक्चुरियल साइंस एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें गणित, सांख्यिकी और फाइनेंस का उपयोग करके भविष्य के जोखिमों और अनिश्चितताओं का आकलन किया जाता है। इसका उपयोग बीमा, पेंशन, निवेश और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में होता है। 12वीं के बाद गणित में अच्छी पकड़ रखने वाले छात्र इस फील्ड में करियर बना सकते हैं। एक्चुअरी बनने के लिए ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया’ (IAI) की परीक्षाएं पास करनी होती हैं। योग्य उम्मीदवार बीमा कंपनियों, कंसल्टिंग फर्म्स, सरकारी एजेंसियों और निवेश संस्थानों में उच्च सैलरी वाली नौकरियों के लिए एलिजिबल होते हैं।

बीएससी इन मैथ्स

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए ‘बैचलर ऑफ साइंस’ (B.Sc.) एक बेहतर अकादमिक विकल्प है। छात्र मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स, फिजिक्स जैसे विषयों में B.Sc. कर सकते हैं। इसके बाद वे M.Sc., M.Phil. या Ph.D. कर सकते हैं और रिसर्च, डेटा एनालिसिस, प्रोफेसरशिप या सरकारी संस्थानों में वैज्ञानिक के रूप में करियर चुन सकते हैं। B.Sc. डिग्री से छात्र UPSC, SSC, GATE जैसी परीक्षाओं के लिए भी पात्र होते हैं। यह कोर्स छात्रों को अकादमिक और तकनीकी दोनों क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है।

गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए CA कोर्स

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स में भी करियर बना सकते हैं, खासकर यदि उन्होंने मैथ्स के साथ कॉमर्स लिया हो। गणित में अच्छी पकड़ होने से उन्हें कैलकुलेशन, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में एडवांटेज मिलता है, जो CA की परीक्षाओं में सहायक होता है। CA बनने के लिए छात्रों को CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल जैसे तीन स्तरों की परीक्षाएं पास करनी होती हैं।

आर्किटेक्चर 

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए आर्किटेक्चर (B.Arch) एक क्रिएटिव और तकनीकी कोर्स है, जिसमें डिज़ाइन और मैथ्स का बेहतरीन मेल होता है। इस कोर्स में भवन, संरचना और शहरी डिजाइन की योजना और निर्माण सिखाया जाता है। B.Arch में एडमिशन के लिए छात्रों को JEE Main Paper 2 या नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) जैसी परीक्षा देनी होती है। B.Arch के बाद छात्र आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, अर्बन प्लानर या लैंडस्केप आर्किटेक्ट बन सकते हैं। इस क्षेत्र में क्रिएटिव सोच, गणितीय समझ और तकनीकी कौशल की खास ज़रूरत होती है।

डिफेंस में करियर

12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए डिफेंस में करियर एक सम्मानित विकल्प है। इसके लिए ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ (NDA) की परीक्षा पास करनी अनिवार्य होती है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों का अच्छा ज्ञान जरूरी है। NDA के माध्यम से छात्र आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अफसर बन सकते हैं। यह कोर्स शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ तकनीकी और नेतृत्व कौशल विकसित करता है। डिफेंस में करियर से देश सेवा के साथ-साथ स्थिर नौकरी और अच्छे वेतन के अवसर मिलते हैं।

मर्चेंट नेवी और एविएशन में करियर

गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए मर्चेंट नेवी और एविएशन क्षेत्र में करियर बनाना एक शानदार ऑप्शन है, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने की चाह रखने वालों के लिए। मर्चेंट नेवी में आप नेविगेशन, मरीन इंजीनियरिंग या डेक ऑफिसर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं। एविएशन में छात्र पायलट ट्रेनिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एविएशन मैनेजमेंट जैसे कोर्स कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में अच्छे तकनीकी और गणितीय कौशल की आवश्यकता होती है। प्रवेश के लिए कुछ संस्थानों में IMU CET, DGCA परीक्षा आदि देनी अनिवार्य होती हैं। इन करियर ऑप्शंस में उच्च वेतन और विदेश में काम करने के अवसर मिलते हैं।

सरकारी नौकरियों की तैयारी

गणित स्ट्रीम के छात्र विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सकते हैं, जो उन्हें स्थिर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करती हैं। वे UPSC (IAS, IES), SSC CGL, बैंकिंग परीक्षाएं (IBPS PO/Clerk, SBI PO), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), डिफेंस परीक्षाएं (NDA, CDS, AFCAT) और राज्य स्तरीय PSC परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। इन परीक्षाओं में सफलता के लिए गणितीय और तार्किक क्षमता अत्यंत आवश्यक होती है।

विदेश में उच्च शिक्षा के विकल्प

गणित में आगे पढ़ने के लिए छात्र विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, विशेष रूप से यदि वे मैथमेटिक्स, डाटा साइंस या इंजीनियरिंग जैसे विषयों में रुचि रखते हों। अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में ये कोर्सेस काफी लोकप्रिय हैं। आवेदन के लिए SAT, ACT, IELTS या TOEFL जैसे टेस्ट देना अनिवार्य होता है।

कई देशों में स्कॉलरशिप्स भी उपलब्ध हैं, जिनके बारे में छात्र संबंधित यूनिवर्सिटी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया इंटेक शुरू होने से कुछ महीने पहले शुरू हो जाती है, इसलिए सही टाइमलाइन और दस्तावेज़ पहले से तैयार रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: IAS कैसे बनें

गणित में अच्छे करियर के लिए सही कोर्स का चयन कैसे करें?

गणित में अच्छे करियर के लिए सही कोर्स का चयन करते समय आप निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं: 

  • अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें (प्योर मैथ्स, एप्लाइड मैथ्स, टेक्निकल फील्ड आदि)।
  • प्लेसमेंट की जानकारी लें। 
  • कोर्स की फीस और स्कॉलरशिप की उपलब्धता जांचें। 
  • सीनियर्स, काउंसलर्स या एक्सपर्ट से मार्गदर्शन लें। 
  • लंबी अवधि के करियर गोल्स तय करें (रिसर्च, टीचिंग, इंडस्ट्री, सरकारी जॉब आदि)।
  • कोर्स से मिलने वाले करियर ऑप्शंस को समझें। 
  • कोर्स का सिलेबस और कठिनाई स्तर जांचें ।
  • संस्थान की रैंकिंग और फैकल्टी प्रोफाइल देखें।
  • इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल एक्सपोज़र के अवसरों को जानें ।
  • फ्यूचर स्कोप और ग्लोबल डिमांड का विश्लेषण करें।

FAQs

12वीं के बाद मैथ्स के साथ सबसे ज्यादा सैलरी वाला कोर्स कौन सा है?

12वीं के बाद मैथ्स के साथ सबसे ज्यादा सैलरी वाले कोर्स में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एक्टुअरी साइंस शामिल हैं।

क्या मैथ्स स्ट्रीम के बाद गवर्नमेंट जॉब मिल सकती है?

मैथ्स स्ट्रीम के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है, खासकर बैंकिंग, रेलवे, रक्षा, सरकारी प्रशासन (IAS, IPS), और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जैसे क्षेत्रों में।

डेटा साइंस और इंजीनियरिंग में क्या अंतर है?

डेटा साइंस में डेटा का विश्लेषण और उसके आधार पर निर्णय लेना होता है, जबकि इंजीनियरिंग में मशीन, सिस्टम या सॉफ्टवेयर बनाना और डिजाइन करना होता है।

12वीं बी मैथ के बाद क्या करियर विकल्प हैं?

12वीं गणित के बाद आपके पास इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और डेटा साइंस जैसे अच्छे करियर विकल्प हैं। इसके अलावा आप शिक्षक, मार्केट रिसर्चर, सांख्यिकीविद्, अर्थशास्त्री, एक्चुअरी या निवेश बैंकर भी बन सकते हैं।

क्या बीएससी नर्सिंग के लिए मैथ्स चाहिए?

बीएससी नर्सिंग के लिए आमतौर पर मैथ्स जरूरी नहीं होता है।

आशा है कि इस लेख में आपको 12वीं के बाद गणित स्ट्रीम के छात्रों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शंस की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अन्य जॉब और करियर ऑप्शंस से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*