दुबई में रहने का खर्च क्या है?

1 minute read

दुबई गोल्ड तथा तथा आर्किटेक्चर के लिए पूरी दुनिया मशहूर है। लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि दुबई, दुनिया में सबसे अच्छे एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है। आज के समय में दुबई छात्रों को बेहतरीन शिक्षा तथा आकर्षक करियर के अवसर प्रदान कर रहा है। हाल ही में दुबई में बड़ी संख्या में इमिग्रेंट्स की आबादी देखी गई है। इसके कारण दुनिया की कई सारी यूनिवर्सिटीज़ ने दुबई में अपने कैंपस स्थापित करने के अवसर देखना शुरू कर दिया है। क्या आप भी दुबई में पढ़ना चाहते हैं। लेकिन आपको यह पता नहीं है कि दुबई में रहने का खर्च कितना होगा? इस ब्लॉग में आप दुबई में अध्ययन करने में औसतन कितना खर्च होता है और दुबई में रहने की लागत कितनी है आदि जानेंगे। 

दुबई की टॉप यूनिवर्सिटीज़ ज़ायद यूनिवर्सिटी, अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई, कैनेडियन यूनिवर्सिटी ऑफ दुबई, द ब्रिटिश यूनिवर्सिटी इन दुबई, एमिटी यूनिवर्सिटी दुबई
अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ट्यूशन फीस AED 37,500- 70,000 प्रतिवर्ष (लगभग INR 7.5 लाख से 14.5 लाख)
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम ट्यूशन फीस AED 55,000- 75,000 प्रति वर्ष (लगभग 11 लाख से 15 लाख INR)
अकोमोडेशन कॉस्ट 14,000- 27,000 AED प्रति वर्ष (INR 2.9 लाख से 5.5 लाख)
भोजन की लागतAED 1000 (लगभग  INR 21 हज़ार)
ट्रैवल कॉस्टमेट्रो AED 2 (INR 40)टैक्सी AED 10 ( INR 200)
स्टुडेंट वीज़ा कॉस्ट AED 3000 (लगभग  INR 60 हज़ार)
स्कॉलरशिप्सKhalifa University ScholarshipUnited Arab Emirates University Scholarships

दुबई में पढ़ाई क्यों करें?

दुबई यूनाइटेड अरब एमिरेट में से एक एमिरेट है। कॉमर्स, ऑयल और बिज़नेस के क्षेत्र में दुबई ने असाधारण वृद्धि की है। इसके कारण दुबई प्रसिद्ध रूप से सोने के शहर के रूप में जाना जाता है। इन सब के अलावा दुबई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बहुत आगे निकल गया है। ये किसी भी विद्यार्थी के द्वारा दुबई को पढ़ाई के लिए चुनने के मुख्य कारण हो सकते हैं। आइए कुछ पॉइंट्स पर नजर डालते हैं:

  • दुबई में पढ़ने के समय विद्यार्थी को सबसे फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी में से एक का एक्सेस प्राप्त होता है। 
  • दुबई में पढ़ने के बाद आपके पास एंप्लॉयमेंट के कई सारे विकल्प हैं। क्योंकि टैक्स में भरी कमी के चलते कई सारी कंपनियों ने यहां अपना हेड ऑफिस बनाया है। 
  • दुबई में पढ़ने के दौरान आपको 100 से भी अधिक देशों के विद्यार्थियों के साथ रहने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उनके प्रेस्पेक्टिव, आइडियोलॉजी, स्टाइल्स तथा कल्चर के बारे में जानने का मौका मिलेगा। 
  • दुबई में रहकर पढ़ने के दौरान आप ऐसा यूनिक एक्सपीरियंस प्राप्त करेंगे जो आप अन्य किसी देश में प्राप्त नहीं कर सकते हैं। 
  • दुबई अपने एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है। आप वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के हब में रहकर पढ़ाई करेंगे। 
  • दुबई में बहुत ही एडवांस बस सिस्टम तथा सबवे भी है। आपको अपनी पढ़ाई के समय ट्रांसपोर्टेशन की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

दुबई में पढ़ाई करने के लिए टॉप कोर्सेज

दुबई में पढ़ने के लिए टॉप कोर्स निम्न प्रकार से हैं:

दुबई में हाउसिंग और अकोमोडेशन का खर्च

दुबई में आपके पास पढ़ने के दौरान दो प्रकार के आवास उपलब्ध हैं जिन्हे एक छात्र ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस के लिए चुन सकता है। छात्र अधिकतर ऑन कैंपस अकोमोडेशन को ही चुनते हैं। क्दुबई की 63 से भी अधिक यूनिवर्सिटीज़ में से केवल कुछ यूनिवर्सिटीज़ में ही ऑन कैंपस अकोमोडेशन की व्यवस्था उपलब्ध है। अन्य यूनिवर्सिटीज़ ने छात्रों को सस्ती दर पर आवास प्रदान करने के लिए स्थानीय होटलों के साथ टाई अप किया है। ऑन-कैंपस आवास में आपको लगभग AED 14,000-27,000 (लगभग INR 2.8 लाख-5.4 लाख) खर्च होंगे। औसतन प्राइवेट अकोमोडेशन की कीमत आपको AED 70,000 – 100,000 (लगभग INR 14 लाख-20 लाख) से लेकर होगी। यदि आप किसी के साथ रूम शेयर करते हैं तो आपको किराए के भुगतान में आसानी होगी। 

दुबई में रहने का खर्च

दुबई में रहकर पढ़ने के समय होना वाला विभिन्न प्रकार के खर्च का उदाहरण नीचे दिया गया है। जिसे पढ़कर आप दुबई में रहने के खर्च का अनुमान लगा सकते हैं। 

दुबई में क्लीनिंग सर्विस

हाउसिंग एरिया के लिविंग कॉस्ट में क्लीनिंग सर्विस भी जोड़ी गई है। यह सर्विस डोमेस्टिक एसिस्टेंस के द्वारा दी जाती है, और पूरे दुबई में यह प्रक्रिया समान है। इसकी फीस क्लीनिंग के टाइप पर निर्भर करती है। लेकिन फुल टाइम डोमेस्टिक एसिस्टेंस के लिए आपको AED 2700 (लगभग INR 58 हजार) देने होंगे। पार्ट टाइम डोमेस्टिक एसिस्टेंस जो हफ्ते में एक बार आता है वह आपसे AED 390 (लगभग INR 8.5 हजार) तक चार्ज करेगा। 

दुबई में ग्रॉसरी कॉस्ट

अगर आप लिविंग कॉस्ट के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें फूड कॉस्ट सबसे एसेंशियल पार्ट है। आपके फूड कॉस्ट आपकी खाने की प्रिफरेंस के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप खाना लोकल ग्रॉसरी स्टोर से खरीदते हैं और कभी कभी बाहर खाने के लिए जाते हैं तो आपको AED 900 (लगभग INR 20,000) प्रतिमाह खर्चने होंगे। 

दुबई में यूटिलिटी कॉस्ट

दुबई में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का ही प्रयोग करते हैं क्योंकि यह सबसे अधिक वायबल ऑप्शन है। खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो कॉस्ट एफिशिएंसी की चिंता करते हैं। दुबई में सबसे अधिक अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन का विकल्प मेट्रो है जिस चार्ज AED 2  (INR 40) है। जो विद्यार्थी 5 से 23 वर्ष के हैं वो दुबई मेट्रो के साथ अन्य ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी डिस्काउंटेड कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

दुबई में मोबाइल बिल तथा वाइफाई की लागत

दुबई में मोबाइल बिल तथा वाइफाई की लागत निम्न प्रकार से है:

बिल टाइपकॉस्ट प्रतिमाह
बेसिक इंटरनेट और टीवी पैकेज389 AED (लगभग 8.5 हज़ार) 
प्रीमियम इंटरनेट और टीवी पैकेज 1,139+ AED (लगभग 24 हज़ार) 
बेसिक मोबाइल पोस्ट पैड प्लान 125 AED (लगभग 3 हज़ार) 
प्रीमियम मोबाइल पोस्ट पैड प्लान500+ AED (लगभग 10 हज़ार) 

दुबई में हेल्थकेयर और इंश्योरेंस

दुबई में 7 एमिरेट्स में से सबसे अच्छा हेल्थकेयर सिस्टम है। आपके लिए पब्लिक और प्राइवेट हेल्थकेयर दोनों उपलब्ध होंगे। हेल्थ कार्ड तथा एसेंशियल बेनिफिट प्लान निम्न प्रकार से है:

हेल्थ कार्ड: 

एक्सपेटरिएट फीस 10 वर्ष तक के बच्चों के लिएAED 120 (लगभग  INR 2.5 हज़ार)
एक्सपेटरिएट फीस 18 वर्ष तक या उससे ऊपर के  के लिए AED 320 ( लगभग INR 7 हजार)
नेशनल फीस 10 वर्ष तक के बच्चों के लिएAED 25 (INR 500)
नेशनल फीस 18 वर्ष तक या उससे ऊपर के  के लिएAED 120 (लगभग INR 2.5 हज़ार)

एसेंशियल बेनिफिट प्लान: 

एम्पलाइ के लिएAED 650 से 725  (लगभग INR 14  से 16 हज़ार)
65 वर्ष से अधिक के लोगों के लिएAED 650  ( लगभग INR 14 हज़ार)
नॉन वर्किंग मैरिड फीमेल्स के लिए(18 से 45 वर्ष तक) AED  1,600 (लगभग INR 3.5 हज़ार)
एल्डरली पैरेंट्सAED 2500 (लगभग INR 54 हज़ार)
जनरल डोमेस्टिक हेल्पAED 650 ( लगभग INR 14 हज़ार)

दुबई में कम्यूटिंग और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट:

  • कार ओनरशिप: ऑटोमोबाइल का प्राइस उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है। लेकिन आपको जानकारी देने के लिए UAE में 2018 में सबसे पॉपुलर कार टोयोटा की कोरोला थी जिसकी लागत 70,900 AED (लगभग 15.5 हज़ार INR) है। 
  • पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन: 
    • टैक्सी प्रति किलोमीटर- 2.4 AED (लगभग 51 INR)
    • बस सिंगल टिकट- 5 AED (लगभग 100 INR) 
    • बस का मंथली पास- 300 AED (लगभग 6.5 हज़ार INR) 
    • एक लीटर पेट्रोल की एवरेज प्राइस- 2.5 AED (लगभग 55 INR)
  • अन्य एंटरटेनमेंट कॉस्ट 
एंटरटेनमेंटलागत
एक मूवी टिकट की प्राइस40 AED (लगभग 866 INR)
एक महीने की जिम की मेंबरशिप297 AED (लगभग 6.5 हज़ार INR)
एक व्यक्ति के लिए अफोर्डेबल रेस्टोरेंट में खाना30 AED (लगभग 650 INR)
मिड रेंज रेस्टोरेंट में 2 लोगों के लिए खाना250 AED से 300 AED (लगभग 5 हज़ार से 6.5 हज़ार INR)
अच्छे रेस्टोरेंट में 2 लोगों के लिए खाना 500 AED से 1000 AED (10 हज़ार से 20 हज़ार INR)

दुबई में पढ़ने का खर्च

दुबई में पढ़ने के खर्च के बारे में तो आप जान ही चुके हैं, नीचे दुबई में पढ़ने के खर्च के बारे में जानकारी दी गई है। 

  • पब्लिक स्कूल में : UAE में बाहरी बच्चों को प्राइवेट स्कूल तथा पब्लिक स्कूल दोनों में पढ़ने के लिए मान्यता प्राप्त है। उन्हें स्कूल के अनुसार ट्यूशन फीस का भुगतान करना पड़ता है। UAE में फ्री गवर्नमेंट एजुकेशन सिर्फ वहां के नागरिकों को ही मिलती है। UAE में अंतर राष्ट्रीय बच्चों के लिए ट्यूशन फीस 6,000 (1.3 लाख INR) है। 
  • इंटरनेशनल/प्राइवेट स्कूल: दुबई में लगभग 200 स्कूल्स में 3 लाख से भी अधिक विदेशी तथा दुबई के छात्र पढ़ते हैं। UAE में सिर्फ दुबई ने ही अपने यहां के स्कूल्स को एक निर्धारित फीस लेने का अधिकार दिया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को दुबई में 13,630 से 21,400 AED (लगभग 2.9 लाख से 4.5 लाख INR) है। 
  • हायर एजुकेशन: दुबई में कुल 65 कॉलेज हैं जिनमें वाइड रेंज में कोर्सेज पढ़ाएं जाते हैं। दुबई में वहां के लोकल विद्यार्थी तथा विदेशी विद्यार्थी दोनों ही पब्लिक यूनिवर्सिटीज में पढ़ते हैं। 
  • ट्यूशन फीस: दुबई में पढ़ने के दौरान ट्यूशन फीस 2 कारणों पर निर्भर करती है। पहला तो आपके कोर्स के लेवल के ऊपर दूसरा उस यूनिवर्सिटी के ऊपर जहां आप पढ़ रहें हैं। दुबई में अंडर ग्रेजुएट कोर्स को करने के लिए एवरेज ट्यूशन फीस 37,500 से 70,000 AED (लगभग 8.08 lakh INR से 15.09 लाख INR) प्रति वर्ष है। 

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एवरेज ट्यूशन फीस 55,000 AED से 75,000 AED (लगभग 11.8 लाख INR से 16.1 लाख INR) है। 

  • स्टूडेंट वीज़ा कॉस्ट: दुबई में पढ़ने के लिए आपको स्टूडेंट वीज़ा की सख्त आवश्यकता है। सामान्यतः आपको अपने वीज़ा के लिए एक स्पॉन्सर की आवश्यकता होती है जो आपके फैमिली मेंबर्स या रिलेटिव हो सकते हैं। दुबई अपने यहां विद्यार्थियों को एक समय में केवल एक वर्ष के लिए ही वीज़ा ऑफर करता है, लेकिन इसे आगे के समय के लिए रिन्यू किया जा सकते है। आपको स्टूडेंट वीज़ा के लिए 3000 AED (65 हज़ार INR) का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 1000 AED (21 हज़ार INR) का डिपोजिट भी करना होता है। 
  • स्कॉलरशिप्स: स्कॉलरशिप्स के नाम नीचे दिए गए हैं:
    • Khalifa University Scholarship
    • United Arab Emirates University Scholarships
    • Canadian Dubai Scholarship
    • Abu Dhabi University Scholarships
    • Mohamed bin Zayed University Scholarship

दुबई में एवरेज कॉस्ट ऑफ लिविंग

दुबई में एवरेज कॉस्ट ऑफ लिविंग निम्न प्रकार से है:

एक्सपेंस के प्रकारकॉस्ट (प्रति माह)
हाउसिंगAED 2,583 (लगभग  INR 55 हज़ार)
ग्रॉसरीज480 AED (लगभग INR 10 हज़ार)
यूटिलिटीजAED 750 से 1000( लगभग  INR 16 से 21 हज़ार)
कुल लिविंग कॉस्ट AED 3,000 से 5000 (लगभग INR 64 से 1.08 लाख)

दुबई में ओवरऑल कॉस्ट ऑफ लिविंग कैसे कम की जाए?

दुबई में ओवरऑल लिविंग कॉस्ट इतनी अधिक एक्सपेंसिव नहीं है, स्पेशली उन लोगों के लिए जो कम करेंसी रेट वाले देशों से आते हैं। नीचे कुछ की पॉइंट्स दिए गए हैं जिनकी सहायता से आप दुबई में ओवरऑल लिविंग कॉस्ट को कम कर सकते हैं:

  • जो विद्यार्थी ग्रेजुएट डिग्री तथा पीएचडी डिग्री के लिए आवेदन कर रहें हैं, वे यूनिवर्सिटी में रहकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। 
  • विद्यार्थी प्राइवेट ट्रांसपोर्टेशन को पैसे देने की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के साथ में राइड शेयर कर सकते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को लिविंग एक्सपेंसेज में पैसे बचाने में मदद मिलेगी। 
  • विद्यार्थी रेगुलर बेसिस पर महंगे रेस्टोरेंट में खाने तथा कैफे में खाना खाने से बचें। आप इसके अलावा कम कॉस्ट वाले विकल्पों को और देख सकते हैं। दुबई में यूनिवर्सिटीज़ का कैफे और स्ट्रीट का खाना निश्चित रूप से सस्ता है। क्योंकि कुछ बार और रेस्टोरेंट खाने के लिए अधिक चार्ज करते हैं। 

FAQs

दुबई की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के नाम?

दुबई की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के नाम निम्न प्रकार से हैं:
यूनिवर्सिटी ऑफ दुबई
ज़ायद यूनिवर्सिटी
अल घुरैर यूनिवर्सिटी 
बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी कॉलेज दुबई
अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई
कैनेडियन यूनिवर्सिटी ऑफ दुबई
हमदान बिन मोहम्मद स्मार्ट यूनिवर्सिटी

दुबई स्टूडेंट वीज़ा का प्रोसेसिंग टाइम कितना है?

दुबई के स्टूडेंट वीज़ा की प्रोसेसिंग में 7 से 14 दिनों का समय लगता है। 

क्या दुबई में रहने का खर्च तथा पढ़ना अन्य देशों के मुकाबले अधिक अफोर्डेबल है?

हां दुबई में पढ़ना अन्य देशों के मुकाबले अधिक अफोर्डेबल है। इसके अलावा दुबई में आपको विश्व की कई सारी यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस मिल जायेंगे जो अच्छी रैंकिंग्स में हैं। 

उम्मीद है दुबई में रहने का खर्च के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। यदि आप भी दुबई की किसी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*