जिस दुनिया में शिक्षा को सबसे कीमती संपत्ति माना गया है, वहां जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो बुनियादी प्राथमिक स्तर की शिक्षा का खर्च भी नहीं उठा सकता। ये दुखद है कि इतने मेधावी और होशियार छात्रों को सिर्फ इसलिए स्कूल छोड़ना पड़ता है क्योंकि परिवार के वित्तीय संकट के कारण वो उच्च शिक्षा के खर्च को बहन नहीं कर पाते। इसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एनएमएमएस स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) की शुरूआत की है। ये छात्रवृत्ति उन छात्रों की मदद के लिए है जिनमें पढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रबल इच्छा है।
कार्यक्रम | विवरण |
छात्रवृत्ति का नाम | नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) |
छात्रवृत्ति प्रदाता | मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के अतंर्गत स्कूली शिक्षा और लिटरेसी डिपार्टमेंट |
इनके लिए लागू | आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित छात्र जो कक्षा 9 से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा को जारी रखने के इच्छुक हैं। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12 तक के लिए भी होती है। |
छात्रवृत्ति राज्य | अखिल भारतीय |
छात्रवृत्ति की कुल संख्या | 100,000 |
छात्रवृत्ति राशि | INR 12 हजार/सालाना |
छात्रवृत्ति समापन तिथि | राज्य अनुसार बदलती है (नवंबर से जनवरी 2021) |
एनएमएमएस परिणाम तिथि | जनवरी से मार्च 2021 तक |
संपर्क विवरण | फोन : 0210-6619540 ईमेल : helpdesk@nsp.gov.in |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mhrd.gov.in/nmms |
एप्लीकेशन मोड | -ऑनलाइन -ऑफलाइन |
परीक्षा अवधि | 3 घंटे |
This Blog Includes:
- एनएमएमएस स्कॉलरशिप क्या होती है?
- एनएमएमएस आवेदन तिथियां 2022-23
- एनएमएमएस स्कॉलरशिप राशि का विवरण
- योग्यता
- एनएमएमएस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया
- नियम व शर्तें
- एनएमएमएस स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया
- चयन परीक्षा का एग्जामिनेशन पैटर्न
- एनएमएमएस स्कॉलरशिप परिणामों की घोषणा
- परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- FAQs
एनएमएमएस स्कॉलरशिप क्या होती है?
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सन् 2008 में नेशनल मीन्स -कम- मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) की केंद्र स्तर पर शुरूआत की थी। ये छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई। सालाना 12,000 रुपए की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य ग़रीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा यानि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
एनएमएमएस आवेदन तिथियां 2022-23
यहां पर एनएमएमएस स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) 2022-23 के आवेदन की अंतिम तिथियां दी गई हैं-
राज्य | परीक्षा डेट्स |
दादरा और नगर हवेली-कर्नाटक | 29 सितंबर-10 नवंबर 2022 10 अक्टूबर-10 नवंबर 2022 |
चंडीगढ़ | 13 नवंबर 2022 |
गुजरात आंध्र प्रदेश |
11 अक्टूबर-15 नवंबर 2022 30 सितंबर-19 नवंबर 2022 |
उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा | 20 नवंबर 2022 |
असम झारखंड |
12 अक्टूबर-27 नवंबर 2022 29 अक्टूबर-29 नवंबर 2022 |
ओडिशा | 4 दिसंबर 2022 |
जम्मू और कश्मीर | 14 दिसंबर 2022 |
तेलंगाना | 18 दिसंबर 2022 |
पश्चिम बंगाल | 18 दिसंबर 2022 |
कर्नाटक | 18 दिसंबर 2022 |
महाराष्ट्र | 18 दिसंबर 2022 |
असम | 18 दिसंबर 2022 |
बिहार | 18 दिसंबर 2022 |
झारखंड | 22 जनवरी 2023 |
NMMS Scholarship 2023
2023 के लिए अनुमानित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं :
एप्लीकेशन फॉर्म आने की तिथि | सितंबर-अक्टूबर 2023 |
एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2023 |
आवेदन दोषपूर्ण सत्यापन अंतिम तिथि | सितम्बर 2023 |
संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले |
परीक्षा तिथि (कुछ राज्यों के लिए भिन्न हो सकती है) | नवंबर- दिसंबर 2023 |
परिणाम की घोषणा | जनवरी-अप्रैल 2022 |
नोट : एनएमएमएस महाराष्ट्र के लिए आवेदन की तिथियों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।
एनएमएमएस स्कॉलरशिप राशि का विवरण
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) को भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित किया जाता है। इसमें कक्षा 9-12 तक के करीब 1 लाख मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिसकी अवधि चार वर्ष से अधिक नहीं होती। हर छात्र प्रति वर्ष INR 12 हजार प्राप्त करता है।
योग्यता
एनएमएमएस स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ आवश्यक शर्तों को मानना अनिवार्य है। हर बच्चे को नीचे दी गई अनिवार्य मांगो को पूरा करना आवश्यक है-
- कक्षा 8 में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्र 9 वीं कक्षा में आने में सक्षम हुआ हो। (अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट)
- आवेदक सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय स्कूल का नियमित छात्र हो।
- छात्र के परिवार की सामूहिक आय सालाना 1.5 लाख से अधिक न हो।
एनएमएमएस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को यहां चरणबद्ध तरीके से बताया है। लेकिन, इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपने ऊपर दिए गए दिशा निर्देशों को पूरी तरह ध्यान से पढ़ लिया है। क्योंकि कोई भी गलती आपके आवेदन को रद्द कर सकती है।
नोट : आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई कॉपी रखने की सलाह दी जाती है।
- खुद को न्यू यूज़र के तौर पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में पंजीकृत करें।
- Central Schemes पर क्लिक करें और Department of School Education and Literacy सेलेक्ट करें।
- अब National Means Cum Merit Scholarship लिंक को सेलेक्ट कर अपनी आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करें।
- जरूरी जानकारियाँ जैसे शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड नंबर, स्कूल नामांकन संख्या, राज्य अधिवास और बैंक विवरण आदि भरे।
- पंजीकरण सफल होने पर आपको एप्लीकेशन आई डी दी जाएगी जिसे आप एन एसपी पर Login ID के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। ये आईटी आपके आगे भी काम आएगी।
- जो छात्र कक्षा 9 या 10 में पढ़ रहे हैं उन्हें Pre-Matric scholarship के अंतर्गत आवेदन करना होगा जबकि कक्ष 11 और 12 में पढ़ने वाले छात्रों को Post-Matric scholarship के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
- नाम, जन्म तिथि, ईमेल आई डी, मोबाइल नंबर और पहचान प्रमाण आदि का विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और save as draft करें।
- अंतत: पूरे भर चुके आवेदन पत्र को जमा करें।
नियम व शर्तें
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप में आवेदन करने से पूर्व आवेदक को नीचे दिए गए अनिवार्य नियम व शर्तों को ध्यान में रखना जरूरी है :
- छात्र किसी भी योजना के तहत केवल एक छात्रवृत्ति के लिए ही आवेदन कर सकता है।
- आवेदक का किसी भी पब्लिक सेक्टर बैंक या कोर बैंकिंग सुविधाओं वाले शेड्यूल्ड बैंक में खाता होना आवश्यक है। खाता एस बी आई SBI में हो तो बेहतर है।
- स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए आवेदक ने कक्षा 10 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। (अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को 5 प्रतिशत की छूट)
- एसबीआई SBI सुनिश्चित करता है कि मंत्रालय से फंड आने के बाद एक बार में छात्रवृत्ति अदा कर दी जाए।
- छात्रवृत्ति देश से बाहर के छात्रों के लिए नहीं है।
एनएमएमएस स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया
छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के लिए छात्र कक्षा 7 में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास हुआ हो (अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को 5 प्रतिशत की छूट)। हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए खुद परीक्षा का आयोजन करेगा। राज्य स्तरीय परीक्षा में निम्नलिखित टेस्ट शामिल हैं:
- स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) : इसमें विज्ञान, गणित, और सामाजिक विज्ञान के कक्षा 7 और 8 में पढ़ाए जाने वाले विषय शामिल हैं।
- मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) : मैट छात्रों की क्रिटिकल थिंकिंग और तर्क क्षमता का परीक्षण करता है। इसमें क्लासिफिकेशन, न्यूमेरिकल सीरिज़, अनैलजि, पैटर्न पर्सेप्शन, हिंडन फिगर आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
चयन परीक्षा का एग्जामिनेशन पैटर्न
यहां पर हर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा आयोजित चयन परीक्षाओं के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न का विस्तृत विवरण दिया गया है :
टेस्ट का नाम | प्रश्नों की प्रकृति | सर्वाधिक अंक | प्रश्नों की संख्या | अवधि (मिनट में) |
MAT (मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट) | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 90 | 90 | 90 |
SAT (स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट) | बहुविकल्पीय प्रश्न | 90 | 90 | 90 |
नोट : लागू होने के अनुसार, विकलांग छात्रों कों अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
एनएमएमएस स्कॉलरशिप परिणामों की घोषणा
किसी भी छात्र के नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना में चयनित होने के लिए निम्नलिखित शर्तें लागू हो सकती हैं :
- छात्र को MAT और SAT, दोनों ही परीक्षाओं में संयुक्त तौर पर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफल होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए ये कट ऑफ 32 प्रतिशत अंक का है।
- साथ ही, छात्र ने कक्षा 7 की परीक्षाओं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। (अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है)।
परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज
एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं-
- NMMS एडमिट कार्ड
- सरकार जारी किया गया फोटो आईडी कार्ड या स्कूल आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
FAQs
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सन् 2008 में नेशनल मीन्स -कम- मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) की केंद्र स्तर पर शुरूआत की थी।
NMMS 2022 का रिजल्ट 23 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा।
एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं-
1. NMMS एडमिट कार्ड
2. सरकार जारी किया गया फोटो आईडी कार्ड या स्कूल आईडी कार्ड
3. आधार कार्ड
NMMS छात्रवृत्ति राशि चार वर्ष से अधिक नहीं होती।
हमें उम्मीद है कि आप एनएमएमएस स्कॉलरशिप से जुड़ी सभी जानकारी जान गए होंगे। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।
-
What is NMMS scholarship
-
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।
-
2 comments
What is NMMS scholarship
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी https://leverageedu.com/ पर बने रहिये।