वीडियो एडिटर कैसे बनें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1 minute read
video editor kaise bane

आधुनिकता के इस दौर में आजकल जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया का लगातार उपयोग बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे वीडियो कंटेंट की भी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि फिल्मों से लेकर यूट्यूब चैनलों, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स, एडवर्टाइज़मेंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन लाखों वीडियो अपलोड होती हैं। इन वीडियो को प्रोफेशनली क्रिएटिव अंदाज में तैयार करने के लिए ही कंपनियों या इन प्लेटफॉर्म्स को वीडियो एडिटर की जरुरत होती है। 

यदि आप भी क्रिएटिव अंदाज में स्टोरीटेलिंग, साउंड और विजुअल इफेक्ट्स के साथ आकर्षक और प्रभावशाली वीडियो बनाने में रूचि रखते हैं तो आप वीडियो एडिटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। यहाँ इस लेख में आप जान सकेंगे कि वीडियो एडिटर कैसे बनें, इसके लिए जरूरी स्किल्स क्या हैं और इसमें करियर के अवसर कैसे मिलते हैं।

This Blog Includes:
  1. वीडियो एडिटर कौन होता है?
  2. वीडियो एडिटर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
  3. वीडियो एडिटर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज
  4. वीडियो एडिटर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
  5. वीडियो एडिटर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
    1. स्टेप 1: वीडियो एडिटिंग फील्ड के बारे में जानकारी जुटाएं
    2. स्टेप 2: वीडियो एडिटिंग की बेसिक नॉलेज प्राप्त करें
    3. स्टेप 3: वीडियो एडिटिंग से जुड़े कोर्सेज को विकल्प के तौर पर देखें
    4. स्टेप 4: वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का ज्ञान प्राप्त करें
    5. स्टेप 5: नियमित अभ्यास करें और प्रोजेक्ट बनाएं
    6. स्टेप 6: अपने लिए एक स्ट्रांग पोर्टफोलियो बनाएं
    7. स्टेप 7: फ्रीलांस या इंटर्नशिप के माध्यम से करियर की शुरुआत करें
    8. स्टेप 8: लगातार सीखते हुए नई स्किल्स के बारे में जानें
    9. स्टेप 9: वीडियो एडिटिंग में AI टूल्स के बारे में अपडेट रहें
  6. वीडियो एडिटर बनने के बाद करियर ग्रोथ एंड प्रोमोशन
  7. वीडियो एडिटर को मिलने वाला वेतन
  8. वीडियो एडिटिंग के लिए प्रमुख सॉफ्टवेयर
  9. FAQs

वीडियो एडिटर कौन होता है?

वीडियो एडिटर उन प्रोफेशनल्स को कहा जाता है जो कैमरे से रिकॉर्ड की गई रॉ फुटेज को अच्छी स्टोरी और बैलेंस्ड साउंड इफेक्ट्स के साथ-साथ, ट्रांजिशन और बेसिक विजुअल इफेक्ट के माध्यम से वीडियो को आकर्षक और प्रभावशाली बनाते हैं। एक वीडियो एडिटर को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है –

  • कैमरा से शूट हुई फुटेज को व्यवस्थित करना और एडिटिंग के लिए उपयोगी फुटेज को चुनना।
  • कट, ट्रिम और सीक्वेंसिंग का ध्यान रखते हुए वीडियो में से अनावश्यक भाग की कांट-छांट करके वीडियो को संक्षिप्त और आकर्षक बनाना।
  • वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयस-ओवर और डायलॉग का सही मेल कराना ताकि वीडियो नेचुरल लगे।
  • वीडियो में ट्रांजिशन, टेक्स्ट, ग्राफिक्स और बेसिक विजुअल इफेक्ट्स आदि का प्रयोग करके वीडियो को आकर्षक बनाना, साथ ही वीडियो को प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग के साथ तैयार करना।
  • वीडियो में कलर करेक्शन और कलर ग्रेडिंग का संतुलित ढंग से उपयोग करके फाइनल वीडियो एक्सपोर्ट करना।

वीडियो एडिटर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

वीडियो एडिटर बनने के लिए केवल आपका एडिटिंग करना ही पर्याप्त नहीं है, यदि आप एक सफल वीडियो एडिटर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुद को अपडेटेड रखने के साथ-साथ, खुद में निम्नलिखित स्किल्स को डेवलप करना होता है-

  • टेक्नीकल स्किल्स (जैसे – साउंड एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग)
  • वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की समझ
  • स्टोरीटेलिंग और क्रिएटिव विजन
  • टाइमिंग और रिदम
  • डिसीजन मेकिंग
  • एडिटिंग स्किल
  • विजुअल सेंस

वीडियो एडिटर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज

वीडियो एडिटर बनने के लिए वैसे किसी कोर्स को करना अनिवार्य नहीं होता है, क्योंकि यह एक स्किल्ड बेस्ड प्रोफेशन है। हालाँकि आप निम्नलिखित प्रमुख कोर्स को करके अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं, साथ ही इनमें मिली नॉलेज आपकी करियर ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है –

कोर्स का पूरा नामकोर्स की अवधिकोर्स कराने वाली संस्थाआवश्यक योग्यता
वीडियो एडिटिंग और वर्चुअल प्रोडक्शन सर्टिफिकेट कोर्सलगभग 1 वर्षIndian Institute of Creative Skills (IICS)किसी भी स्ट्रीम के छात्र, ग्रेजुएट या प्रोफेशनल कोर्स को करने के बाद एडिटिंग में रुचि आवश्यक
प्रोफेशनल डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग6 माहCABA Innovatives12वीं पास, आयु लगभग 18 वर्ष या उससे अधिक
वीडियो एडिटिंग और कंपोजिटिंग कोर्स6 माहAsian Institute of Design10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंगलगभग 15 सप्ताह (करीब 4 माह)JD Institute of Fashion Technology12वीं पास या क्रिएटिव मीडिया में रुचि रखने वाले छात्र
फिल्म एडिटिंग प्रोफेशनल कोर्सलगभग 11 माहUSCI (Unitedworld School of Creative Intelligence)12वीं पास, साथ ही इसके लिए आपकी न्यूनतम आयु लगभग 18 वर्ष होनी चाहिए।
बेसिक वीडियो एडिटिंग कोर्सलगभग 3 माहIISMRकिसी भी स्ट्रीम, डिजिटल मीडिया या फिल्म में रुचि रखने वाले
एडवांस्ड वीडियो एडिटिंग और मोशन डिजाइन कोर्सलगभग 4 माहIISMRबेसिक एडिटिंग ज्ञान
वीडियो एडिटिंग (बेसिक) सर्टिफिकेट कोर्सलगभग 1.5 माहShubhkamna Institute of Film & Mediaएडिटिंग या फिल्ममेकिंग में रुचि होना अनिवार्य
एडवांस्ड वीडियो एडिटिंग कोर्सलगभग 3 माहShubhkamna Institute of Film & Mediaबेसिक कंप्यूटर ज्ञान और वीडियो एडिटिंग में रुचि होना अनिवार्य
फिल्म एडिटिंग डिप्लोमा12-18 माहNeo Film School12वीं पास या फिल्म/मीडिया में रुचि रखने वाले छात्र

वीडियो एडिटर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

वीडियो एडिटिंग एक क्रिएटिव काम है, जिसके लिए आपका रचनात्मक रूप से सोचना बेहद जरुरी होता है। वैसे तो एक वीडियो एडिटर बनने के लिए आपके पास कोई विशेष योग्यता का होना अनिवार्य नहीं होता है, वीडियो एडिटर बनने के लिए जिन कोर्स को कर सकते हैं, जिनके लिए आप न्यूनतम आवश्यकताओं के रूप में आप 10वीं और 12वीं के बाद इन कोर्सेज को कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप एक सफल वीडियों एडिटर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित योग्यताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं –

  • वीडियों एडिटर के रूप में करियर बनाने के शुरूआती दौर में आपके पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10वीं या 12वीं पास होना पर्याप्त माना जाता है, क्योंकि कई संस्थान वीडियो एडिटिंग के सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए कैंडिडेट्स से 12वीं पास की डिमांड करते हैं।
  • इसके अलावा यदि आप मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग या मल्टीमीडिया जैसे विषयों से ग्रेजुएशन करते हैं तो भी आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास करना होता है। मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग या मल्टीमीडिया जैसे विषयों से ग्रेजुएशन करने के बाद आपके पास मीडिया संस्थान में प्रोफेशनल ट्रेनिंग का भी अवसर उपलब्ध रहता है।
  • वीडियों एडिटर बनने के लिए एडिटिंग सॉफ्टवेयर (जैसे – एडोब प्रीमियर प्रो या फिल्मोरा) चलाने की तकनीकी समझ का होना आवश्यक है, ये सॉफ्टवेयर एडिटिंग के समय एडिटर के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण होते हैं।
  • एक वीडियो एडिटर को वीडियो एडिटिंग के लिए उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर या लैपटॉप की आवश्यकता होती है, ऐसे में आपको कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।

वीडियो एडिटर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

वीडियो एडिटर बनना एक ऐसी यात्रा की तरह होता है, जहाँ आप हर पड़ाव पर खुद की नॉलेज और स्किल को क्रिएटिविटी के साथ बढ़ा सकते हैं। वीडियो एडिटर बनने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो कर सकते हैं –

स्टेप 1: वीडियो एडिटिंग फील्ड के बारे में जानकारी जुटाएं

यदि आप क्रिएटिव फील्ड में रहकर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले वीडियो एडिटिंग फील्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाएं। इसमें आप वीडियो एडिटिंग फील्ड में काम करने की शैली, किन सॉफ्टवेयर पर काम होता है, इस फील्ड में काम करने के बाद आपके पास क्या करियर स्कोप रहते हैं आदि के बारे में जानकर अपने लिए आगे का रोडमेप तैयार करें।

स्टेप 2: वीडियो एडिटिंग की बेसिक नॉलेज प्राप्त करें

वीडियो एडिटिंग फील्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद अब आप वीडियो एडिटिंग से जुड़ा बुनियादी ज्ञान (जैसे – वीडियो फाइल फॉर्मेट, रिजॉल्यूशन, फ्रेम रेट, ऑडियो सिंक और स्टोरेज) की जानकारी प्राप्त करें। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी साइड से रिसर्च करते यूट्यूब पर मौजूद यूट्यूबर्स के संबंधित कंटेंट को देख सकते हैं। इसके अलावा वीडियो एडिटिंग की बेसिक नॉलेज के लिए आप सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स को करने पर भी विचार बना सकते हैं।

स्टेप 3: वीडियो एडिटिंग से जुड़े कोर्सेज को विकल्प के तौर पर देखें

यदि आप यूट्यूब और गूगल के माध्यम से वीडियो एडिटिंग में पढ़ाए जाने वाले विषयों और इसके करियर स्कोप के बारे में जान चुके हैं तो अब आप अपने अगले कदम के रूप में वीडियो एडिटिंग से जुड़े कोर्सेज को विकल्प के तौर पर देख सकते हैं, हालाँकि ऐसा नहीं है कि इसके लिए किसी कोर्स को करना अनिवार्य होता है।

इस फील्ड में आपको आपकी क्रिएटिविटी, स्किल और एक्सपीरियंस के बल पर ही काम मिलता है। हालाँकि यदि आप इसके लिए कुछ सर्टिफिकेट कोर्स (जैसे – सर्टिफिकेट इन फिल्म एंड वीडियो एडिटिंग) और डिप्लोमा कोर्स (जैसे – डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग) या डिग्री प्रोग्राम (बीएससी इन मल्टीमीडिया और मास कम्युनिकेशन) का चुनाव करते हैं तो इससे आपकी प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग हो जाती है।

स्टेप 4: वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का ज्ञान प्राप्त करें

वीडियो एडिटिंग से जुड़ी बेसिक नॉलेज को प्राप्त करने और इससे जुड़े कोर्सेज को विकल्प के तौर पर देखने के बाद एक अहम पड़ाव वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को सीखना होता है। यदि आप बिना किसी कोर्स के भी इसके सॉफ्टवेयर को चलाना सीखना चाहते हैं तो आप यूट्यूब वीडियोस के माध्यम से इससे जुड़े सॉफ्टवेयर जैसे – एडोब प्रीमियर प्रो, फाइनल कट प्रो और फिल्मोरा को चलाना सीख सकते हैं।

स्टेप 5: नियमित अभ्यास करें और प्रोजेक्ट बनाएं

वीडियो एडिटर बनने के लिए आपको वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर सीखने के बाद उन पर नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि बिना अभ्यास के आप किसी भी सॉफ्टवेयर के टूल्स के फीचर्स के बारे में गहराई से नहीं जान सकते हैं। नियमित अभ्यास के साथ-साथ आप कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम करें जिनके माध्यम से आपकी स्किल्स बढ़ें और आप इन्हें अपने पोर्टफोलियों में जगह दे सकें।

स्टेप 6: अपने लिए एक स्ट्रांग पोर्टफोलियो बनाएं

नियमित अभ्यास के साथ-साथ आप वीडियो एडिटिंग में काम पाने के लिए अपना एक स्ट्रांग पोर्टफोलियो बनाएं, जिसके माध्यम से आप अपने क्लाइंट्स या किसी कंपनी को अपने काम की कुछ झलकियां दिखा सकते हैं। अपने पोर्टफोलियो में आप अपने द्वारा एडिट की गई ऐसी वीडियोज़ को मेंशन कर सकते हैं, जो आपको सबसे ज्यादा आकर्षक और प्रभावशाली लगती हैं। साथ ही जो एडिटिंग के हर पैमाने में खरी उतरती हैं और अपनी स्टोरीटेलिंग के माध्यम से अपने गोल को अचीव करने में सक्षम हैं। 

स्टेप 7: फ्रीलांस या इंटर्नशिप के माध्यम से करियर की शुरुआत करें

वीडियो एडिटिंग में अनुभव हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका इंटर्नशिप या फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके माध्यम से आप अपने वीडियो एडिटिंग करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आप इन कंपनियों या क्लाइंट्स तक अपनी अप्रोच बढ़ा सकते हैं जो अपने यहाँ इंटर्नशिप या फ्रीलांस वर्क के लिए वीडियो एडिटर्स की हायरिंग करती हैं। 

फ्रीलांस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी छोटे-छोटे प्रोजेक्ट लेकर आप अपने वीडियो एडिटिंग करियर की शुरुआत कर सकते हैं। फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर सफलता के साथ काम करते हुए आप वीडियो एडिटर बन सकते हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने पर आपके लिए बेहतर अवसर मिलने और नियमित रूप से काम मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

स्टेप 8: लगातार सीखते हुए नई स्किल्स के बारे में जानें

इस फील्ड में सफल होने का अर्थ केवल अच्छी वीडियो एडिटिंग करना या उसके बदले में अच्छी कमाई करना नहीं है। बल्कि एक सफल वीडियो एडिटर बनने के लिए आपको लगातार अपनी फील्ड से जुड़ी चीजों को सीखते रहना होता है। इसके साथ ही नई स्किल्स को सीखते हुए आप अपने पोर्टफोलियों को और मजबूत बना सकते हैं जिसका लाभ आपको अपनी सैलरी बढ़ाने में मिलता है। जो वीडियो एडिटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर सीखते हुए आगे बढ़ने का फैसला लेते हैं, वे ही लंबे समय तक इस फील्ड में सफल रह पाते हैं। 

स्टेप 9: वीडियो एडिटिंग में AI टूल्स के बारे में अपडेट रहें

आज के समय में वीडियो एडिटिंग एक ऐसी फ़ास्ट ग्रोइंग इंडस्ट्री है, जिसमें समय के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ता जा रहा है। वीडियो एडिटर बनने के बाद यदि आप इस फील्ड में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ अपडेटेड रहते हैं तो आप इसमें अच्छी ग्रोथ पा सकते हैं। नई तकनीकों को अडॉप्ट करने वाली कई कंपनियाँ ऐसी हैं जो ऐसे वीडियो एडिटर्स को प्राथमिकता देती हैं जिन्हें पारंपरिक एडिटिंग के साथ-साथ AI टूल्स की भी अच्छी खासी नॉलेज हो। इसका एक बड़ा उदाहरण AI टूल्स के माध्यम से ऑटोमैटिक कटिंग, सबटाइटल जनरेशन, बैकग्राउंड रिमूवल, वॉइस क्लीनिंग और सोशल मीडिया के लिए शॉर्ट वीडियो बनाना है, जिनका उपयोग आज कई यूट्यूबर्स और वीडियो एडिटर कर रहे हैं।

वीडियो एडिटर बनने के बाद करियर ग्रोथ एंड प्रोमोशन

वीडियो एडिटर के रूप में आप क्रिएटिव फर्म्स, एडवर्टाइज़मेंट कंपनीज, मीडिया संस्थानों, एडटेक कपनियों के साथ-साथ बिग फॉर कम्पनीज़ के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। धीमे-धीमे इस फील्ड में काम करते-करते अपनी स्किल्स को जितना निखारते हैं, उतना ही आपके पास करियर ग्रोथ एंड प्रोमोशन के ऑप्शन भी रहते हैं। वीडियो एडिटर बनने के बाद आप टेक, फैशन, फार्मा, फिल्म प्रोडक्शन हाउस, न्यूज़ मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों, एजुकेशनल इंडस्ट्री में नीचे दिए गए पदों पर प्रोमोशन पाकर या फ्रीलांसर बनकर अपने करियर को ग्रोथ दे सकते हैं। 

  • सीनियर वीडियो एडिटर
  • कलर ग्रेडिस्ट
  • वीएफएक्स एडिटर
  • पोस्ट-प्रोडक्शन मैनेजर
  • क्रिएटिव डायरेक्टर
  • चीफ एडिटर

वीडियो एडिटर को मिलने वाला वेतन

भारत में वीडियो एडिटर की सैलरी किसी एक तय पैमाने पर निर्भर नहीं करती। यह उम्मीदवार की तकनीकी स्किल्स, अनुभव और जॉब लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर शुरुआती स्तर पर सैलरी सीमित रहती है, लेकिन जैसे-जैसे प्रैक्टिकल अनुभव और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स बढ़ती हैं, वैसे-वैसे आय में भी अच्छा ग्रोथ देखने को मिलता है।

AmbitionBox के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में शुरूआती दौर में वीडियो एडिटर को मिलने वाली औसत सैलरी INR 3.8 लाख – INR 4.2 लाख के बीच हो सकती है। नीचे भारत में वीडियो एडिटर की अनुभव-आधारित अनुमानित वार्षिक सैलरी रेंज दी गई है, जिससे आपको को एक सामान्य आइडिया मिल सकता है:

अनुभव स्तरऔसतन अनुमानित वार्षिक सैलरी रेंज (INR)
1-3 वर्षINR 3.2 लाख
3-6 वर्षINR 4.2 लाख
6-9 वर्षINR 5.3 लाख
9-12 वर्षINR 6.5 लाख

वीडियो एडिटिंग के लिए प्रमुख सॉफ्टवेयर

वीडियो एडिटर बनने के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव एडिटिंग प्रैक्टिस या एडिटिंग को सीखने के लिए एक अच्छे सॉफ्टवेयर का चुनाव करना है। सही मायनों में सॉफ्टवेयर का चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है क्योंकि अलग-अलग सॉफ्टवेयर अलग जरूरतों (जैसे – प्रोफेशनल फिल्म एडिटिंग, यूट्यूब वीडियो बनाना या शुरुआती स्तर पर एडिटिंग सीखना) के लिए बनाए गए हैं। यहाँ आपके लिए कुछ प्रमुख वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई है –

  • एडोब प्रीमियर प्रो – इस सॉफ्टवेयर का उपयोग प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग के लिए किया जाता है। मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन की मदद से कई वीडियो और ऑडियो क्लिप को एक साथ एडिट करने के कारण यह एक लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है, जिसमें एडोब आफ्टर इफ़ेक्ट और एडोब फोटोज जैसे सॉफ्टवेयर आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं।
  • फाइनल कट प्रो – यह एक ऐसा प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो Apple और केवल macOS पर चलता है। इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके आप हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो जैसे 4K और 8K तक को स्मूथली और आसानी से एडिट कर सकते हैं।
  • दा विंची रिजॉल्व – यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो अपनी वीडियो एडिटिंग के साथ-साथ एडवांस्ड कलर ग्रेडिंग के लिए जाना जाता है। इसमें आपको एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स और ऑडियो पोस्ट-प्रोडक्शन के टूल एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाते हैं।
  • एडोब आफ्टर इफ़ेक्ट – यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग मुख्य रूप से मोशन ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करके आप 3D एनिमेशन या एडवांस टेक्स्ट ट्रांजिशन बनाने के लिए आसानी से कर सकते हैं।
  • फिल्मोरा – यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो वीडियो एडिटर्स बनने के शुरूआती दिनों में आपके लिए सरल और यूजर-फ्रेंडली होता है, क्योंकि यहाँ आप एडिटिंग की बेसिक जानकारी को किसी अन्य की तुलना में बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर पाते हैं।

FAQs

वीडियो एडिटर बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

वीडियो एडिटर बनने के लिए आपको वीडियो एडिटिंग की फील्ड के बारे में जानकर इसके बुनियादी ज्ञान को प्राप्त करना होता है, इसके बाद आपको वीडियो एडिटिंग के लिए सॉफ्टवेयर चलाना सीखना और अपने पोर्टफोलियों के लिए समय-समय पर प्रोजेक्ट्स पर काम करना पड़ता है।

बिना डिग्री के वीडियो एडिटर कैसे बने?

बिना डिग्री के वीडियो एडिटर बनने के लिए आप कोई ऑनलाइन ट्यूटोरियल या यूट्यूब वीडियो का सहारा ले सकते हैं। इसमें आप किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर को चलना सीख सकते हैं साथ ही उसका नियमित अभ्यास करने से आप वीडियो एडिटर बन सकते हैं।

वीडियो एडिट करने वाला ऐप कौन सा है?

वीडियो एडिट करने वाले लोकप्रिय ऐप कैपकट, इनशॉट, VN एडिटर और काइनमास्टर हैं, जिनके माध्यम से आप मोबाइल पर ही वीडियो एडिटिंग करना सीख सकते हैं।

वीडियो एडिटर बनने में कितना समय लगता है?

वीडियो एडिटर बनने में लगने वाला समय आपकी सीखने की क्षमता या आपके द्वारा चुने गए कोर्स की अवधि पर निर्भर करता है। हालाँकि आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल या यूट्यूब वीडियो के माध्यम से 1-2 महीने में बेसिक ज्ञान प्राप्त करने के बाद नियमित अभ्यास करके वीडियो एडिटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

वीडियो एडिटर की सैलरी कितनी होती है?

वीडियो एडिटर को मिलने वाली सैलरी उसकी स्किल्स और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है। शुरूआती दौर पर आप भारत में अनुमानित सालाना सैलरी INR 3.8 लाख – INR 4.2 लाख के बीच में पा सकते हैं। हालाँकि बड़े मीडिया हाउस, फिल्म इंडस्ट्री या फ्रीलांस प्रोजेक्ट के आधार पर वीडियो एडिटर को मिलने वाली सैलरी थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है।

संबंधित आर्टिकल्स

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैसे बनें?आर्किटेक्ट कैसे बनें?
गेम डेवलपर कैसे बनें?कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको वीडियो एडिटर बनने की प्रक्रिया समझ आई होगी। ऐसे ही अन्य करियर-गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*