UTET Syllabus 2024 : उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सिलेबस और पैटर्न

1 minute read
UTET Syllabus in Hindi

शिक्षक समाज का एक आईना होता है। वर्तमान में शिक्षक बनने के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, उन्हीं में से एक परीक्षा है – उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UTET) जो उत्तराखंड सरकार ने प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय में टीचर बनने के लिए आयोजित की जाती है। आज लाखों की संख्या में लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सरकारी नौकरी मिलती उसी को है जो सही रणनीति के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका यह सपना पूरा हो तो आपको UTET Syllabus in Hindi जो जानकर ही पढ़ाई करनी चाहिए। इसलिए आपकी मदद के लिए इस ब्लॉग में UTET सिलेबस, पैटर्न के बारे में बताया गया है और कुछ टिप्स दी गई हैं।

संचालन निकायउत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
ऑफिशियल वेबसाइटukutet.com
परीक्षा का नामUTET 2024
पोस्ट केटेगरी यूटीईटी सिलेबस और यूटीईटी परीक्षा पैटर्न 2024
परीक्षा लेवलराज्य स्तर
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
परीक्षा का समय 150 मिनट
प्रश्न प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न/वस्तुनिष्ठ

UTET 2024 के आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि23 जुलाई, 2024
पंजीकरण की अंतिम तिथि17 अगस्त, 2024 
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2024 

UTET परीक्षा क्या है?

यह उत्तराखंड राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। UTET का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के स्कूलों में शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों में आवश्यक ज्ञान, कौशल और योग्यताएं हों। योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। UTET उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। UTET परीक्षा में सामान्य ज्ञान, शिक्षण पद्धतियाँ, बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। UTET पास करने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता दी जाती है।

UTET Subject Wise Syllabus – उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा विषयवार सिलेबस

UTET Syllabus in Hindi में विषय अनुसार कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं जो परीक्षा में पूछे जाते हैं जिनके बारे में यहां दिया गया है –

UTET पेपर-1 और पेपर-2 सिलेबस

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
    • बौद्धिक निर्माण का महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य।
    • सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने का मूल्यांकन के बीच का अंतर,
    • भाषा, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म आदि की विविधता।
    • पियागेट, कोहलबर्ग और वायगोत्स्की: निर्माण और महत्वपूर्ण दृष्टिकोण आदि।
    • विकास की अवधारणा और सीखने के साथ इसका संबंध
    • बच्चों के विकास के सिद्धांत
    • सामाजिक निर्माण के रूप में लिंग; लिंग भूमिकाएं, लिंग-भेदभाव और शैक्षिक अभ्यास
    • शिक्षार्थियों के बीच अलग-अलग अंतर, अंतर के आधार को समझना
    • आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव
    • समाजीकरण की प्रक्रिया: सामाजिक दुनिया और बच्चे (शिक्षक, माता-पिता, साथी)
    • मल्टी-डिमेंशनल इंटेलिजेंस,
    • भाषा और विचार,
    • बाल-केंद्रित और प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा।
  • भाषा- 1 (अंग्रेजी)
    • Passage
    • Fill in the blanks
    • Sentence correction
    • Synonyms and Antonyms
    • One word substitutions
    • Spelling error
    • Common error
    • Sounds and their Phonetic Transcription
    • Modal Auxiliaries
    • Idioms & Phrasal Verbs
    • Literary Terms
    • Pedagogy of English language which includes topics as follows:
      the concepts of Framing Questions Including Wh-questions, Comprehensive & Continuous Evaluation, Teaching Learning Materials, Principles of Teaching English and Development of Language Skills, Teaching Learning Materials
  • भाषा- 2 (हिंदी)
    • पर्यायवाची शब्द
    • विलोम शब्द
    • शब्द भेद
    • कारक
    • संधि
    • समास
    • उपसर्ग /प्रत्यय
    • गद्यांश
    • मुहावरे /लोकोक्तियाँ
    • वाक्य शुद्धि
    • तत्सम /तद्भव
    • शब्द अर्थ
    • अनेक शब्द के एक शब्द
    • वचन
    • रस /छंद /अलंकार
    • चिन्ह
    • वर्णनी त्रुटी
    • रचना एवं कृतियाँ
    • भाषा शिक्षणशास्त्र: भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) शिक्षण अधिगम सामग्री-पाठ्य पुस्तक, भाषा शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषायी दक्षता का विकास, भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) शिक्षण अधिगम सामग्री-पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन, (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) उपचारात्मक शिक्षण
  • गणित
    • संख्या पद्धति
    • लाभ – हानि
    • औसत
    • प्रतिशत
    • बट्टा
    • वृत्त
    • ज्यामिति
    • काम और समय
    • लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक
    • रेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न
    • चाल, दूरी और समय इत्यादि।
  • विज्ञान
    • पशु प्रजनन और किशोरावस्था, 
    • मानव शरीर और स्वास्थ्य, 
    • ऊष्मा
    • सूक्ष्मजीव
    • बल और गति
    • रासायनिक पदार्थ
    • प्रकाश और ध्वनि
    • जीवित प्राणी और पदार्थ की संरचना शामिल होगी
    • विज्ञान का शिक्षण: विज्ञान की प्रकृति और संरचना
    • पाठ्य सामग्री/सहायता
    • विज्ञान को समझना
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
    • सौर मंडल
    • प्राकृतिक विज्ञान
    • उपचारात्मक शिक्षण
    • मूल्यांकन
    • नवाचार
    • विज्ञान शिक्षण के तरीके
    • समस्याएँ
  • पर्यावरण अध्ययन
    • जीवों की दुनिया
    • स्वास्थ्य और रोग
    • भोजन और पोषण
    • यात्रा
    • वायु, जल, वन, रेगिस्तान, प्रदूषण, ऊर्जा के संसाधन और पर्यावरण का बुनियादी ज्ञान
    • वनस्पति और जीव-जंतु
    • पर्यावरण अध्ययन प्रदूषण
    • परिवहन और संचार
    • पेशा
    • पदार्थ और ऊर्जा
    • व्यक्तिगत स्वच्छता
    • कपड़े और आवास
    • परिवार और जीव-जंतु
    • प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण
    • हमारी संस्कृति और सभ्यता
    • सार्वजनिक स्थान और संस्थान
    • पर्यावरण शिक्षाशास्त्र: विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध और क्षेत्र
    • पर्यावरणीय तत्वों का बुनियादी ज्ञान
    • अवधारणा, क्षेत्र
    • पर्यावरण अध्ययन का महत्व
    • पर्यावरण शिक्षा सीखने के सिद्धांत
    • अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के दृष्टिकोण
  • सामाजिक विज्ञान
    • पृथ्वी के घटक
    • भूगोल और भारत के संसाधन
    • भारतीय सभ्यता
    • संस्कृति और समाज
    • भारत का इतिहास और संस्कृति
    • मौर्य और गुप्त साम्राज्य और गुप्तोत्तर काल
    • मध्यकालीन और आधुनिक काल
    • सरकार: समग्र और कार्य
    • संसाधन और विकास
    • भारतीय संविधान और लोकतंत्र
    • स्थैतिक जीके (उत्तराखंड आधारित)
    • उत्तराखंड से संबंधित ज्ञान: उत्तराखंड का भूगोल और संसाधन
    • सामाजिक विज्ञान का शिक्षणशास्त्र: सामाजिक अध्ययन की अवधारणा और प्रकृति
    • कक्षा प्रक्रियाएँ
    • आलोचनात्मक सोच विकसित करना
    • शिक्षण अधिगम सामग्री और शिक्षण सहायक सामग्री
    • परियोजना कार्य और मूल्यांकन
utet syllabus in hindi

UTET ऑफिशियल सिलेबस पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

UTET एग्जाम पैटर्न

Uttarakhand TET में 2 लेवल पर एग्जाम होते हैं, जिनमे से एक है – (l – V) और उच्च प्राथमिक स्तर (Vl – Vlll) जिसका पूरा पैटर्न निम्नलिखित है – 

  • उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएँगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • इस परीक्षा में आपको कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इसमें किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। 

UTET पेपर-1 पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
बाल विकास एवं पेडागोजी30302 घंटा 50 मिनट (150 मिनट)
भाषा-13030
भाषा-23030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

UTET पेपर-2 पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
बाल विकास एवं पेडागोजी30302 घंटा 50 मिनट (150 मिनट)
भाषा-13030
भाषा-23030
गणित/विज्ञान के शिक्षक के लिए – गणित और विज्ञान3030
सामाजिक अध्ययन के शिक्षक के लिए और अन्य शिक्षकों के लिए- सामाजिक अध्ययन30 30 
कुल150150

UTET तैयारी के लिए कुछ बेस्ट बुक्स 

2022 UTET Uttarakhand हार्डकवर – 10 अक्टूबर 2021यहां से खरीदें 
UTET Success Master Paper-I for Class I-V पेपरबैक – 1 जनवरी 2018यहां से खरीदें
2022 UTET Uttarakhand हार्डकवर – 10 अक्टूबर 2021यहां से खरीदें
Success Master Guide UTET Paper 1 Uttarakhand Teacher Eligibility Test for Class 1 to 5 Hindi पेपरबैक – 9 अगस्त 2023यहां से खरीदें
15 Practice Sets UTET 2 Class 6 to 8 Maths and Science (Old Edition) पेपरबैक – 12 मार्च 2021यहां से खरीदें

UTET तैयारी के लिए टिप्स

UTET की बेहतर तैयारी के लिए निम्न पॉइंट्स का पालन करें –

  • सबसे पहले UTET सिलेबस और पैटर्न की समीक्षा करें। 
  • UTET परीक्षा की तैयारी के लिए छोटे नोट्स बनाने की आदत डालें। 
  • UTET के दौरान सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। 
  • जितना हो सके न्यूज़ सुने/देखें व न्यूज़ पेपर को पढ़ें। 
  • बनाए गए नोट्स का रिवीजन करते रहें। 
  • पिछले वर्षों के पेपर को हल करें। 
  • आपकी पढ़ाई का एक टाइम टेबल बनाएं। 
  • UTET की तैयारी के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस टेस्ट और स्पीड टेस्ट का प्रतिदिन अभ्यास करें। 

UTET Exam Question Booklet यहाँ से करें डाउनलोड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से पिछले वर्ष की प्रश्न पुस्तिका को देख सकते हैं-

FAQs

यू टेट के फॉर्म कब आएंगे?

यू टेट के फॉर्म 23 जुलाई से 17 अगस्त, 2024 तक।  

UTET परीक्षा कितने अंकों की होती है?

परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएँगे।

UTET परीक्षा में कितने पेपर शामिल हैं?

UTET परीक्षा में 2 पेपर शामिल हैं – पेपर -1 (1-5) के लिए और पेपर -2 (6-8) के लिए। 

UTET परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, इस परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में UTET Syllabus in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के अन्य कोर्स और सिलेबस से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*