भारतीय छात्रों के लिए UK वीजा : आवश्यक योग्यता, आवेदन स्टेप्स और टिप्स

1 minute read
यूके वीजा

हर साल हजारों भारतीय छात्र यूके की यूनिवर्सिटीज़ से ऑफर लेटर तो पा लेते हैं, लेकिन वीज़ा स्टेज पर आकर सबसे ज़्यादा कन्फ्यूज़न और डर महसूस करते हैं, जैसे कौन-सा वीज़ा चुनें, कितना पैसा दिखाना होगा, CAS क्या होता है और गलती हुई तो रिजेक्शन क्यों होता है?

कोर्स चयन, CAS लेटर, फाइनेंशियल प्रूफ और अंग्रेज़ी भाषा की योग्यता जैसे कई महत्वपूर्ण स्टेप्स होते हैं, जिनका सही होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट और आवेदन की टाइमलाइन का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि भारतीय छात्र यूके वीज़ा कैसे प्राप्त कर सकते हैं, उपलब्ध वीज़ा प्रकार कौन-से हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है और किन आवश्यक दस्तावेज़ों की जरूरत होती है, ताकि आप आत्मविश्वास के साथ अपने यूके स्टडी प्लान की शुरुआत कर सकें।

This Blog Includes:
  1. यूके वीजा क्या है?
  2. भारतीय छात्रों के लिए UK स्टूडेंट वीज़ा क्यों जरूरी है?
  3. यूके स्टूडेंट वीजा के प्रकार
    1. स्टूडेंट वीजा
    2. डिपेंडेंट वीजा
    3. ग्रेजुएट रूट वीज़ा
    4. विज़िटर वीजा
    5. वर्क परमिट वीजा
    6. फैमिली वीजा
    7. बिजनेस वीजा
    8. ट्रांजिट वीजा
  4. CAS क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
  5. UK स्टूडेंट वीजा के लिए फाइनेंशियल रिक्वायरमेंट
  6. UK वीजा के पाने के लिए नियम
  7. यूके वीजा में आवेदन के लिए स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड
  8. भारतीय छात्र यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन कैसे करें?
  9. यूके वीजा पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
  10. यूके वीजा फीस और प्रोसेसिंग टाइम
  11. यूके वीजा पाने के लिए जरूरी टिप्स
  12. UK स्टूडेंट वीजा रिजेक्शन के आम कारण
  13. FAQs

यूके वीजा क्या है?

यूके वीजा एक आधिकारिक अनुमति है, जो किसी भी देश के नागरिक को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) जाने और वहां रहने की अनुमति देती है। यह वीजा अलग‑अलग मकसद के लिए जारी किया जाता है, जैसे पढ़ाई करना, नौकरी करना, व्यवसाय करना या घूमने जाना। इसी वजह से ब्रिटेन सरकार हर वीजा श्रेणी के लिए अलग नियम, फीस और जरूरी दस्तावेज तय करती है। इन सबकी पूरी जानकारी आप ब्रिटेन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। भारतीय छात्रों के लिए यूके वीज़ा केवल यात्रा की अनुमति नहीं, बल्कि यह उनकी पढ़ाई, पार्ट-टाइम काम और भविष्य के करियर से सीधे जुड़ा होता है। इसलिए सही वीज़ा कैटेगरी का चुनाव बेहद ज़रूरी हो जाता है।

भारतीय छात्रों के लिए UK स्टूडेंट वीज़ा क्यों जरूरी है?

अगर आप भारत से यूके जाकर बैचलर्स, मास्टर्स या PhD जैसे फुल-टाइम कोर्स करना चाहते हैं, तो UK स्टूडेंट वीजा लेना अनिवार्य है। यह वीज़ा सिर्फ कानूनी रूप से पढ़ाई करने की अनुमति नहीं देता, बल्कि आपके पूरे अध्ययन और करियर प्लान को सपोर्ट करता है।

UK स्टूडेंट वीजा आपको ये फायदे देता है:

  • यूके में बिना वीज़ा के यूके में दाखिला और पढ़ाई संभव नहीं।
  • कोर्स के दौरान यहां ज्यादातर स्टूडेंट्स 20 घंटे प्रति सप्ताह तक काम कर सकते हैं, जिससे खर्चों में मदद मिलती है।
  • कोर्स पूरा होने के बाद ग्रैजुएट रूट के माध्यम से आप यूके में रुककर काम कर सकते हैं, इससे आपके करियर को इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के साथ शुरू करने का मौका देता है।

UK स्टूडेंट वीजा आपके यूके स्टडी प्लान का सबसे जरूरी हिस्सा है। यह न सिर्फ पढ़ाई को वैध बनाता है, बल्कि आपको काम करने और पढ़ाई के बाद करियर बनाने का रास्ता भी खोलता है।

यूके स्टूडेंट वीजा के प्रकार

यूके सरकार अलग‑अलग मकसद के लिए कई तरह के वीजा ऑफर करती है। सही वीजा का चुनाव करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके यूके में पढ़ाई, काम या यात्रा के अनुभव को आसान और सफल बनाता है। आमतौर पर यूके वीजा निम्न प्रकार के होते हैं:

स्टूडेंट वीजा

यह वीजा खासतौर पर उन छात्रों को दिया जाता है जो यूनाइटेड किंगडम में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर पढ़ाई करना चाहते हैं। स्टूडेंट वीजा के लिए आपको एडमिशन कन्फर्मेशन लेटर (CAS), पर्याप्त फंड का प्रूफ और अंग्रेजी भाषा की योग्यता जैसे डॉक्यूमेंट दिखाने अनिवार्य होते हैं। यह वीजा आपको पढ़ाई के साथ-साथ सप्ताह में अधिकतम 20 घंटे तक पार्ट‑टाइम काम करने की भी अनुमति देता है।

डिपेंडेंट वीजा

यह वीजा मुख्य वीजा धारक (जैसे – स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा या स्किल्ड वर्कर वीजा रखने वाले व्यक्ति) के जीवनसाथी, बच्चे या परिवार के अन्य करीबी सदस्यों को यूके में रहने और कई मामलों में पढ़ाई या काम करने की अनुमति देता है। यूके सरकार की नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार, डिपेंडेंट वीजा के लिए आवेदन करते समय रिश्ते का प्रमाण, आर्थिक क्षमता और मुख्य वीजा धारक की स्थिति का सबूत देना ज़रूरी है।

ग्रेजुएट रूट वीज़ा

यह वीज़ा उन छात्रों के लिए होता है जो यूके से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं रहकर काम करना चाहते हैं।
इसके तहत छात्र बिना किसी जॉब ऑफर या स्पॉन्सर के 2 साल (और PhD छात्रों के लिए 3 साल) तक यूके में रह सकते हैं।यह वीज़ा भारतीय छात्रों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पोस्ट-स्टडी विकल्पों में से एक है।

विज़िटर वीजा

यह वीज़ा आपको एक निश्चित अवधि तक यूनाइटेड किंगडम में रहने की अनुमति देता है, लेकिन इसके तहत आप नौकरी या लंबे समय तक पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। यदि कोई छात्र या व्यक्ति केवल घूमने, परिवार या दोस्तों से मिलने या किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए जाना चाहता है, तो उसके लिए यूके विज़िटर वीज़ा ज़रूरी होता है।

वर्क परमिट वीजा

यह उन लोगों के लिए ज़रूरी होता है जो ब्रिटेन में नौकरी करना चाहते हैं। यह वीज़ा केवल उन्हीं को मिलता है जिन्हें यूके की किसी कंपनी या संगठन से आधिकारिक जॉब ऑफर प्राप्त होता है। इसमें स्किल लेवल और न्यूनतम सैलरी सीमा जैसी शर्तें शामिल रहती हैं। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है और इसमें सरकारी शुल्क, दस्तावेज़ों की जांच तथा बायोमेट्रिक प्रक्रिया होती है।

फैमिली वीजा

यह वीजा मुख्य रूप से पति-पत्नी, बच्चे, माता-पिता या आश्रित रिश्तेदारों को यूके में स्थायी रूप से बसने या लंबे समय तक रहने की अनुमति देता है। फैमिली वीजा की अवधि और शर्तें आपके रिश्ते और परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। यूके सरकार समय-समय पर इसके नियम और फीस अपडेट करती है।

बिजनेस वीजा

यह वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो यूनाइटेड किंगडम में बिजनेस मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, डील्स या नए निवेश के लिए जाना चाहते हैं। यह टूरिस्ट वीजा से अलग होता है क्योंकि इसका उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ा होता है। यूके सरकार इस वीजा (जैसे – बिजनेस इनविटेशन लेटर, पासपोर्ट और यात्रा का पूरा विवरण) के लिए कुछ खास डॉक्यूमेंट और शर्तें मांगती है। इस वीजा की वैधता और फीस समय-समय पर बदलती रहती है।

ट्रांजिट वीजा

ट्रांजिट वीजा खास तौर पर उन यात्रियों के लिए होता है जो किसी तीसरे देश की यात्रा पर हैं और बीच में सिर्फ यूके एयरपोर्ट से होकर गुजरते हैं। यह वीजा उन्हें निर्धारित समय तक हवाई अड्डे या यूके में ठहरने की अनुमति देता है। यूके सरकार के नियमों के अनुसार, यह वीजा शॉर्ट टर्म स्टे के लिए लगभग 48 घंटे तक के लिए जारी किया जाता है और इसकी शर्तें आपके गंतव्य और यात्रा में लगने वाले समय पर निर्भर करती हैं।

CAS क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?

स्टडी के लिए स्वीकृति संख्या (CAS) एक यूनिक नंबर होता है, जो आपकी यूनिवर्सिटी तब देती है जब आपका ऑफर कन्फर्म हो जाता है। यह छात्र वीजा के लिए सबसे जरूरी चीज़ है। बिना CAS आप यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर सकते। अगर आप कोशिश भी करें, तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। CAS यह दिखाता है कि आपकी यूनिवर्सिटी में सीट सही तरीके से रिजर्व हो चुकी है और आप कानूनी रूप से यूके में पढ़ाई कर सकते हैं।

CAS आपको तब मिलता है जब आप यूनिवर्सिटी का ऑफर स्वीकार कर लें। जब आपने ट्यूशन फीस का तय हिस्सा जमा कर दिया हो। जब आपके सभी जरूरी दस्तावेज़ वेरिफाई हो चुके हों। सरल शब्दों में कहे तो CAS एक तरह का स्टडी पासपोर्ट है। यह आपके लिए वीज़ा की पहली मंज़िल है। बिना CAS के आप यूके में पढ़ाई शुरू नहीं कर सकते।

UK स्टूडेंट वीजा के लिए फाइनेंशियल रिक्वायरमेंट

अगर आप भारत से यूके जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो छात्र वीजा के लिए यह दिखाना ज़रूरी है कि आपके पास यात्रा और पढ़ाई के लिए पर्याप्त पैसा है। वीज़ा अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि आप यूके में आराम से रह और पढ़ सकें।

वीजा के लिए जरूरी फंड:

  1. ट्यूशन फीस – यह वही राशि है जो आपके स्टडी के लिए स्वीकृति संख्या (CAS) में लिखी होती है।
  2. रहने का खर्च– यूके में रहने के लिए आपका लंदन जैसे शहरों में £1,334 प्रति माह खर्च होगा। वहीं लंदन से बाहर जैसे शहरो के लिए आपका £1,023 प्रति माह खर्च होगा।

महत्वपूर्ण बातें:

  • वीजा के लिए पैसा कम से कम 28 दिन लगातार आपके बैंक अकाउंट में दिखना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट आपके नाम या माता-पिता के नाम में होना चाहिए।
  • भारतीय बैंक स्टेटमेंट वीज़ा के लिए पूरी तरह मान्य है, बशर्ते उसमें सभी लेन-देन स्पष्ट और प्रमाणित हों।

UK वीजा के पाने के लिए नियम

यूके वीजा प्रक्रिया सरल और स्पष्ट है, लेकिन इसके लिए कुछ बेसिक योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होता है:

  • यूके के नियमों के अनुसार आपका पासपोर्ट आपकी पूरी यात्रा या रहने की अवधि के लिए वैध होना चाहिए।
  • हर वीजा की शर्तें और फीस अलग होती हैं, इसलिए सही समय पर सही वीजा चुनना जरूरी है।
  • यूके का वीजा पाने के लिए आपको फाइनेंशियल प्रूफ के तौर पर यह दिखाना होता है कि आपके पास पढ़ाई, ट्रैवल या रहने के लिए पर्याप्त पैसे हैं।
  • स्टूडेंट और वर्क वीजा के लिए अक्सर IELTS या अन्य अंग्रेज़ी टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है।
  • स्टूडेंट वीजा के लिए एडमिशन लेटर, वर्क वीजा के लिए स्पॉन्सर लेटर, और टूरिस्ट वीजा के लिए ट्रैवल इटिनरेरी जैसी दस्तावेज़ जरूरी हैं।

यूके वीजा में आवेदन के लिए स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

यूके वीजा में आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड को फॉलो करें –

  • सबसे पहले अपनी आवश्यकता के अनुसार वीजा (जैसे – स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा या टूरिस्ट वीजा) का प्रकार चुनें।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट gov.uk पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • फिर अपने चुने गए वीजा में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स (जैसे – पासपोर्ट, फाइनेंशियल प्रूफ, यूनिवर्सिटी/वर्क ऑफर लेटर) आदि को तैयार रखें।
  • वीजा के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क (वीजा फीस) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फिर बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नज़दीकी VFS ग्लोबल सेंटर में अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • वीज़ा प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से या पासपोर्ट में वीज़ा स्टिकर/लेटर के रूप में सूचना मिलेगी।

ध्यान रखें: बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट मिस होने या गलत VFS सेंटर चुनने से आपका आवेदन देरी का शिकार हो सकता है।

भारतीय छात्र यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन कैसे करें?

आमतौर पर छात्र अपने कोर्स की शुरुआत से लगभग 3–6 महीने पहले यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं, ताकि किसी भी देरी से बचा जा सके। भारतीय छात्र यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करके इसमें आवेदन कर सकते हैं –

  • यूके स्टूडेंट वीज़ा के लिए सबसे पहले आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर या CAS (Confirmation of Acceptance for Studies) की जरूरत होगी।
  • इसके बाद ऑनलाइन वीज़ा आवेदन फॉर्म भरना और आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही आपको पासपोर्ट, अकादमिक डॉक्यूमेंट्स, फाइनेंशियल प्रूफ और इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट रिजल्ट (जैसे IELTS) जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं।
  • इन डाक्यूमेंट्स के साथ आप अब स्टूडेंट वीजा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन के बाद आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होता है। इंटरव्यू हमेशा अनिवार्य नहीं होता।
  • स्टूडेंट वीज़ा की फीस और हेल्थकेयर सरचार्ज को अलग से चुकाना पड़ता है।

यूके वीजा पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूके में वीजा अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक है –

  • वैध पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वीजा एप्लिकेशन फॉर्म
  • बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप
  • स्टूडेंट वीजा के लिए एडमिशन लेटर
  • वर्क वीजा के लिए स्पॉन्सर लेटर
  • हेल्थ इंश्योरेंस/ट्रैवल इंश्योरेंस
  • बायोमेट्रिक और मेडिकल रिपोर्ट

यूके वीजा फीस और प्रोसेसिंग टाइम

सामान्य तौर पर वीजा की फीस आपके वीजा टाइप (जैसे स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा या टूरिस्ट वीजा) पर निर्भर करती है। वहीं प्रोसेसिंग टाइम भी औसतन 3 से 6 हफ्तों का हो सकता है, लेकिन यह अप्लिकेशन कैटेगरी और सीज़न के हिसाब से बदल सकता है।

वीज़ा प्रकारआवेदन शुल्क (INR में)प्रोसेसिंग टाइम
स्टैंडर्ड विज़िटर (6 महीने तक)15,748लगभग 3 हफ्ते
लॉन्ग-टर्म विज़िट (2 वर्ष तक)58,902लगभग 3 हफ्ते
लॉन्ग-टर्म (5 वर्ष तक)1,05,155लगभग 3 हफ्ते
लॉन्ग-टर्म (10 वर्ष तक)1,31,320लगभग 3 हफ्ते
स्टूडेंट वीज़ा (छोटे कोर्स, 6-11 महीने)26,537लगभग 3 हफ्ते
मैरिज विजिटर वीजा15,748लगभग 3 हफ्ते
विजिटर इन ट्रांजिट वीजा8680लगभग 3 हफ्ते


नोट: वीज़ा फीस और प्रोसेसिंग टाइम समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक gov.uk वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी ज़रूर जांचें।

यूके वीजा पाने के लिए जरूरी टिप्स

नीचे दिए गए टिप्स आपके यूके वीजा आवेदन में मदद करेंगे:

  • डॉक्यूमेंटेशन में पारदर्शिता रखें।
  • सभी दस्तावेज़ अपडेट और सही रखें।
  • अपने मकसद के अनुसार सही वीजा चुनें।
  • फाइनेंशियल सपोर्ट प्रूफ को मजबूत रखें।
  • वीजा इंटरव्यू की अच्छी तरह तैयारी करें।

UK स्टूडेंट वीजा रिजेक्शन के आम कारण

यूके में पढ़ाई का सपना हर छात्र का होता है, लेकिन कई बार स्टूडेंट वीजा रिजेक्ट हो जाता है। इसके पीछे कुछ आम और समझने योग्य कारण हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो रिजेक्शन का खतरा बहुत कम हो जाएगा।

1. पैसे का सही सबूत न होना: वीजा अधिकारी यह देखता है कि आपके पास पढ़ाई और रहने के लिए पर्याप्त पैसा है। बैंक स्टेटमेंट में कमी, गलत तारीख या कम रकम होने पर वीजा रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए हमेशा 28 दिन का बैलेंस और साफ-सुथरा स्टेटमेंट रखना जरूरी है।

2. SOP में कोर्स और करियर का कनेक्शन स्पष्ट न होना: आपका SOP यानी स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पज़ यह दिखाना चाहिए कि आपने जो कोर्स चुना है, उसका आपके करियर से सच्चा और स्पष्ट संबंध है। अगर यह लिंक दिखाई नहीं देता या SOP जेनेरिक लगता है, तो अधिकारी सवाल उठा सकते हैं।

3. गलत या अधूरी जानकारी देना: वीजा एप्लीकेशन में दी गई हर जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए। चाहे वह शिक्षा का विवरण हो, व्यक्तिगत जानकारी या डॉक्यूमेंट्स – कोई भी गलती रिजेक्शन का कारण बन सकती है।

4. इंटरव्यू में भरोसेमंद जवाब न देना: वीजा इंटरव्यू में सवालों के जवाब स्पष्ट और कंसिसटेंट होने चाहिए। अगर अधिकारी को लगे कि आपके जवाब अलग-अलग हैं या भरोसेमंद नहीं हैं, तो रिजेक्शन हो सकता है।

5. स्टडी गैप का सही कारण न बताना: अगर आपने पढ़ाई में ब्रेक लिया है, तो उसका ठोस और सही कारण बताना जरूरी है। बिना एक्सप्लेशन के अधिकारी यह सोच सकते हैं कि आपने पढ़ाई में गंभीरता नहीं दिखाई।

FAQs

यूके वीज़ा रिजेक्शन के मुख्य कारण क्या होते हैं?

यूके वीज़ा रिजेक्शन के मुख्य कारण ‘गलत जानकारी देना, फंड्स का पर्याप्त प्रूफ न होना, अधूरे दस्तावेज, या ट्रैवल हिस्ट्री कमजोर होना’ आदि हो सकते हैं।

यूके वीज़ा आवेदन की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

यूके वीज़ा प्रोसेसिंग का समय वीज़ा के प्रकार पर निर्भर करता है। सामान्यतः यह तीन से छह हफ्तों के बीच पूरा हो जाता है।

यूके वीज़ा के लिए मुख्य दस्तावेज कौन-कौन से चाहिए?

यूके वीज़ा में आवेदन के लिए पासपोर्ट, फोटो, बैंक स्टेटमेंट, ट्रैवल डिटेल्स, स्पॉन्सर लेटर और जरुरत पड़ने पर इंग्लिश लैंग्वेज प्रूफ की जरूरत होती है।

यूके वीज़ा कैसे अप्लाई किया जा सकता है?

स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफर लेटर, फंड्स का प्रूफ, पासपोर्ट और इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट स्कोर जरूरी होता है।

क्या यूके में पढ़ाई करना सुरक्षित है?

हां, यूके दुनिया के सबसे सुरक्षित और व्यवस्थित देशों में से एक माना जाता है, यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सपोर्ट सिस्टम है।

यूके की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है?

यूके की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी ऑपन यूनिवर्सिटी है, ये कोई कैंपस नहीं है यहां 200, 000 से अधिक छात्र डिसटेंस से पढ़ाई करते हैं।

हमें आशा है कि आप इस लेख के माध्यम से यूके वीजा की जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। अन्य स्टडी अब्रॉड आर्टिकल्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

13 comments
    1. शिखा जी, इसकी जानकारी आपको यूके एम्बेसी से मिल जाएगी।

    1. राम जी, आपको विदेश में पढ़ने के लिए जाना है?

  1. Kya u k(england) ke visa mai police verification ke liye 5500 fees or appoiment(interview) ke liye 9550 fees charge lagta hai (vfs global Mai)

    1. भूपेंद्र जी, आपको पुलिस सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होगी जब तक यूनिवर्सिटी आपसे ऐसा करने के लिए न कहे। VHS अपॉइंटमेंट के लिए आपको अपने वीज़ा आवेदन के समय पूर्ण IHS और वीज़ा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। IHS की फीस आपके कोर्स की अवधि के अनुसार निर्भर करती है। वीजा आवेदन फीस GBP 358 (INR 35,800) है।

    1. आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।

    1. UK Visa से बंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।

    1. आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।

    1. UK Visa से बंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।