दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके कोर्सेज 

6 minute read
दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज

अगर आपको स्पोर्ट्स में रुचि है और आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो किसी टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आज खेलों के क्षेत्र में करियर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जिससे प्रोफेशनल ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और स्पेशलाइजेशन की मांग भी बढ़ी है। एक अच्छी यूनिवर्सिटी न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देती है, बल्कि करियर के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करती है।

इस लेख में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के आधार पर दुनिया की बेस्ट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपने लिए सही यूनिवर्सिटी का चयन कर सकें। QS रैंकिंग में शामिल होने का मतलब है कि ये संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फैकल्टी, एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स और प्रोफेशनल प्लेसमेंट अपॉर्चुनिटी प्रदान करते हैं, जिससे छात्र खेल क्षेत्र में अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज 

नीचे QS World University Rankings 2025 के अनुसार दुनिया की शीर्ष स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके प्रमुख कोर्सेज की सूची दी गई है:

क्यूस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 यूनिवर्सिटी देश स्पोर्ट्स कोर्सेज 
1लॉफबोरो यूनिवर्सिटीलीस्टरशायर, इंग्लैंड Sport and Exercise Science BSc (Hons)
Sport Management BSc (Hons)
Sport Science, Coaching and Physical Education BSc (Hons)
Sports Technology BEng (Hons)
Sports Technology MEng (Hons)
2क्वींसलैंड यूनिवर्सिटीब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलियाBachelor of Health, Sport and Physical Education (Honours)
3सिडनी यूनिवर्सिटीसिडनी, ऑस्ट्रेलियाBachelor of Applied Science (Exercise and Sport Science)
4टोरंटो यूनिवर्सिटीटोरंटो, कनाडा 
5ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी (UBC)वैंकूवर, कनाडाBachelor of Health and Exercise Sciences (Kinesiology)
6मेलबर्न यूनिवर्सिटीमेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
7फ्लोरिडा यूनिवर्सिटीगेन्सविले , संयुक्त राज्य अमेरिका
8बर्मिंघम यूनिवर्सिटीबर्मिंघम, यूके Sport, Coaching Sciences and Business BScSport
Exercise and Health Sciences BScSport
PE and Coaching Science BScApplied Golf Management Studies BScPhysiotherapy MSciProfessional Golf Studies
9मिशिगन यूनिवर्सिटी-एन आर्बरएन आर्बर, संयुक्त राज्य अमेरिका
10अल्बर्टा यूनिवर्सिटीएडमोंटन, कनाडा Bachelor of Kinesiology
11ओटागो यूनिवर्सिटीलोगान पार्क, डुनेडिन
=12नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर (NUS)21 लोअर केंट रिज रोड, यूनिवर्सिटी हॉल
=12बाथ यूनिवर्सिटी बाथSport Management and Coaching BSc
Sport (Sports Performance) FdSc
Health and Exercise Science
BSc
Sport and Exercise Science BSc/MSci
=14डेकिन यूनिवर्सिटी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया Bachelor of Exercise and Sport Science
Bachelor of Exercise and Sport Science (Honours)
Bachelor of Exercise and Sport Science – Advanced (Honours)
Bachelor of Exercise and Sport Science  
Bachelor of Business (Sport Management)
=14पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी पार्क, यूएसए
16 लिवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी लिवरपूल, यूकेMSc Sports Business and Analytics 
MSc Sports Business and Management
17कोपनहेगन यूनिवर्सिटीकोपनहेगन, डेनमार्क Bachelor of Science (BSc) in Exercise and Sport Sciences
=18कोलंबिया यूनिवर्सिटीन्यूयॉर्क सिटी, यूएसए
=18एडिनबर्ग यूनिवर्सिटीएडिनबर्ग, यूके
20वेस्टर्न यूनिवर्सिटीलंदन, कनाडा

स्पोर्ट्स से जुड़े प्रमुख कोर्सेज 

नीचे दुनिया की शीर्ष स्पोर्ट्स‑संबंधी यूनिवर्सिटीज के प्रमुख कोर्सेज की सूची दी गई है:

  • B.A. Sport Management and Sport Communication
  • B.Sc. Sport and Performance
  • B.A. Sport Journalism
  • B.A. Sport and Health in Prevention and Therapy
  • Bachelor of Exercise and Sport Sciences
  • Bachelor of Kinesiology (BKin)
  • M.Sc. Exercise Science and Coaching
  • M.Sc. Sport Management
  • M.Sc. Psychology in Sport and Exercise
  • M.Sc. Human Technology in Sports and Medicine
  • M.A. International Sport Development and Politics

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए स्पाउस वीजा की जानकारी

एडमिशन प्रोसेस और योग्यता

विदेश की किसी प्रमुख यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स कोर्सेज में डिग्री के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को कुछ विशेष एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना अनिवार्य होता है। हालांकि अलग-अलग यूनिवर्सिटीज की एलिजिबिलिटी कंडीशन्स अलग हो सकती हैं, इसलिए अप्लाई करने से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स-संबंधी कोर्सेज में एडमिशन के लिए जो सामान्य योग्यता और प्रक्रिया होती है, वह इस प्रकार है:-

  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश यूनिवर्सिटीज में एडमिशन हेतु खेल‑संबंधी UG प्रोग्राम के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। 
  • IELTS और TOEFL परीक्षा: UG स्पोर्ट्स कोर्स के लिए अधिकांश विदेशी यूनिवर्सिटीज में IELTS की न्यूनतम आवश्यकतान 6.0–6.5 होती है। जबकि TOEFL iBT भी लगभग 79–90 अंक की सीमा में मान्य होता है। हालांकि यह नियम हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अलग हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।
  • स्पोर्ट्स बैकग्राउंड और सर्टिफिकेट: हालांकि सभी यूनिवर्सिटीज सामान्यतः स्पोर्ट्स बैकग्राउंड अनिवार्य नहीं मानते। लेकिन खेलों में सक्रियता, प्रतियोगिताएं, कोचिंग/फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे अनुभव आपके सिलेक्शन की संभावना को बढ़ाते है। 
  • इंटरव्यू और पोर्टफोलियो: कई यूनिवर्सिटीज SOP, LOR और CV जैसे डाक्यूमेंट्स को जरूरी नहीं, लेकिन उपयोगी मानते हैं। ये डाक्यूमेंट्स आपके एडमिशन एप्लीकेशन को स्ट्रॉग बनाते हैं।

स्पोर्ट्स स्कॉलशिप

कई देशों में शीर्ष यूनिवर्सिटीज अंतरराष्ट्रीय छात्र‑एथलीट्स को स्पोर्ट्स स्कॉलशिप ऑफर करते हैं। अमेरिका में स्टैनफोर्ड, UCLA, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में NCAA/NAIA स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं। यूके में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी विशेष रूप से खेल और शिक्षा को साथ में आगे बढ़ाने पर जोर देती है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों सहित सभी प्रतिभाशाली खेल प्रशिक्षुओं के लिए स्पोर्ट्स-स्कॉलरशिप प्रदान करती है। इसके स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को वार्षिक £5,000 तक वित्तीय सहायता, फ्री जिम एवं कोचिंग क्लब मेंबरशिप, तथा खेल-अनुकूल शैक्षिक समर्थन मिलता है।

वहीं, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी (UQ) अपने ‘Sporting Scholarships’ के माध्यम से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय प्रतिनिधि खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण सुविधाएं और संतुलित अध्ययन-खेल समर्थन प्रदान करता है, जिससे छात्र अपनी खेल और शिक्षा दोनों को उच्च स्तर पर जारी रख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी भी विभिन्न स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप और ग्रांट प्रदान करता है, जैसे नेली ग्रिफिन हॉकी और डेविड क्लार्क मेमोरियल (रग्बी) स्कॉलरशिप, जो खेल और शैक्षणिक उपलब्धि दोनों के आधार पर वित्तीय तथा प्रायोजन सहायता देती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि संबंधित संस्थान में स्कॉलरशिप अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया कंडीशंस को जरूर चेक करें। 

भारत से स्पोर्ट्स कोर्सेज के लिए विदेश जाने वाले छात्रों के लिए टिप्स

यहां भारत से स्पोर्ट्स कोर्सेज के लिए विदेश पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए एक प्रैक्टिकल और उपयोगी टिप्स की सूची दी गई है:-

  • कोर्स और यूनिवर्सिटी का चयन सोच-समझकर करें। 
  • शैक्षणिक और खेल दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें। 
  • स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप्स की जानकारी जरूर लें। 
  • लैंग्वेज और सांस्कृतिक तैयारी करें। 
  • फाइनेंशियल प्लानिंग और हेल्थ इंश्योरेंस को प्लान करें। 
  • रहने और खेल अभ्यास की सुविधा देखें। 
  • वीजा और ट्रैवल की तैयारी समय से करें। 

स्पोर्ट्स में करियर के अवसर

यहां खेल क्षेत्र में करियर से जुड़े सभी संभावित अवसरों की सूची दी गई है, जो आपको सही विकल्प चुनने में मदद करेगी:

  • प्रोफेशनल एथलीट
  • स्पोर्ट्स साइंटिस्ट 
  • स्पोर्ट्स मैनेजर
  • कोच/ट्रेनर
  • बायोमैकेनिक्स
  • फिजियोथेरेपिस्ट
  • स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट
  • एजेंट/मार्केटिंग प्रोफेशनल
  • रिहैबिलिटेशन स्पेशलिस्ट
  • स्पोर्ट्स डायटीशियन
  • प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कोच

रोजगार के क्षेत्र 

स्पोर्ट्स में नौकरी के प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार है:-

  • स्पोर्ट साइंस और रिसर्च 
  • हेल्थ और फिटनेस
  • कोचिंग और ट्रेनिंग 
  • मीडिया और ब्रॉडकास्ट 
  • स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन
  • शैक्षणिक और सरकारी क्षेत्र
  • अंतरराष्ट्रीय संगठन और NGOs
  • स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स

FAQs 

दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी कौन सी है?

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार, लॉफबोरो यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी, सिडनी यूनिवर्सिटी और टोरंटो यूनिवर्सिटी शीर्ष संस्थानों में शामिल हैं।

क्या भारत में किए गए खेल प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होते हैं?

यदि आपके पास राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त संगठनों जैसे SAI, CBSE Sports, AIU, SGFI से प्रमाणपत्र हैं, तो वे आवेदन में मान्य माने जाते हैं।

स्पोर्ट्स कोर्स के लिए कौन से देश सबसे बेहतर हैं?

यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, कनाडा और न्यूज़ीलैंड स्पोर्ट्स कोर्सेज के लिए शीर्ष देश हैं। 


हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके बेस्ट कोर्सेज की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*