स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 9 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 9 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 9 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को ‘सबका साथ सबका विकास-शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित करेंगे।
  2. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी है।
  3. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 9 मार्च को हिमाचल प्रदेश में तेज लू चल सकती है। इसके अलावा विदर्भ, राजस्थान के पश्चिमी भाग, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात के उत्तरी क्षेत्र और मराठवाड़ा में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है।
  4. भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए RailOne नाम का सुपर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग, ट्रेन की मौजूदा स्थिति और ई-कैटरिंग जैसी कई रेल सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। इसके माध्यम से अनारक्षित टिकट भी बुक किए जा सकेंगे।
  5. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट में कुल 2 लाख 60 हज़ार 437 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, वर्ष 2026–27 के लिए कुल राजस्व 1 लाख 26 हज़ार 190 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
  6. Air India ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण बढ़ी हुई उड़ानों की मांग को देखते हुए 10 से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें चलाने का फैसला किया है। ये उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो और माले के लिए होंगी। इसके अलावा मुंबई से भी लंदन के लिए अतिरिक्त उड़ानें चलाई जाएंगी।
  7. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में ओडिशा और झारखंड के 200 न्यायिक अधिकारियों के लिए एक वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। ये अधिकारी ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य में आए हैं। वे विभिन्न जिलों में पहले से तैनात स्थानीय न्यायाधीशों के साथ मिलकर काम करेंगे।
  8. भारत सरकार ने असम में पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 15वां वित्त आयोग के तहत अनुदान जारी किया है। इसमें बिना शर्त अनुदान की दूसरी किस्त शामिल है, जिसकी राशि 256 करोड़ रुपये से अधिक है। यह धनराशि जिला पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, ग्राम पंचायतों और स्वायत्त जिला परिषदों को दी जाएगी।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. ईरान ने अमरीका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच अपने नए सर्वोच्च नेता की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह लेंगे।
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए डेमोक्रेटिक सांसद बोनी वॉटसन कोलमैन ने ‘संयुक्त राज्य प्रतिनिधि सभा’ में एक विधेयक पेश किया है। ट्रंप प्रशासन ने सितंबर 2025 में नियमों में बदलाव करते हुए H-1B वीजा धारकों को नियुक्त करने वाले नियोक्ताओं के लिए उच्च वेतन स्तर और एक लाख डॉलर का शुल्क अनिवार्य कर दिया था।
  3. नेपाल में बालेंद्र शाह प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुने गए हैं। वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 से चुनाव जीते हैं।
  4. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत साढ़े तीन वर्ष में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। मध्य-पूर्व में ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उत्पादन और परिवहन बाधित होने से कीमत बढ़कर 101.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 9 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. युवा कार्य और खेल मंत्रालय 9 मार्च को दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा। यह कार्यक्रम ‘मेरा युवा भारत’ के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के लगभग 10 हजार छात्र भाग ले सकते हैं।
  2. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ICC पुरुष T20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। भारत ने लगातार दूसरी बार T-20 विश्व कप जीता है। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता, जबकि संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
  3. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (ICC) की 25 से 27 मार्च तक दोहा, कतर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैठक स्थगित कर दी गई है। अब इसके अप्रैल में होने की उम्मीद है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. दिल्ली सरकार ने 12 सरकारी और सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 से 17 मार्च तक किया जा सकता है। दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 23 मार्च के बीच होगा। सीटों का आवंटन 1 अप्रैल को किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर 24 मार्च को ड्रा भी निकाला जाएगा।
  2. इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का रिज्लट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिज्लट देख सकते हैं।
  3. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 10 मार्च को NEET UG 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोलेगा। यह 12 मार्च तक खुली रहेगी। जिन छात्रों से फॉर्म भरते समय गलती हो गई है, वे इस दौरान ऑनलाइन अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
  4. भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को 23 मार्च तक दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। विभाग के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट इस माह के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।
  5. JEE एडवांस 2026 का आयोजन IIT रुड़की द्वारा किया जाएगा। इस संदर्भ में संस्थान ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से प्रारंभ होगी, जबकि JEE मेंस के रिजल्ट के आधार पर आवेदन 23 अप्रैल से स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 17 मई को निर्धारित किया गया है।

आशा है कि आपको 9 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*