स्कूल असेंबली के लिए 7 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 7 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 7 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 7 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में 7 फरवरी को ‘राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस’ मनाया जाएगा। 
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी से दो दिवसीय मलेशिया यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, ऊर्जा और नौवहन सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। यह दौरा प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर किया जा रहा है।
  3. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना व्यक्त की है। 
  4. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में आयोजित तीसरी विश्व रक्षा प्रदर्शनी-2026 में भाग लेगा। यह प्रदर्शनी रविवार से शुरू हो रही है। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 700 से अधिक प्रदर्शकों और लगभग 400 आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की संभावना है।
  5. केंद्र सरकार के अनुसार राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर इस वित्त वर्ष 2025–26 में अब तक 78.86 लाख से ज्यादा नौकरी चाहने वाले और 12.36 लाख से अधिक नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर भी बनाए जा चुके हैं।
  6. विपक्ष के हंगामे के कारण 6 फरवरी को लोकसभा की बैठक पहले दोपहर 12 बजे और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अगली बैठक 9 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
  7. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान की निगरानी में किया गया। इसका उद्देश्य मिसाइल की तकनीकी और परिचालन क्षमता की जांच करना था। DRDO द्वारा विकसित यह मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है और इसकी मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर से अधिक है। यह मिसाइल पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है।
  8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है।
  9. भारतीय रेल ने होली पर्व के अवसर पर इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुगम और चिंता-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।
  10. फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी के गठन के लिए केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ENPO) के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एक सचिवालय बनाया जाएगा, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। विकास खर्च जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर तय होगा और इससे संविधान के अनुच्छेद 371(ए) पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  11. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आधिकारिक आंकड़ों के लिए ई-सांख्यिकी पोर्टल पर मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) सर्वर का बीटा संस्करण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य एआई टूल और एप्लिकेशन से जोड़कर नागरिकों, शोधकर्ताओं और व्यवसायों के लिए सरकारी आंकड़ों को आसानी से उपलब्ध कराना है।
  12. दिल्ली के भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के सहयोग से ‘पिच परफेक्ट ऑस्ट्रेलिया-इंडिया: 100 बिलियन डॉलर की साझेदारी के लिए आदर्श स्थितियां’ शीर्षक से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार केस स्टडीज का संकलन जारी किया। इसमें दोनों देशों की कंपनियों की बाजार प्रवेश की कहानियां, विकास रणनीतियां और महत्वपूर्ण सीख शामिल हैं।
  13. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले दिसंबर में यह अनुमान 7.3 प्रतिशत रखा गया था। आरबीआई के अनुसार, वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं और वित्तीय बाजारों की अस्थिरता के बावजूद घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है।
  14. केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में मछलीपत्तनम बंदरगाह के लिए 573 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन वाली संपर्क सड़क के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से बंदरगाह की कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।
  15. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक की मेजबानी की। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार करने की घोषणा की है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। यह ढांचा भविष्य में होने वाले व्यापक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता दिखाता है। अमेरिका भारतीय उत्पादों जैसे वस्त्र, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, रसायन, घरेलू सजावटी सामान, हस्तशिल्प और कुछ मशीनों पर 18 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। वहीं, अमेरिका भारत के कुछ विमानों और विमान पुर्जों पर लगाया गया शुल्क हटा लेगा।
  2. फ्रांस ने ग्रीनलैंड में अपना दूतावास खोलने की घोषणा की है। इसके साथ ही फ्रांस डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड में राजनयिक मिशन शुरू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। जीन-नोएल पोइरियर ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुक में महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार संभाला है। यह कदम फ्रांस के वाणिज्य दूत नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
  3. अमेरिका और रूस आगामी दिनों में अपने सैन्य वार्ता सत्रों को पुनः प्रारंभ करेंगे। इस वार्ता को वर्ष 2022 में यूक्रेन संघर्ष के पूर्व स्थगित कर दिया गया था।
  4. मिस्र और तुर्कीय ने व्यापार वृद्धि, क्षेत्रीय मुद्दों पर बेहतर समन्वय तथा राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने उच्च-स्तरीय रणनीतिक सहयोग परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता की और व्यापार फोरम के समापन सत्र में भाग लिया।
  5. अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच हुए दूसरे दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई। हालांकि, वार्ता में क्षेत्रीय व्यवस्था और युद्धविराम के मुद्दों पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 7 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जिम्बाब्वे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से पराजित किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की शानदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 411 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40 ओवर 2 गेंद में 311 रन पर सिमट गई। वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
  2. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने तालकटोरा क्रिकेट ग्राउंड में एन.डी.एम.सी वार्षिक अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य फिटनेस, टीम वर्क, और खेल भावना के विकास को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं, जैसे ट्रैक दौड़, शॉट पुट, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज आदि का आयोजन किया जाएगा।
  3. राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप-2026 के फाइनल में झारखंड की महिला टीम ने मेजबान राजस्थान को 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश ने स्वर्ण, तेलंगाना ने रजत, और हरियाणा ने कांस्य पदक जीते, जबकि झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. GATE परीक्षा शनिवार 7 फरवरी से शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा सेंटर जाने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश पढ़ने चाहिए। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  2. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने PET और PST परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 09 फरवरी को आयोजित होगी।
  3. UPPSC द्वारा LT Grade शिक्षक परीक्षा 2025–26 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा दिसंबर और जनवरी माह में संपन्न हुई थी। सभी उम्मीदवार रिजल्ट की PDF प्रति आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. CLAT PG के लिए तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज 13 री-एग्जाम 2025 का रिज्लट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवार अब अपने रिज्लट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट को भी देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस एचसी (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा की आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 7 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*