स्कूल असेंबली के लिए 6 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 6 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 6 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 6 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 6 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 तारीख को मलेशिया की सरकारी यात्रा पर होंगे। यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।
  2. सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को 20 लाख सरकारी कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता (DA) देने का आदेश दिया है। राज्य सरकार को 6 तारीख तक कम से कम 25% बकाया DA भुगतान करना अनिवार्य है।
  3. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में पहले से सिविल सेवाओं में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए पात्रता और प्रयासों के नियमों को स्पष्ट किया गया है। आवेदन प्रक्रिया upsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 फरवरी है।
  4. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  5. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद- GCC ने नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।
  6. सरकार ने औषधीय पौधों की खेती के लिए हितधारकों को उत्पत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु एक डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह सुविधा उन व्यक्तियों के लिए है जिन्होंने छूट और लाभ-साझाकरण संबंधी आवश्यकताओं का पालन किया है। आवेदन प्रक्रिया absefiling.nbaindia.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
  7. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के संदर्भ में छूट देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।
  8. भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत INS सुदर्शनी ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंच गया है। इसका उद्देश्य देश की समुद्री विरासत दिखाना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग बढ़ाना है।
  9. आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लड्डू प्रसाद में प्रयुक्त घी की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक अल्पकालिक प्रशासनिक समिति गठित करने का निर्णय लिया है।
  10. रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्लास्टिक्स निर्माता संघ (AIPMA) के रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 6 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. पश्चिम एशिया में अमेरिका की सेनाओं की बढ़ती मौजूदगी से तनाव बढ़ने की चिंता के बीच अमेरिका और ईरान 6 फरवरी को ओमान में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।
  2. अमेरिका और रूस के बीच 2010 में हस्ताक्षरित नई रणनीतिक हथियार कटौती संधि (New START Treaty) की वैधता अवधि समाप्त हो गई है। मूल रूप से यह संधि 5 फरवरी, 2011 को लागू हुई थी और 10 वर्षों के लिए वैध थी, जिसे बाद में 5 फरवरी, 2026 तक बढ़ा दिया गया था। इस संधि ने तैनात परमाणु हथियारों और रणनीतिक वितरण प्रणालियों की संख्या सीमित की थी। इसके समाप्त होने से वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
  3. जापान के शोधकर्ता अप्रैल में निपाह वायरस वैक्सीन का मानव नैदानिक परीक्षण शुरू करेंगे। यह परीक्षण बेल्जियम में आयोजित होगा। टोक्यो विश्वविद्यालय में विकसित यह वैक्सीन का पहला चरण है, जिसमें मनुष्यों में इसकी सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।
  4. दुबई दुनिया का दूसरा शहर बनने जा रहा है जहाँ भूमिगत परिवहन प्रणाली शुरू होगी। इसका मकसद घनी आबादी वाले इलाकों को सुरंगों से जोड़कर यातायात को आसान बनाना है। दुबई लूप नेटवर्क 24 किलोमीटर लंबा होगा, इसमें 19 स्टेशन होंगे और इसकी लागत लगभग 681 मिलियन डॉलर होगी।
  5. अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त सूडान में मानवीय सहायता प्रदान करने तथा अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए संयुक्त रूप से ‘सूडान मानवीय कोष’ की स्थापना की है। इस कोष में संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका ने कुल 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है। इसका उद्देश्य सूडान में जारी संघर्ष का समाधान करना और अकाल से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को सुधारना है।
  6. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम स्थापित करने के प्रयास के तहत अमेरिका की मध्यस्थता में दूसरे दौर की त्रिपक्षीय वार्ता अबू धाबी में प्रारंभ हो गई है। यह दो दिवसीय वार्ता चार वर्षों से जारी संघर्ष को समाप्त करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। वार्ता में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोफ कर रहे हैं, रूस की ओर से सैन्‍य खुफिया विभाग के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोफ और अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ तथा जेरेड कुशनर उपस्थित हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 6 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. भारत और इंग्लैंड के बीच U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
  2. पाकिस्तान ने 2026 T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने का निर्णय लिया है। यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है, जिसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस निर्णय की पुष्टि की है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे लाइव होगा। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़कर परीक्षा तनाव कम करने के टिप्स प्राप्त कर सकते हैं। PPC 2026 कार्यक्रम को mygov.in/ppc-2026, दूरदर्शन चैनल्स, ऑल इंडिया रेडियो, यूट्यूब और अन्य निजी चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा।
  2. NTA ने NIFTEE 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी को होगी।
  3. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। सभी उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर के संबंध में असंतोष होने पर 6 फरवरी, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  4. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जाएगा।
  5. पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। नियमित छात्र अपने संबंधित स्कूल से, जबकि निजी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  6. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में चयनित 1,41,000 अभ्यर्थियों की OMR जारी कर दी है। कोई भी अभ्यर्थी इसे चेक कर सकता है। OMR भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जारी की गई हैं।
  7. बिहार Deled डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार अब 10 फरवरी तक अपने एडमिट कार्ड को bsebdeled.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  8. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 24 फरवरी, 2026 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जाएगा।
  9. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नेट परीक्षा के परिणाम, कैटेगरी और विषयवार कटऑफ के साथ फाइनल आंसर जारी कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 6 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*