स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 30 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 30 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 30 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- 2026 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पुदुचेरी सहित अन्य राज्यों में एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए के तहत मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल आयोजित करने तथा उनके परिणाम प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध 9 अप्रैल 2026 सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
- भारत जनजातीय महोत्सव 2026 को 5 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से जनजातीय कारीगरों, उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों की बाजार पहुंच में वृद्धि होने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
- भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RVP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार चार अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिनमें विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम शामिल हैं। नामांकन 28 मार्च से 11 मई तक गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
- रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 30 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय को 1 अप्रैल से पेट्रोल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक लागू रहेगा।
- मंगोलिया की सत्ताधारी पार्टी ने उचरल न्याम-ओसोर को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
- नेपाल की नई सरकार ने घोषणा की है कि वह 1990 से 2026 तक सार्वजनिक पदों पर रहे राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की जांच के लिए एक समिति का गठन करेगी।
- NASA के आर्टेमिस-2 मिशन के लिए चयनित चारों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा पहुंच गए हैं। वे 1 अप्रैल को नासा की स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। लगभग 10 दिनों तक चलने वाले इस मिशन के दौरान दल चंद्रमा की उच्च गति से परिक्रमा कर पृथ्वी पर वापस लौटेगा।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजराइल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 30 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों को प्रदर्शन सुधारने के लिए ‘सेकंड बोर्ड परीक्षा’ का अवसर प्रदान किया है। छात्र अधिकतम तीन विषयों में पुनः परीक्षा दे सकते हैं, जो मई माह में आयोजित होने की संभावना है। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है और यह प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
- JEE (Main) 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकते हैं। आमतौर पर ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (NTA) परीक्षा से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, इसलिए उम्मीद है कि 30 या 31 मार्च तक हॉल टिकट उपलब्ध हो जाएगा।
आशा है कि आपको 30 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!