स्कूल असेंबली के लिए 28 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 28 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 28 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 28 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में 28 फरवरी को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सी.वी रमन द्वारा की गई वैज्ञानिक खोज ‘रमन प्रभाव’ की मान्यता में समर्पित है। इस दिवस का औपचारिक शुभारंभ वर्ष 1987 में किया गया था।
  2. सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची आज यानी 28 फरवरी को जारी की जाएगी।
  3. पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी, 2026 को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की नई सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे।
  4. मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर भागों में अगले पांच-छह दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
  5. 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में यह चंद्रग्रहण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा, जबकि उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 बजे शुरू होगा और 6:48 बजे समाप्त होगा।
  6. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस के टिकट रिफंड नियम में बदलाव किया है। अब यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कुछ शर्तों के साथ बिना अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं।
  7. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों के अनुसार, मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे। इसमें हफ्ते के नियमित छुट्टी वाले दिन, दूसरे और चौथे शनिवार और राज्य-विशेष त्योहार शामिल हैं।
  8. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 8.3% तक रह सकती है।
  9. दिल्ली नगर निगम ने MTS-DVC कर्मचारियों का वेतन 17 हजार 500 से बढ़ाकर 27 हजार 900 कर दिया है।
  10. नागालैंड निवेश और विकास प्राधिकरण के तहत नागालैंड कौशल तथा उद्यमिता विकास मिशन ने राज्य में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय को सुगम बनाने के लिए कृषि डायरेक्ट ट्रेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  11. भारतीय नौसेना में चौथा पनडुब्बी रोधी जलपोत ‘अंजदीप’ शामिल किया गया है। स्वदेश निर्मित 77 मीटर लंबे इस पोत में हल्के टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट और पतवार पर लगे सोनार सिस्टम हैं। पोत में प्रयुक्त उपकरणों का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।
  12. नागालैंड के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अनुसंधान को सशक्त बनाने के लिए मौसम विभाग (IMD) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दीमापुर के सरकारी कॉलेज में केंद्र की ‘मिशन मौसम’ योजना के अंतर्गत एक नया एक्स-बैंड पोलारिमेट्रिक डॉप्लर रडार लगाया जाएगा।
  13. राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार को सर्वसम्‍मति से पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना है।
  14. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पारादीप बंदरगाह पर जेट्टी विकास की मंजूरी दी है। इस परियोजना में हरित हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के संचालन के लिए संबंधित सुविधाएं शामिल होंगी।
  15. दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक में 160 करोड़ रुपये की लागत वाली भूमिगत बिजली लाइन परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना के तहत 26 प्रमुख सड़कों पर फैले लगभग 52 किलोमीटर लंबे ओवरहेड बिजली तारों को भूमिगत किया जाएगा।
  16. SEBI ने अपने नियमन वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे सोशल मीडिया पर शेयर बाजार से संबंधित सामग्री साझा करते समय अपना पंजीकृत नाम और पंजीकरण संख्या प्रमुखता से दिखाएं। यह निर्देश स्टॉक ब्रोकर, पोर्टफोलियो मैनेजर, म्यूचुअल फंड और वितरकों सहित सभी मध्यस्थों पर लागू होगा। नए विनियम 1 मई से प्रभावी होंगे।
  17. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मुगल रोड के 40 किलोमीटर लंबे हिस्से को फिर से खोलने का आदेश दिया है। यह रास्ता सोपियां से पीर की गली तक जाता है और सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बंद रहता है। यह रास्ता खुलने से कश्मीर घाटी और राजौरी-पुंछ जिलों के बीच संपर्क बढ़ेगा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. इंग्लैंड में हुए विशेष संसदीय चुनाव में ग्रीन पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में गॉर्टन और डेंटन सीट से ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार हन्ना स्पेंसर विजयी रही हैं, जिससे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी तीसरे स्थान पर आ गई है।
  2. अमेरिका में कई अदालतों ने इस सप्ताह इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए कई भारतीय नागरिकों के लिए बॉन्ड सुनवाई या तुरंत रिहाई का आदेश दिया है। ये आदेश कैलिफोर्निया, मिशिगन, न्यूयॉर्क और ओक्लाहोमा की जिला अदालतों से आए हैं।
  3. जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन सचिव वी. एल. कंथा राव के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भूटान का दौरा किया। इस दौरे का मकसद सीमापार नदियों पर सहयोग पर चर्चा करना और पुनात्सांगचू-वन जलविद्युत परियोजना की गतिविधियों की समीक्षा करना था।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 28 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 2 का 50वां मैच 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  2. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स भारत के खिलाफ जारी बहु-प्रारूप सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए करेक्शन विंडो 27 फरवरी से ओपन कर दी है। आप 27 और 28 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
  2. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (MT) टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिज्लट देख सकते हैं।
  4. NTA ने CUET PG परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ कारागार विभाग में जेल वार्डर ग्रुप C की सीधी भर्ती प्रक्रिया में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मंजूरी दी है।
  6. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने AEDO परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा पहले जनवरी 2026 में होनी थी, लेकिन किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी। अब यह 14 से 21 अप्रैल 2026 के बीच तीन चरणों और दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

आशा है कि आपको 28 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*