स्कूल असेंबली के लिए 26 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 26 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 26 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 26 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 
  2. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  3. गणतंत्र दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रातः 3 बजे से शुरू की जाएंगी। DMRC के मुताबिक सुबह 6 बजे तक मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी।
  4. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र तक पहुंचने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
  5. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विसेज के 982 कर्मियों को वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया गया।
  6. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने IIT कानपुर में हेल्थ AI से जुड़ी डिजिटल सामग्री बनाने के लिए एक हैकाथॉन आयोजित किया। यह कार्यक्रम इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले आयोजित हुआ।
  7. आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग को 2025 के मतदाता शिक्षा जागरूकता अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक रेडियो श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मीडिया पुरस्कार मिला है।
  8. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की स्थापना से राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे लालू प्रसाद यादव द्वारा तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वे 2028 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
  9. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में तूर की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद को मंजूरी दी है। यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी।
  10. प्रसिद्ध उड़िया गायक और संगीतकार अभिजीत मजूमदार का 54 साल की उम्र में AIIMS भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।
  11. 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.16 अरब डॉलर बढ़कर 701.36 अरब डॉलर तक पहुँच गया। स्वर्ण और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों दोनों में वृद्धि हुई, और वर्तमान भंडार अपने उच्चतम स्तर 704.89 अरब डॉलर पर है।
  12. मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का 90 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया। वे दशकों तक बीबीसी से जुड़े रहे और दक्षिण एशिया में चर्चित नाम थे।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में श्री कोस्टा एवं सुश्री फॉन डेर लायन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बीच यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा 25 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचे हैं।
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने वियतनाम के कुछ हिस्सों में शिक्षा तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु लगभग 7 लाख 40 हजार डॉलर का आपात सहायता पैकेज घोषित किया है।
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ की घोषणा के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ‘बाई कनाडियन और बिल्ड कनाडियन’ का संदेश दिया है।
  4. भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत INS तीर, INS शार्दुल, INS सुजाता और ICGS सारथी ने इंडोनेशिया के बेलावान बंदरगाह का सफल दौरा किया। इस दौरान कई संयुक्त गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
  5. सीरिया सरकार और कुर्द लड़ाकों के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम की अवधि समाप्त हो चुकी है। इस बीच कुर्द नेतृत्व वाली सेना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तनाव कम करने की अपील की है।
  6. पूर्वी कांगो के इटुरी प्रांत में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एडीएफ आतंकी समूह के हमले में 25 लोग मारे गए। वहीं, वालेसे वॉनकुटु क्षेत्र में तीन अन्य लोगों की मौत हुई।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 26 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. गुवाहाटी में आयोजित तीसरे T20 क्रिकेट मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली।
  2. BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1993 से 1996 तक BCCI अध्यक्ष और 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं।
  3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित T20 विश्व कप के ग्रुप C में बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. CBSE ने छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के उद्देश्य से सभी संबद्ध स्कूलों में करियर काउंसलर की नियुक्ति को अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सभी सीबीएसई स्कूलों में लागू होगा।
  2. हिमाचल प्रदेश के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र EMRSST 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने MTS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 362 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  4. IIT दिल्ली ने ‘दीपक राघवन फैमिली फाउंडेशन एक्सेलरेटर कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। यह पहल युवा संकाय सदस्यों को स्वतंत्र शोध और अकादमिक नेतृत्व में सक्षम बनाएगी।
  5. NTA ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली JEE Main परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार इसे jeemain.nta.nic.in लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी किया है। मेडिकल सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से देख सकते हैं।
  7. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। आवेदनकर्ता इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  8. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन नगर लिमिटेड (RRVUNL) ने टेक्नीशियन पदों की भर्ती परीक्षा की मुख्य तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  9. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर जिले में तीन शैक्षणिक संस्थानों में एक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में कौशल सीखने और विमानन क्षेत्र में नौकरी के लिए तैयार करने में मदद करेगा।
  10. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG Vyapam) जल्द ही 5,000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा। इस संबंध में विज्ञापन फरवरी में प्रकाशित किया जाएगा।


आशा है कि आपको 26 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*