स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 22 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 22 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- ‘विश्व जल दिवस’ हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1992 में रियो अर्थ समिट के दौरान हुई थी। इस दिवस का उद्देश्य ताजे पानी के महत्व को उजागर करना है।
- भारत ने लगातार दूसरे वर्ष एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए EVM-VVPAT का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया है।
- राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) अकादमी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण और मान्यता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य अकादमिक शोध और जमीनी आवश्यकताओं के बीच अंतर को कम करना है।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देश के लगभग 40 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के संचालन और प्रबंधन के लिए AI संचालित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरू करने जा रहा है।
- रेल मंत्रालय ने सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक, तख्त श्री दमदमा साहिब तक रेल संपर्क को मंजूरी दी है, जिससे धार्मिक और क्षेत्रीय जुड़ाव मजबूत होगा।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति की राष्ट्रीय रूपरेखा पेश की है, जो नवाचार बढ़ाने, नागरिकों की सुरक्षा करने और अमेरिकी नेतृत्व मजबूत करने पर ध्यान देती है। इसमें बाल सुरक्षा, आर्थिक विकास, बौद्धिक संपदा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नवाचार और कार्यबल विकास शामिल हैं।
- भारत और भूटान ने डाक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य डाक सेवाओं, तकनीकी विकास, क्षमता निर्माण और जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
- भारत ने 16 मार्च को काबुल हमले में घायल लोगों के उपचार के लिए 2 टन 500 किलोग्राम आपातकालीन दवाएं, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की खेप भेजी है।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 26 से 29 मार्च तक कैमरून के याउंदे में आयोजित विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
- इराक की राजधानी बगदाद में हाल के दिनों में ड्रोन और रॉकेट हमले बढ़ गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ जैसे ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने ली है।
- अमेरिका के हवाई में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। होनोलूलू के उत्तर में कुछ शहरों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
- अमरीकी न्याय विभाग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। विभाग के अनुसार, विश्वविद्यालय ने यहूदी-विरोधी घटनाओं को रोकने में विफलता दिखाई। अब सरकार अनुदान रोकने और पहले दिए गए अनुदान की वसूली की मांग कर रही है।
- ईरान और इजराइल-अमरीका युद्ध के कारण स्विट्जरलैंड ने अपनी तटस्थता का हवाला देते हुए अमेरिका को हथियारों के निर्यात की मंजूरी रोक दी है। इसके परिणामस्वरूप अमेरिका को कोई नया हथियार निर्यात लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 22 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ओलंपिक और विश्व चैंपियन तैराक ‘कैमरन मैकएवॉय’ ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 17 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तैराक ने चाइना ओपन में 20 मिनट 88 सेकंड का समय लेकर ब्राज़ील के सेसार सिएलो का 2009 का 20 मिनट 91 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा है।
- छत्तीसगढ़ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी करेगा। यह प्रतियोगिता रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर से करीब 3700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- केंद्र सरकार द्वारा देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान करना और उन्हें शिक्षा संस्थानों में पुनः दाखिला सुनिश्चित करना है।
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे और 26 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं। विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।
- गोवा बोर्ड HSSC 2026 में 92.9% छात्र पास हुए हैं। अब गोवा बोर्ड 27 मार्च, 2026 से अंकों के सत्यापन के लिए पोर्टल खोलेगा। इसमें छात्र सीधे आवेदन नहीं कर सकते, बल्कि उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। वहीं जो छात्र ‘Needs Improvement’ श्रेणी में हैं, जो परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संभावित रूप से 27 अप्रैल, 2026 को आयोजित होगी।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आशा है कि आपको 22 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!