स्कूल असेंबली के लिए 21 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 21 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 21 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 20 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में 21 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का ‘राज्य स्थापना दिवस’ (Statehood Day) मनाया जाएगा। इसी दिन वर्ष 1972 में इन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। 
  2. मत्स्य पालन विभाग 21 जनवरी को नई दिल्ली में 83 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन करेगा। इसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य व्यापार बढ़ाना, समुद्री भोजन का निर्यात बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करना है।
  3. केंद्रीय मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार और ऋषिकेश के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  4.  भारतीय डाक विभाग ने देश में 888 ATM शुरू किए हैं। इनसे ग्राहक पैसे निकाल सकते हैं, बैलेंस देख सकते हैं और अन्य सामान्य लेन-देन कर सकते हैं। यह खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
  5. नासा का बड़ा रॉकेट ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित लॉन्च पैड पर पहुँच गया है। आर्टेमिस मिशन नासा का चंद्रमा पर मानव को वापस भेजने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस मिशन का पहला प्रक्षेपण 6 फरवरी को होगा। इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में भी इसके और प्रक्षेपण किए जाने की संभावना है। इस मिशन से नासा का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव मिशन को फिर से शुरू करना और अंतरिक्ष अन्वेषण को आगे बढ़ाना है।
  6. दिल्ली में अब 112 को एकमात्र आपातकालीन नंबर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 2.0 के तहत पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस और आपदा सेवाओं को 112 नंबर में जोड़ा जा रहा है।
  7. भारत में पहली बार ‘रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स’ (RNI) लॉन्च किया गया, जो किसी देश की प्रगति को GDP के अलावा शासन, पर्यावरण और नागरिकों की भलाई के आधार पर मापेगा। इसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।
  8. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है।
  9. AIIMS नई दिल्ली के अनुसार, पिछले 13 महीनों में एम्स के शल्य चिकित्सा विभाग ने 1,000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की हैं।
  10. तेलंगाना के बिबीनगर में AIIMS ने इंडियन ऑयल की CSR पहल से 5.4 करोड़ रुपये से अधिक की उन्नत चिकित्सा और शैक्षणिक सुविधाएँ शुरू कीं, जिसमें स्वचालित रोबोटिक सर्जरी सिस्टम और छात्रों के लिए नई सुविधाएँ शामिल हैं।
  11. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष ‘नितिन नबीन’ अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नई दिल्ली में संगठन पर्व के दौरान डॉ. के. लक्ष्मण ने उनका नाम घोषित किया।
  12. अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) गैस और इसकी सहायक कंपनियों ने हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ 2.5 से 3 अरब डॉलर की कीमत वाले 10 साल के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) खरीद-बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  13. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंप की सालाना सफाई के कारण कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 21 जनवरी को प्रेमकुंज में पानी नहीं मिलेगा, जबकि 22 जनवरी को नांगलोई, पश्चिम विहार, मुंडका, हिरन कूदना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, राजधानी पार्क, मोहन गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
  14. असम सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रामीण स्थानीय निकायों को 213 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया है।
  15. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 लागू किए हैं।
  16. केंद्र सरकार ने जूट मिलों को अधिक कच्चा जूट रखने की अनुमति दी है, जबकि व्यापारियों और गांठ बनाने वालों के लिए जूट भंडारण की सीमा घटा दी गई है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस 21 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे।
  2. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने देश की प्रतिनिधि सभा को भंग करने का फैसला किया है। सत्ताधारी दलों के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, नई चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान संभवतः 8 फरवरी को होगा।
  3. फिलीपींस में हाल ही में आए भीषण तूफान के बाद, भारत ने 30 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी है। यह सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का C-17 विमान फिलीपींस के लिए उड़ान भर गया, ताकि प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुँच सके।
  4. इजराइल के सुरक्षा बलों ने उत्तरी यरुशलम में स्थित ‘संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी’ (UNRWA) के मुख्यालय को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस मुख्यालय से यहूदिया, सामरिया और यरुशलम में UNRWA की सभी गतिविधियों का संचालन और प्रबंधन किया जाता है। यहाँ एजेंसी का मुख्य लॉजिस्टिक ढांचा भी स्थित है। 
  5. ईरान में सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन और उससे जुड़ी कार्रवाइयों के बीच, स्विट्जरलैंड के दावोस में हो रहे ‘विश्व आर्थिक मंच’ के शिखर सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को बुलाने का निमंत्रण रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, जर्मनी में होने वाले म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से भी ईरान के अधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
  6. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ रूस और थाईलैंड को भी गजा शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 21 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. 29वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी 21 जनवरी से असम में शुरू होगी। असम इस टूर्नामेंट की मेज़बानी सातवीं बार कर रहा है। इसमें कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बाँटा गया है।
  2. भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले कीवी टीम ने पहले 3 मैचों के लिए क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया है। सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
  3. ऑस्ट्रेलिया ओपन महिला सिंगल्स में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने पहले दौर में स्लोवेनिया की काजा जुवान को 6-4, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला फ्रांस की वरवारा ग्राचेवा से होगा।
  4. वर्ल्ड नंबर 4 नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पेड्रो मार्टिनेज को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की राह शुरू की।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. JEE Main परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
  2. CCRAS भर्ती की प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करने की विंडो खोल दी गई है। यह विंडो 21 जनवरी तक खुली रहेगी। अगर कोई अभ्यर्थी आंसर की में दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वह तय तारीख के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।
  3. NTA ने CUET PG 2026 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
  4. CG व्यापम ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
  5. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 976 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
  6. RPSC ने राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 574 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
  7. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की गर्ल्स के लिए अग्निवीर रैली भर्ती का आयोजन किया गया है। यह भर्ती 18 फरवरी को लखनऊ कैंट में स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होगी। सभी अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड मेल के जरिए भेज दिया गया है।
  8. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 10 और 12 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
  9. UPPRPB ने उत्तर प्रदेश SI और ASI भर्ती के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती की है, वे 22 जनवरी सुबह 6 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
  10. DSSSB ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है।

आशा है कि आपको 21 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*