स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 20 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 जनवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 20 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- प्रतिवर्ष 20 जनवरी को ‘पेंगुइन जागरूकता दिवस’ (Penguin Awareness Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पेंगुइन के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन पेंगुइन की घटती संख्या और संरक्षण की जरूरत को उजागर करता है।
- केरल विधानसभा का बजट सत्र 20 जनवरी से तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रहा है, जो 26 मार्च तक चलेगा। चुनाव की समय-सारिणी घोषित होने पर सत्र की अवधि घट सकती है।
- इस वर्ष अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पद्मपानी पुरस्कार’ दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को उनके भारतीय सिनेमा में अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं। महोत्सव का 11वां संस्करण 28 जनवरी से 1 फरवरी तक महात्मा गांधी मिशन, छत्रपति संभाजीनगर में होगा।
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की 2025 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.7 अंक बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। वहीं, वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए IMF ने भारत की वृद्धि दर 6.4% रहने का अनुमान जताया है।
- भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) को उसके सेल ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशन (CBS) के लिए ‘स्कोच अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों, परियोजनाओं और सरकारी व निजी संस्थानों को दिया जाता है, जो देश में शासन और विकास को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।
- SBI की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय 4 हजार डॉलर होने की संभावना है। इससे भारत उच्च-मध्यम आय वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि आज़ादी के बाद भारत को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 साल लगे, जबकि 2014 के बाद केवल सात वर्षों में अर्थव्यवस्था 20 खरब डॉलर और 2021 तक 30 खरब डॉलर तक पहुंच गई।
- रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने आय और रोजगार सृजन, नवप्रवर्तन, स्टार्टअप और सरकारी पहलों में बेहतरीन काम किया है।
- दिल्ली सरकार ने मेट्रो रेल के फेज़-4 के शेष तीन कॉरिडोर के लिए फंड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 14,630 करोड़ रुपये होगी, जिसमें दिल्ली सरकार करीब 3,386 करोड़ रुपये देगी।
- निर्वाचन आयोग 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन 2026’ का आयोजन करेगा। इसमें लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने तुरंत प्रभाव से ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया है। यह कदम दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक कल 400 तक पहुँचने के बाद उठाया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इस चरण के तहत केवल आवश्यक वस्तुएं और सेवाएँ ले जाने वाले वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं; अन्य बी.एस.-4 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं पहले तीन चरणों के सभी नियम अब भी लागू रहेंगे।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 जनवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में संयुक्त अरब अमीरात के 100 से अधिक मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण की अध्यक्ष शेख लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम करेंगी।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘शांति बोर्ड’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। यह बोर्ड ग़ज़ा में स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयास करेगा।
- सीरिया की सरकार ने कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ (SDF) के साथ तुरंत लागू होने वाला राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम किया है। इसके बाद सरकार ने लगभग पूरे देश पर नियंत्रण पा लिया है। यह समझौता दो सप्ताह से चल रहे संघर्ष को समाप्त करता है।
- ‘ब्रांड इंडिया’ पहल के तहत 20 भारतीय रक्षा कंपनियां, जिनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों शामिल हैं, केन्या में हथियार और रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर रही हैं।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 20 जनवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- महिला प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 2026 के T-20 विश्व कप में अपनी भागीदारी की योजना 21 जनवरी तक स्पष्ट करने की समय सीमा दी है। यदि बांग्लादेश ने अपनी स्थिति तय नहीं की, तो उसकी जगह किसी अन्य टीम को विश्व कप में शामिल किया जा सकता है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- इंडियन आर्मी, लखनऊ के कैंट में स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में 6 से 20 फरवरी 2026 तक अग्निवीर रैली भर्ती आयोजित करेगी। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने वर्ष 2026-27 की पीओ, एसओ, क्लर्क और अन्य भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी पूरा एग्जाम कैलेंडर आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in/index.php/recruitment से डाउनलोड कर सकते हैं।
- झारखंड अकादमिक कॉउंसिल, रांची की ओर से सेकेंडरी एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
- CUET PG परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर लें। फॉर्म में सुधार 23 से 25 जनवरी तक किया जा सकेगा।
- CCRAS भर्ती की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो खुल गई है और यह 21 जनवरी तक खुली रहेगी। जो भी अभ्यर्थी आंसर की में दिए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं है, वह समय सीमा के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।
- भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने IIT दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में विनियामक मामलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) का उद्घाटन किया है।
आशा है कि आपको 20 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
