स्कूल असेंबली के लिए 17 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 17 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 17 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 17 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. ‘राष्ट्रीय पत्तागोभी दिवस’ हर साल 17 फरवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर सर्दियों में उपलब्ध पत्तागोभी से तैयार विविध व्यंजनों का आनंद लिया जाता है तथा इसके पोषण संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला जाता है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस साझेदारी की प्रगति पर चर्चा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 फरवरी से आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। वह 18 फरवरी को विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड (IFR 2026) में शामिल होंगी। इस दौरान वे भारत और मित्र देशों के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों का निरीक्षण करेंगी।
  4. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सरकार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी है।
  5. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी 2026 को ‘शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र’ (SKICC) में क्षेत्रीय कार्यक्रम सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह सम्मेलन 2026 ‘DISHA’ टेली-लॉ पहल के अंतर्गत न्याय तक समग्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अभिनव समाधान तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
  6. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 फरवरी को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों को सदस्य-केंद्रित, आय-वर्धक और आत्मनिर्भर आर्थिक इकाइयों में परिवर्तित करना है।
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन 17 फरवरी को बेंगलुरु में भारत-फ्रांस रक्षा संवाद की बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के रक्षा सहयोग की समीक्षा होगी और औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।
  8. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सात दिनों का अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है, जो 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 20 फरवरी को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों के कलाकार भाग लेंगे।
  9. नागालैंड मार्च 2026 से शुरू होने वाले देशव्यापी अभियान ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ के दूसरे चरण में भाग लेगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण 90 दिनों तक इस अभियान को चलाएगा। इसका उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में लंबित मामलों को आपसी सहमति से सुलझाना है।
  10. AIIMS नागपुर ने भारतीय गुणवत्ता परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता प्रत्यायन बोर्ड (NABH) से पूर्ण प्रत्यायन प्राप्त किया है। इस मान्यता के साथ, AIIMS नागपुर महाराष्ट्र का पहला सार्वजनिक अस्पताल बन गया है जिसने पूर्ण NABH प्रत्यायन हासिल किया है।
  11. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जनवरी में सालाना आधार पर 1.81 प्रतिशत रही है।
  12. निर्वाचन आयोग ने नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के 28-कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मौजूदा विधायक इम्कोंग एल. इम्चेन के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होगा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. यूक्रेन और रूस के अधिकारी 17 फरवरी को स्विट्जरलैंड में दूसरी बार बातचीत करेंगे। यह दो दिन की बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में होगी। इसमें अमेरिका, यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  2. IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के नेतृत्व में एक टीम चक्रवात दितवाह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन दिन के दौरे पर श्रीलंका पहुंची है। टीम प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कोलंबो में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर से मुलाकात करेगी।
  3. श्रीलंका बार एसोसिएशन (BASL) ने शनिवार, 14 फरवरी को कोलंबो में एक वकील और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या के विरोध में देशभर के न्यायालयों में पेश न होने का निर्णय लिया है। 
  4. ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह अमरीका और ब्रिटेन के साथ त्रिपक्षीय ऑकस रक्षा समझौते के तहत परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण के लिए शिपयार्ड बनाने में 3.9 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च करेगा। वर्ष 2021 में घोषित ऑकस ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा निवेश है। इस योजना के अंतर्गत 2027 से अमेरिकी वर्जीनिया श्रेणी की पनडुब्बियां ऑस्ट्रेलिया में तैनात होंगी और लगभग 2030 से कई पनडुब्बियां ऑस्ट्रेलिया को बेची जाएंगी। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया नई ऑकस पनडुब्बी श्रेणी का निर्माण भी करेंगे।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 17 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 31वां मैच न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। 
  2. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप B का 32वां मैच आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 
  3. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप C का 33वां मैच स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  4. निर्वाचन आयोग (ECI) ने दिल्ली स्थित राष्ट्रमंडल खेल परिसर में अपने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया है।
  5. अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) को पांच विकेट से पराजित कर 2026 मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियम और गाइडलाइंस जारी की हैं। जो छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें इन्हें ध्यान से पढ़कर पालन करना चाहिए। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी।
  2. बिहार में अब राज्य स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नहीं होगी। अब किसी भी शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करना अनिवार्य होगा।
  3. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट RRB चंडीगढ़ की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देखी जा सकती है। कुल 4660 पदों के लिए 4205 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
  4. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने SI और ASI भर्ती के टाइपिंग टेस्ट के लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार UPPBPB की वेबसाइट uppbpb.gov.in से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पदों की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे इसे तुरंत नाबार्ड की वेबसाइट nabard.org से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण भरना होगा।

आशा है कि आपको 17 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*