स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 16 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 16 फरवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 16 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 16 फरवरी को मनाया जाता है। यह पुलिस बल गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में कार्य करता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को नई दिल्ली में इंडिया AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे, जो पाँच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक एवं नवाचार-आधारित अनुप्रयोगों का प्रदर्शन करना है। एक्सपो में 13 देशों की भागीदारी, 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा 600 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की संकल्पना ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ विषयों पर आधारित है, जो तकनीकी विकास को सामाजिक और वैश्विक संदर्भों से जोड़ती है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंटेल इंडिया के सहयोग से 16 फरवरी से राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान प्रारंभ करेगा। इस अभियान का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, समावेशी तथा उत्तरदायी उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
- मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
- गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष बिल गेट्स सोमवार, 16 फरवरी को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश से मुलाकात करेंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सरकार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी है।
- दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ रख दिया गया है। यह बदलाव प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होने के अगले दिन हुआ।
- केंद्र सरकार ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की प्रथम अंडरवॉटर ट्विन ट्यूब सड़क एवं रेल सुरंग परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदित यह लगभग 34 किलोमीटर लंबी चार लेन अवसंरचना परियोजना है, जिसमें नदी के नीचे 16 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग का निर्माण प्रस्तावित है। 18,662 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करेगी तथा गोहपुर और नुमालीगढ़ के मध्य दूरी को 240 किलोमीटर से घटाकर 34 किलोमीटर कर देगी।
- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
- गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का शुभारंभ किया।
- केरल राज्य में चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत विशेष गहन मतदाता-सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 36 लाख 88 हजार 948 मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अभियान का उद्देश्य उन मतदाताओं को पर्याप्त सुनवाई का अवसर प्रदान करना था जिन्हें नोटिस भेजे गए थे, ताकि उनके मताधिकार का उल्लंघन न हो सके। अंतिम मतदाता-सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी, जो निर्वाचन प्रक्रिया के पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
- भारत के चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संशोधन की समीक्षा करने के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 16 फरवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- सऊदी अरब के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शामिल होंगे। सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्राधिकरण के प्रमुख डॉ. अब्दुल्ला अलघमदी 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे सऊदी विजन 2030 की उन योजनाओं को भी दिखाएंगे, जो नई तकनीकों के जरिए मानव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं।
- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हाल ही में चार नए अंतरिक्ष यात्री पहुंचे हैं, जिन्हें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया है। यह पिछले 65 वर्षों में पहला मौका है जब नासा ने स्वास्थ्य कारणों से किसी अंतरिक्ष यात्री को वापस भेजा। अब अंतरिक्ष स्टेशन पर केवल तीन यात्री रह गए हैं। नए यात्री अमरीका, फ्रांस और रूस के हैं और वे अगले नौ महीनों तक वहां रहेंगे।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 फरवरी को बेंगलुरु में फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के रक्षा सहयोग की समीक्षा की जाएगी और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
- अमरीकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर 10 हमले किए। यह कार्रवाई पिछले साल दिसंबर में किए गए घातक हमले का जवाब है, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक दुभाषिया मारे गए थे।
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विट्जरलैंड के जिनेवा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां 17 फरवरी को अमरीका के साथ परमाणु वार्ता का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अराघची स्विट्जरलैंड और ओमान के विदेश मंत्री तथा संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निरीक्षण संस्थान के महानिदेशक से भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 17 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 16 फरवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 28वां मैच अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।
- ICC T20 विश्व कप के ग्रुप C का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
- ICC T20 विश्व कप के ग्रुप B का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा।
- ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 16 फरवरी को किसी भी समय JEE Mains सेशन 1 का रिजल्ट घोषित कर सकती है। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से सीधे रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। 157 विषयों की परीक्षा 6 से 27 मार्च 2026 तक होगी।
- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र स्कूल ड्रेस पहनेंगे, जबकि प्राइवेट छात्रों को साधारण शर्ट/टीशर्ट एवं साधारण पैंट/ट्राउजर पहनने की अनुमति है। सभी परीक्षार्थियों के लिए इन निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी को होगी।
- बिहार पुलिस ने कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से किया जाएगा।
आशा है कि आपको 16 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!