स्कूल असेंबली के लिए 13 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 13 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 13 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 13 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 13 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की स्मृति में समर्पित है। वर्ष 2026 का विषय “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं” रखा गया है। भारत में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन 1 फरवरी 2004 को भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा उद्घाटित किया गया था।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर का नामकरण करेंगे। इस अवसर पर वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री शाम को सेवा तीर्थ में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  3. 13 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में नौसेना और रक्षा विनिर्माण में गुणवत्ता आश्वासन पर क्यूए-उद्योग सम्मेलन होगा। इसका विषय है ‘ट्रेसेबिलिटी, स्पीड और ट्रस्ट – लेवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर स्मार्टर क्वालिटी एश्योरेंस’। सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय, भारतीय नौसेना, क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसियां, शिपयार्ड, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और प्रमुख उद्योग भागीदार शामिल होंगे।
  4. ऑल इंडिया रेडियो, रायपुर, विश्व रेडियो दिवस पर 13 फरवरी को एक कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में सुबह 10 बजे शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
  5. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की चेतावनी दी है। वहीं, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम रहने की संभावना है।
  6. दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि मैजेंटा लाइन अब सबसे लंबा कॉरिडोर बनेगा, जिसमें सबसे अधिक इंटरचेंज और अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। चौथे फेज के निर्माण के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर मैजेंटा लाइन के एक्सटेंशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर होगी। नई लाइन पूरी तरह से चालक रहित मेट्रो के रूप में संचालित की जाएगी।
  7. भारतीय नौसेना ने संयुक्त समुद्री बल (CMF) के अंतर्गत महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण बल, सीटीएफ 154 की कमान संभाल ली है। शौर्य चक्र से सम्मानित कमोडोर मिलिंद एम मोकाशी ने इटली नौसेना के निवर्तमान कमांडर से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
  8. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, नए व्यापार समझौते के लागू होने के पश्चात् भारत का अमेरिका के साथ वार्षिक व्यापार अधिशेष 90 अरब डॉलर से अधिक होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, लगभग 45 अरब डॉलर का अतिरिक्त वार्षिक व्यापार अधिशेष प्राप्त होने की अपेक्षा की जा रही है।
  9. कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव बजट सत्र के दूसरे चरण में चर्चा के लिए रखा जाएगा। संसद का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।
  10. पिछले दो वर्ष में जम्मू-कश्मीर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में एक लाख साठ हजार से अधिक नए सदस्य जुड़े हैं।
  11. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के तुरा में पहले स्केटपार्क का उद्घाटन किया। यह परियोजना डेकाथलॉन की CSR पहल के जरिए संभव हुई है।
  12. दूरदर्शन की मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने पिछले वर्ष अप्रैल से इस वर्ष जनवरी तक ई‑कॉमर्स क्षेत्र से संबंधित शिकायतों में उपभोक्ताओं को लगभग 37 करोड़ रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापिस दिलाई।
  14. भारत सरकार ने आयुर्वेदिक इलाज कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत दी है। अब बीमा कंपनियों को आयुर्वेद उपचार का खर्च वहन करना होगा। इसके लिए आयुष मंत्रालय के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (GIC) के साथ साझा समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से मरीज अब 32 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के माध्यम से कैशलेस आयुर्वेदिक इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 13 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. कोसोवो में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती की नई सरकार को मंजूरी दे दी। इससे देश में एक साल से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया। 120 सदस्यों वाली विधानसभा में 66 सांसदों ने सरकार को समर्थन दिया, जबकि 49 ने इसका विरोध किया।
  2. अमरीका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट वेनेजुएला गए हैं ताकि वहां के तेल उद्योग का प्रत्यक्ष आकलन कर सकें। तीन दिन की यात्रा में वे सरकारी अधिकारियों और तेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिल सकते हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 13 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप B का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।
  2. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 20वां मैच कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
  3. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप A का 21वां मैच अमेरिका और नीदरलैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा।
  4. ICC की ताजा T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा T20 में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।
  5. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने अगले साल के राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए होमस्टे पर 70% सब्सिडी देने की योजना की घोषणा की। इस योजना में लाभार्थियों को खेल छात्रावास जैसी होमस्टे पर 70% सब्सिडी मिलेगी और खेलों के बाद वे इसका संचालन खुद करेंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. नागालैंड में उच्च माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी से 9 मार्च तक होगी। राज्य के 68 केंद्रों पर 16,095 छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, हाई स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें 98 केंद्रों पर 23,505 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
  2. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सत्र 2026-27 में होने वाली 12 भर्तियों के लिए आवेदन और परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। इसके अलावा, आयोग ने अन्य भर्तियों के संभावित महीनों की भी जानकारी प्रदान की है।
  3. JEE Mains 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित होना था, लेकिन अब इसे 16 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। NTA रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पर्सेंटाइल/पर्सेंटेज और फाइनल आंसर की भी घोषणा करेगा।
  4. UPPSC ने RO/ARO 2023 टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 411 उम्मीदवारों का चयन होगा।
  5. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ANM की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा मार्च महीने से शुरू होगी।
  6. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की प्री एग्जाम ट्रेनिंग के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह कार्ड 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके ट्रेनिंग ले सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
  7. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप A, B और C की टियर-1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आप 14 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
  8. NTA ने सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। छात्र और उनके माता-पिता इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
  9. देशभर में SSC MTS हवलदार भर्ती परीक्षा चल रही है। लेकिन 11 फरवरी को पहली पाली की परीक्षा कई केंद्रों पर स्थगित कर दी गई। जो छात्र इससे प्रभावित हुए हैं, उनके लिए दोबारा परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी।
  10. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने 10वीं, 12वीं, 5वीं, 8वीं, ओपन स्कूल और मदरसा बोर्ड की दिसंबर सेशन परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 13 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*