स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 11 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 11 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 11 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- हर वर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना तथा मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाना है। यह दिवस कस्तूरबा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2003 में इसे आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था।
- भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को 11 अप्रैल को 10 वर्ष पूरे हो गए है। एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार, UPI के जरिए वित्त वर्ष 26 में 218.98 अरब लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए थी।
- मौसम विभाग (IMD) ने 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अब वर्ष 2027 में लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है। इस मिशन के लिए सरकार ने करीब 10,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
- बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है।
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके आवास से जले हुए नोटों के ढेर मिलने के बाद उनके विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
- केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल – सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 लागू कर दिया है। इस कानून का उद्देश्य CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB जैसे बलों में अधिकारियों और कर्मियों की भर्ती और सेवा शर्तों को एक समान और व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना है।
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मानवाधिकारों पर लघु फिल्मों की अपनी 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क या प्रविष्टियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।
- दूरदर्शन ने नई दिल्ली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के साथ एक समझौता किया है। इसका उद्देश्य आईसीसीआर की सांस्कृतिक सामग्री को दूरदर्शन के टीवी, रेडियो और डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक लोगों तक पहुँचाना है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 11 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर्व पर युद्धविराम की घोषणा की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इसका पालन करने पर सहमति व्यक्त की है।
- अफगानिस्तान में पिछले दो हफ्तों से हो रही तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। इसमें 148 लोगों की मौत हो गई और 216 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से 73 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
- मिन आंग ह्लाइंग ने म्यांमार में निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उन्होंने 2021 में आंग सान सू ची की सरकार से सत्ता अधिग्रहण के पश्चात देश पर कड़ा सैन्य नियंत्रण रखा है।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 11 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं की संख्या में 84 लाख से अधिक की वृद्धि हुई और यह बढ़कर करीब 13 करोड़ 39 लाख हो गई है। आप voters.eci.gov.in जैसे आधिकारिक पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन अपना नाम की जांच कर सकते हैं।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 11 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सतरहवाँ मुकाबला 11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
- IPL 2026 का 18वां मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। यह दौरा ICC महिला चैंपियनशिप 2025 का हिस्सा है। इसमें वनडे और T20 मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 3 मई से शुरू होगी और T20 सीरीज 12 मई से शुरू होगी। सभी मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम कराची में होंगे। पहला वनडे 3 मई को, दूसरा 6 मई को और तीसरा 9 मई को खेला जाएगा। वहीं T20 मैच 12, 14 और 15 मई को होंगे।
- श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को LSG टीम में शामिल किया गया है। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने इसकी पुष्टि की है।
- भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे उम्रदराज और सम्मानित खिलाड़ी चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 1960 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (JECCE) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JSSC की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। AAO रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन-2 परीक्षा रिजल्ट और प्रोविजनल आंसर-की तारीख का एलान कर दिया है। आप जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं, 30 अप्रैल तक 1100 रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकता है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स के छात्रों के लिए लागू होगी।
आशा है कि आपको 11 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!