Today’s Current Affairs in Hindi | 25 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 25 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बौनापन जागरूकता दिवस’ (International Dwarfism Awareness Day) मनाया जाता है। 
  2. केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना’ के अंतर्गत ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। 
  3. भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी ‘रानी रामपाल’ (Rani Rampal Retirement) ने संन्यास लेने की घोषणा की है। 
  4. एसीसी पुरुष T-20 इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में 25 अक्टूबर को भारत-A का मुकाबला अफगानिस्तान-A से होगा। 
  5. मलेशिया के जोहोर में सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता में 25 अक्टूबर को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का मुकाबला न्‍यूज़ीलैंड से होगा। 
  6. 17वां भारत शहरी गतिशीलता सम्‍मेलन और प्रदर्शनी 25 अक्टूबर से गुजरात के गांधीनगर में महात्‍मा मंदिर में आयोजित की जाएगी। 
  7. भारतीय महिला टीम ने 24 अक्टूबर को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ‘न्यूजीलैंड’ को 59 रनों से हराया है। 
  8. केंद्रीय मत्‍स्‍य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह 25 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में ‘21वें पशु गणना अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। राज्‍यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के सहयोग से यह गणना अगले वर्ष फरवरी तक चलेगी। 
  9. ‘युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2024’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि पुरस्कार के लिए पात्र खिलाड़ी, कोच और संस्था के 14 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर आवेदन जमा कर सकेंगे।
  10. हाल ही में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस-GEM ने सिक्किम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  11. केंद्र सरकार ने 24 अक्टूबर को नई दिल्ली में ग्राम पंचायत स्तर पर ‘मौसम पूर्वानुमान ऐप’ लॉन्च किया है। 
  12. रक्षा मंत्रालय ने 387 करोड 44 लाख रुपयों की लागत से भारतीय तट रक्षक के लिए 6 एयर कुशन व्हीकल-ACV  खरीदने का समझौता किया है। 
  13. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्पित एक हजार करोड़ रुपये के ‘वेंचर कैपिटल फंड’ को मंजूरी दी है।
  14. ‘रेल मंत्रालय’, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सात हजार विशेष ट्रेनें चलाएगा।
  15. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के ‘जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर’ में पांच अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (OT) का उद्घाटन किया है।   

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन भारत में हुई थी आम चुनाव की शुरुआत 

25 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. भारत के किस राज्य में ‘विश्व गिब्‍बन दिवस’ (World Gibbon Day) मनाया जा रहा है?

(A) त्रिपुरा   
(B) नागालैंड
(C) मणिपुर 
(D) असम 
उत्तर- असम 

2. वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने खेल शामिल किए जाएंगे?

(A) 9 
(B) 10
(C) 11 
(D) 12 
उत्तर- 10

3. वाइब्रेंट इंडिया के लिए पीएम युवा उपलब्धि छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना किस मंत्रालय ने लागू की है?

(A) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
(B) ग्रामीण विकास मंत्रालय 
(C) पेंशन और पेंशनरों के कल्याण विभाग
(D) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
उत्तर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

4. IFFI के 55वें संस्करण में कौनसा “फोकस देश” होगा?

(A) रूस 
(B) जर्मनी
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) ईरान 
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

5. पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है?

(A) गुलज़ार अहमद
(B) उमर अता बंदियाल
(C) याह्या अफरीदी
(D) अनवर ज़हीर जमाली
उत्तर- याह्या अफरीदी

यह भी पढ़ें – 24 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*