Today’s Current Affairs in Hindi | 24 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 24 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 24 जुलाई को भारत मेंआयकर दिवस’ (Income Tax Day) मनाया जाता है। 
  2. 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री ‘निर्मला सीतारामण’ ने लगातार अपने कार्यकाल का 7वां बजट पेश किया है।
  3. सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दोबारा ‘NEET UG 2024’ की परीक्षा आयोजित करने से इंकार किया है। 
  4. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने ‘अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा विधेयक, 2024’ सर्वसम्मति से पारित किया है। 
  5. महिला एशिया कप T-20 क्रिकेट में भारत ने ‘नेपाल’ को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। 
  6. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ‘ग्रामोदय संकल्प’ पत्रिका के आगामी अंक के लिए लेख और सफलता की कहानियों को आमंत्रित किया गया है। 
  7. ‘केवी सुब्रमण्यम’ (KV Subramanian) को फेडरल बैंक ने अपना सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।
  8. ‘विभूति भूषण’ को ‘भारतीय लागत लेखाकार संस्थान’ (ICMAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  9. NTPC विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड द्वारा ‘हरियाणा’ में ग्रीन चारकोल प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  10. अजरबैजान ने ‘क्लाइमेट फाइनेंस एक्शन फंड’ (Climate Finance Action Fund) शुरू करने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें – 2000 में आज ही के दिन शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं एस. विजयलक्ष्मी

24 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1.अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यकारी बोर्ड ने किस भारतीय खिलाड़ी को ‘ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की है?

(A) गगन नारंग
(B) साइना नेहवाल
(C) मंजीत छिल्लर 
(D) अभिनव बिंद्रा
उत्तर- अभिनव बिंद्रा

2. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में किस टीम को छठा स्थान मिला है?

(A) इंग्लैंड   
(B) वेस्‍टइंडीज
(C) न्यूजीलैंड
(D) पाकिस्तान
उत्तर- इंग्लैंड   

3. नीति आयोग और किस संगठन ने नवाचार और बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ
(B) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक संगठन 
(C) विश्व बौद्धिक सम्‍पदा संगठन 
(D) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन 

उत्तर- विश्व बौद्धिक सम्‍पदा संगठन 

4. आर्थिक सर्वेक्षण में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है?

(A) 5 प्रतिशत 
(B)  6.5 से 7 प्रतिशत
(C) 7.5 प्रतिशत 
(D) 8.2 प्रतिशत 
उत्तर- 6.5 से 7 प्रतिशत 

5. 10वें अफ्रीकी देश के रूप में संयुक्त राष्ट्र जल कन्वेंशन में कौनसा देश शामिल हुआ है?

(A) अजरबैजान
(B) भारत 
(C) फिनलैंड
(D) आइवरी कोस्ट 
उत्तर- आइवरी कोस्ट 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*