SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 7000 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां 

1 minute read
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

SSC Constable Executive Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बंपर भर्तियां निकाली हैं, SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हुआ। एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (SSC Delhi Police Constable Executive) भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गयी है, जिसके तहत 7000 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाना है। 

अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। SSC Delhi Police Constable के लिए चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल होंगे, जिसकी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Delhi Police Constable Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

SSC Constable 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
कॉन्स्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष4453
कॉन्स्टेबल (Exe.)- पुरुष (भूतपूर्व सैनिक (अन्य) (बैकलॉग SC- और ST- सहित)266
कॉन्स्टेबल (एक्सई.)-पुरुष (भूतपूर्व सैनिक [कमांडो (पैरा-3.1)] (बैकलॉग एससी- और एसटी- सहित)337
कॉन्स्टेबल (कार्यकारी)-महिला2491

SSC Constable Executive 2023 Exam के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

SSC 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

SSC Constable में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि01 सितंबर, 2023 
SSC Constable ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि30 सितंबर, 2023 (11 बजे तक)
आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तिथि30 सितंबर, 2023
SSC Constable आवेदन पत्र के करेक्शन की तिथि03-04 अक्टूबर 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (SSC Constable ) भर्ती परीक्षा दिसंबर, 2023 (संभावित)

Delhi Police Recruitment 2023 Notification PDF Link Download

SSC GD Constable 2023 Eligibility भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

SSC Constable Executive Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना। कैंडिडेट के लिए योग्यताओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग में दी गई SSC Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

SSC Constable Executive Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 25 वर्ष पद के अनुसार।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाने का प्रावधन है

Delhi Police भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

SSC GD Constable 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100/-
  • एससी / एसटी / पीएच / महिला: 0/- (शून्य)
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से करें।

SSC Delhi Police Constable Notification 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

SSC Constable Recruitment 2023 उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से होगा-

  • आयोग द्वारा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
  • फिजिकल एन्डरन्स और मेज़रमेंट टेस्ट (PE&MT) 
  • मेडिकल एग्जामिनेशन 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।

सिलेक्शन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट दी गई आधिकारिक अधिसूचना को देखें। 

SSC Delhi Police Recruitment 2023 Apply Online जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर “दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कॉन्स्टेबल (Executive) पुरुष और महिला की नोटिफिकेशन” वाले लिंक पर क्लीक करें। 
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

SSC Constable Executive Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*