Shikshak kaun Si Sangya Hai | शिक्षक कौन सी संज्ञा है, आइए जानते हैं उदाहरण के साथ

1 minute read
Shikshak kaun Si Sangya Hai | शिक्षक कौन सी संज्ञा है?

Shikshak kaun Si Sangya Hai, इस प्रश्न का उत्तर यहाँ दिया गया है। जहाँ पर किसी विशेष शिक्षक की बात न होकर केवल शिक्षक का प्रयोग एक जाति के रूप में किया गया हो, तो वहाँजातिवाचक संज्ञा होगी।

वर्तमान समय में सभी स्कूल, कॉलेजों और प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। जिसमें मुख्य रूप से संज्ञा और अलंकार हर प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते है। यहां उन्हीं में से एक जातिवाचक संज्ञा से संबंधित Shikshak kaun Si Sangya Hai के बारे में उदाहरण सहित बताया जा रहा है। जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। 

Shikshak kaun Si Sangya Hai?

शिक्षक शब्द में ‘जातिवाचक संज्ञा’ होगी क्योंकि यहाँ पर किसी विशेष शिक्षक की बात न होकर केवल शिक्षक का प्रयोग एक जाति के रूप में किया गया है। 

जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा 

जो शब्द किसी व्यक्ति, जीव, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों कोजातिवाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे नदी, सोना, लड़की, पहाड़, झील, सड़क, बाजार आदि।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण 

यहाँ जातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • नदी से गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी आदि सभी नदियों का बोध होता है।
  • वस्तु से सभी प्रकार की वस्तुओं का बोध होता है। जैसे टेबल, कुर्सी, पेन, बुक, साइकिल आदि। 
  • पहाड़ कहने से संसार के सभी पहाड़ों का बोध होता है।
  • मनुष्य कहने से संसार की संपूर्ण मनुष्य जाति का बोध होता है।
  • झील कहने से संसार की सभी झीलों का बोध होता है। 

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण 

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए बिंदुओं में बताएं गए हैं:-

  • पेड़-पौधों के नाम – पीपल, नीम, आम, जामुन, अशोक 
  • पेशों के नाम – डॉक्टर, वकील, पुलिस, इंजीनियर, जज 
  • धातुओं के नाम – सोना, चाँदी, लोहा, तांबा, हीरा 
  • पशु-पक्षियों के नाम – कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, हिरण, चीता 
  • स्थानों के नाम – चौराहा, गली, बाजार, गांव, नगर 

शिक्षक का पर्यायवाची शब्द 

Shikshak kaun Si Sangya Hai, की जानकारी के साथ ही शिक्षक के पर्यायवाची शब्दों के बारे में विस्तार से नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया है जो कि इस प्रकार हैं:-

  •  गुरु
  • अध्यापक
  • आचार्य
  • मास्टर
  • प्रशिक्षक
  • प्राध्यापक
  • उस्ताद
  • उपाध्याय
  • प्रवक्ता
  • उपदेष्टा
  • व्याख्याता
  • विशेषज्ञ
  • पंडित
  • टीचर
  • प्रोफ़ेसर
  • अवबोधक
  • अनुदेशक
  • ट्यूटर
  • शास्त्रवेत्ता
  • कोविद 

जानिए अन्य संज्ञा शब्द

यहाँ अन्य संज्ञा शब्दों को नीचे दिए बिंदुओं में बताया गया हैं:- 

संज्ञा से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*