स्कूल असेंबली के लिए 7 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
School Assembly News Headlines in Hindi 7 Jan 2026

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को प्रार्थना सभा के लिए हॉल या विद्यालय के मैदान में एकत्र होना होता है। सभा का समय बदल सकता है, लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां प्रायः समान रहती हैं। इनमें छात्रों के लिए प्रतिदिन प्रस्तुत की जाने वाली समाचार सुर्खियां भी शामिल होती हैं। समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए इस आर्टिकल में आप 7 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस के बारे में जानेंगे।

स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 7 जनवरी 2026

आज की टॉप न्यूज़ हेडलाइंस इस प्रकार हैंः-

  1. CBSE ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से राहत देने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा शुरू की है। यह नि:शुल्क सुविधा कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 जून तक उपलब्ध रहेगी। बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र हिंदी और अंग्रेजी में सहायता के लिए 24 घंटे टोल-फ्री नंबर 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं।
  2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश की पांच शास्त्रीय भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और ओडिया की 55 दुर्लभ साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों को केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान ने प्रकाशित किया है।
  3. भारत सौर सेल अंशांकन मानक सुविधा स्थापित करने वाला विश्व का पांचवा देश बन गया है।
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार 6 जनवरी को पुणे में 82 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्होंने रेल राज्यमंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं।
  5. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर 12 और 13 जनवरी को भारत आएंगे। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी।
  6. दिल्ली सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद पहली बार दिल्ली आरबीआई की संपूर्ण बैंकिंग, नकदी प्रबंधन और ऋण प्रणाली के अंतर्गत आ गई है।
  7. इलेक्शन कमीशन ने उत्तर प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद राज्य की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की है। इस नोटिस चरण के दौरान 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों पर निर्णय लिए जाएंगे।
  8. आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति का अनुमान है।
  9. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक CSR सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय पोषण सुरक्षा और कुपोषण से निपटने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका है। इसका उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करने के लिए सहयोगी, नवाचारपूर्ण और टिकाऊ उपायों पर चर्चा करना है।
  10. सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को निर्देश दिया है कि वे ‘कर्मचारी भविष्य निधि योजना’ में वेतन सीमा के बदलाव पर अगले चार महीने में फैसला लें।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 जनवरी 2026

आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ONGC के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत EMRS के बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का सहयोग मिलेगा।
  2. राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2025-26 का ग्रैंड फिनाले 24 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा। राज्य स्तर पर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 824 स्कूल बैंड ने पंजीकरण कराया था।
  3. INS चिल्का में 8 जनवरी को 2700 प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड होगी। यह केंद्र ओडिशा के चिल्का झील के पास स्थित है और भारतीय नौसेना के नौसैनिकों और अग्निवीरों को प्रशिक्षण देता है।
  4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में खतबात-ए-मोदी- लाल किला की फसील से नामक पुस्तक का विमोचन किया है। यह पुस्तक वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस समारोहों पर दिए गए भाषणों का संकलन है।
  5. भारत की पारंपरिक औषध उपचार पद्धति-आयुष को ओमान और न्‍यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते में औपचारिक मान्‍यता मिली। 
  6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने अस्पताल के बाहर ओपीडी सेवाओं के लिए प्रतीक्षारत मरीजों के लिए आश्रय सुविधा शुरू की है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 7 जनवरी 2026

आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. भारत की पारंपरिक औषध उपचार पद्धति-आयुष को ओमान और न्‍यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते में औपचारिक मान्‍यता मिली। 
  2. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण का निरीक्षण किया।
  3. वेनेज़ुएला की पूर्व उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे 2018 से उपराष्ट्रपति थीं और तेल पर निर्भर अर्थव्यवस्था तथा खुफिया सेवा की देखरेख करती थीं।
  4. जापान के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार 6 जनवरी को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह शिमाने प्रांत के तट से लगभग 10 किलोमीटर अंदर केंद्रित था। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के बाद कोई सुनामी का खतरा नहीं है।
  5. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की आय होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों पर लगाए गए ये शुल्क अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा और वित्तीय रूप से और मजबूत बनाएंगे।
  6. वेनेजुएला सरकार ने बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए नया कानून लागू किया है। इसके तहत राष्ट्रपति को व्यापक शक्तियां मिली हैं और अमेरिका के हमले का समर्थन करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया गया है।
  7. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कनाडा की पूर्व उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड को यूक्रेन के आर्थिक विकास के लिए नया सलाहकार नियुक्त किया है। फ्रीलैंड जो यूक्रेनी मूल की हैं, 2019 से 2024 तक कनाडा की उप प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
  8. श्रीलंका के लोक उपयोगिता आयोग (PUCSL) के अनुसार सीलोन विद्युत बोर्ड ने 2026 की पहली तिमाही में बिजली की दरों में 11.5 से 7 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव आयोग को सौंपा।
  9. नेपाल निर्वाचन आयोग ने 5 मार्च 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए सभी जिलों में मुख्य रिटर्निंग अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की 
  10. गिनी के सर्वोच्च न्यायालय ने मामाडी डौम्बौया को चुनाव का विजेता घोषित किया है। उन्होंने 28 दिसंबर को हुए चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए थे।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 7 जनवरी 2026

आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. भारत के लक्ष्य सेन ने मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
  2. खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल मंगलवार 6 जनवरी से दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं। इसका आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर रहे हैं।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया।
  4. डकार रैली 2026 में संजय टाकले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय मोटरस्पोर्ट में इतिहास रचा। उन्होंने ग्रुप H3 में पहला और कार श्रेणी में 35वां स्थान हासिल किया।
  5. 11वीं भारत अंतर्राष्ट्रीय युवा नौकायन चैम्पियनशिप 2026 आधिकारिक तौर पर 4 से 10 जनवरी तक चेन्‍नई बंदरगाह पर आयोजित की जाएगी।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

7 जनवरी 2026 की स्कूल असेंबली के लिए आज की प्रमुख शिक्षा खबरें देखें, जो शिक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति, नीतियों में बदलाव और नई घटनाओं को दर्शाती हैं:

  1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के कारण 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  2. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर (DSO) परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को होगी। 29 जनवरी की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक। 30 जनवरी की परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
  3. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, लेबोरेटरी असिस्टेंट, महिला पर्यवेक्षक और फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा कैलेंडर PDF फॉर्मेट में RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
  4. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने 2026 में होने वाली भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है और इसमें कुल 21 भर्तियों की जानकारी दी गई है।

आशा है कि आपको 7 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*