स्कूल असेंबली के लिए 17 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
स्कूल असेंबली के लिए 17 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा नियमित और महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसमें शिक्षक और छात्र एकत्र होकर राष्ट्र और दुनिया की प्रमुख घटनाओं की जानकारी साझा करते हैं। इस लेख में 17 जनवरी की असेंबली के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी प्रमुख समाचार सुर्खियां दी गई हैं, जो छात्रों के समाचार वाचन में मदद करेंगी। सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 17 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
  2. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 17 जनवरी को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेता एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  3. मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी के दौरान चिनाब घाटी, उधमपुर, रियासी और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के कामाख्या को जोड़ने वाली देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल, तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार से बेंगलुरु और मुंबई सहित कई अमृत भारत और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जिनसे पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा।
  5. ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ का आयोजन 19 से 22 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
  6. भारतीय डाक विभाग ने स्कूली छात्रों को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस वर्ष का विषय है- डिजिटल दुनिया में मानवीय जुड़ाव क्यों महत्वपूर्ण हैं, इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखें।
  7. नकली बीजों पर रोक लगाने के लिए सरकार आगामी बजट सत्र में बीज अधिनियम 2026 पेश करेगी। 
  8. निर्वाचन आयोग ने गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा 19 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब मतदाता 19 तारीख तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
  9. गुजरात में पहली बार बायोसेफ्टी लेवल-4 (BSL-4) प्रयोगशाला बनाई जाएगी, जहां अत्यधिक खतरनाक और संक्रामक वायरस पर शोध किया जाएगा। यह उच्च सुरक्षा वाली लैब वैक्सीन विकास, तेज जांच तकनीक और उन जानलेवा वायरसों पर रिसर्च में सहायक होगी, जिनका फिलहाल कोई प्रभावी इलाज नहीं है।
  10. भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा के भीतर एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव ‘अल–मदीना’ को पकड़ा, जिसमें 9 चालक दल के सदस्य सवार थे।
  11. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने हज यात्रियों और अन्य हितधारकों को औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए 25 जनवरी तक एक बार का अंतिम समय बढ़ाया है और साफ किया है कि इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।
  12. केंद्र सरकार ने 2024-25 में किसानों की कृषि जरूरतों को समय पर पूरा करने के लिए उर्वरकों की रिकॉर्ड मात्रा उपलब्ध कराई।
  13. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कोयंबटूर में नई चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया है। 
  14. विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शास्त्री भवन में विधान विभाग की आंतरिक मुद्रण इकाई का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर वैधानिक परिभाषाओं के सूचकांक का चौथा संस्करण मुद्रित किया गया।
  15. कोयला मंत्रालय ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ धुलिया नॉर्थ, मंदाकिनी-बी और पीरपैंती बरहट नामक तीन वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों के विकास और उत्पादन के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन ब्लॉकों की नीलामी वाणिज्यिक कोयला खनन के 13वें चरण के अंतर्गत की गई थी।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि कोई देश अमेरिका की ग्रीनलैंड अधिग्रहण योजना का विरोध करता है, तो उस पर टैरिफ लगाए जा सकते हैं।
  3. काठमांडू में नेपाली कांग्रेस के दूसरे विशेष आम सम्मेलन में गगन कुमार थापा निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए।
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने अमेरिका को 520 करोड़ डॉलर मूल्य के 5 करोड़ बैरल तेल देने की पेशकश की है।
  5. सऊदी अरब और UAE के बढ़ते तनाव के बीच यमन के प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्रिक ने सऊदी समर्थित प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल को अपना इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 17 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में 17 जनवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच साढ़े सात बजे से होगा। ये मैच नवी मुंबई स्थित डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जाएंगे।
  2. भारत 17 जनवरी को अंडर-19 वनडे विश्वकप में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करेगा। मैच जिम्बाब्वे के बुलावेयो में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
  3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। वहीं महिला वर्ग में इस पुरस्‍कार के लिए दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वाड्ट को चुना गया है।
  4. तमिलनाडु के मदुरै जिले में मट्टू पोंगल के अवसर पर विश्व-प्रसिद्ध पालामेडु जल्लीकट्टू आधिकारिक शपथ-ग्रहण के बाद शुरू हुआ, जिसमें इस साल 1,000 बैल और 600 टेमर (बैल काबू करने वाले) पंजीकृत हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. भारत के कुछ राज्यों में ठंड का असर अभी भी जारी है। इस कारण, प्रयोगराज में ठंड, माघ मेला और मौनी अमावस्या के चलते स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि चंडीगढ़ में स्कूल 19 जनवरी से फिर खुल जाएंगे।
  2. सरस्वती पूजा के कारण NTA पश्चिम बंगाल में JEE-2026 (Main) के लिए वैकल्पिक परीक्षा तिथि निर्धारित करेगा।
  3. SSC ने CGL टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18 और 19 जनवरी को होगी।
  4. BPSSC 25 जनवरी को बिहार पुलिस एनफोर्समेंट SI PET का एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। PET परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित होगी।
  5. SSC ने कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
  6. NTA ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

आशा है कि आपको 17 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*