स्कूल असेंबली के लिए 14 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
स्कूल असेंबली के लिए 14 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ते समय सबसे ज़रूरी होता है कि खबरें साफ़, भरोसेमंद और समझने में आसान हों। इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ 14 जनवरी 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां दी गई हैं, जिन्हें छात्र असेंबली में सीधे और बिना अतिरिक्त तैयारी के पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी अहम खबरें शामिल हैं, ताकि छात्र रोज़मर्रा की घटनाओं से जुड़े रहें और आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें। यहाँ दी गई सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी आज की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. देशभर में 14 जनवरी को ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार मनाया जाएगा। इस पर्व को तमिलनाडु में ‘पोंगल’, गुजरात में ‘उत्तरायण’, असम में ‘माघी बिहू’, कर्नाटक में ‘सुग्गी हब्बा’, केरल में ‘मकरविलक्कु’ और कश्मीर में ‘शिशुर संक्रांत’ के नाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी मनाया जाता है।
  2. भारत का केंद्रीय बजट 2026-27 पहली फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद का बजट 28 जनवरी से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा।
  3. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
  4. रक्षा मंत्रालय ने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए निःशुल्क पास जारी करने की घोषणा की है। ये पास 15 और 16 जनवरी को मुफ्त बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। पास आमंत्रण वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
  5. भारत 14 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल देशों की राष्ट्रीय संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें CSPOC सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 16 जनवरी तक चलेगा।
  6. गुजरात के भावनगर ज़िले के पालीताणा तालुका स्थित हणोल गांव में ‘हणोल महोत्सव–2026’ का शुभारंभ हुआ है। 
  7. भारत सरकार ने उत्पादन-लिंक्ड इंसेंटिव-PLI  ऑटो योजना के अंतर्गत अब तक 13 लाख 61 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया। 
  8. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से लक्षद्वीप में बहुस्‍तरीय संयुक्‍त सैन्‍य सेवा चिकित्‍सा शिविर का उद्घाटन किया। 
  9. सर्वोच्च न्यायालय ने 2023 के निर्वाचन आयोग अधिनियम के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को मिली छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है।
  10. 11 जनवरी तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.82 प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह बढ़ोतरी कॉर्पोरेट कर से 8.63 लाख करोड़ रुपये की प्राप्ति और व्यक्तिगत करदाताओं के बेहतर योगदान से हुई है।
  11. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपनी नागरिक-केंद्रित स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती की समय-सीमा इस वर्ष 30 जून तक बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने शौचालयों की साफ-सफाई और उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।
  12. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एक समझौता किया है। इसका उद्देश्य दुग्ध उद्योग में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण के लिए सहयोग बढ़ाना है।
  13. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर जिले के मानसा में 267 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।
  14. भारतीय रिज़र्व बैंक ने फेमा 2026 के तहत विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गारंटी) विनियम जारी किए हैं। ये विनियम भारत से बाहर रहने वाले लोगों के लिए गारंटी से जुड़ा स्पष्ट ढांचा तय करते हैं।
  15. भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशामुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ किया है। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. श्रीलंका सरकार चक्रवात दित्‍वाह से प्रभावित छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए 95 अरब रुपये का सस्ता ऋण पैकेज देने की तैयारी कर रही है। इसे देश के सरकारी बैंकों के माध्यम से लागू किया जाएगा।
  2. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने 1 लाख से अधिक वीज़ा रद्द कर दिए हैं। इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा बढ़ाना और आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करना है। इनमें करीब 8 हजार छात्र वीज़ा भी शामिल हैं।
  3. भारत और जर्मनी ने 19 महत्वपूर्ण समझौते किए और 8 अहम घोषणाएं कीं। इसमें रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त आशय पत्र और व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का मंच शामिल है।
  4. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत शुल्‍क तुरंत प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है।
  5. इंटरसेक 2026 का आयोजन दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हो गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा, बचाव और अग्नि सुरक्षा प्रदर्शनी है। इस साल के संस्करण में कई नई विशेषताएं और अंतरराष्ट्रीय भागीदार शामिल हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 14 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता तेरह साल तक स्टावांगर में होने के बाद पहली बार ओस्लो में आयोजित की जाएगी। यह इस टूर्नामेंट का 14वां संस्करण और नॉर्वे महिला शतरंज का तीसरा संस्करण होगा। यह प्रतियोगिता 25 मई से 5 जून तक चलेगी।
  2. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने 2026 के T-20 विश्व कप से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस साल नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
  4. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करेंगी। 
  5. हॉकी इंडिया ने तेलंगाना सरकार के साथ हैदराबाद में 8 से 14 मार्च 2026 तक होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलीफायर की मेज़बानी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 14 जनवरी से सिविल सर्विसेज प्रीलिम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  2. NTA CUET PG में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय से पहले आवेदन कर सकते हैं।
  3. IIT गुवाहाटी ने गेट 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी।
  4. राजस्थान सरकार ने एग्जाम कैलेंडर जारी कर 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। सरकारी नौकरी चाहने वाले युवा अपनी योग्यता के अनुसार तैयारी शुरू कर सकते हैं।
  5. यूपी में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग जारी है। 20 हजार रैंक वाले उम्मीदवार 14 जनवरी तक संस्थान का विकल्प भर सकते हैं। पहले राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 15 जनवरी को आएगा।
  6. NTA ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
  7. राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 14 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*