स्कूल असेंबली के लिए 12 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
School Assembly News Headlines in Hindi 12 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना होता है। इसी उद्देश्य से यहां 12 जनवरी 2026 की ऐसी प्रमुख समाचार सुर्खियां शामिल की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र बिना अतिरिक्त व्याख्या के सहज रूप से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं, ताकि छात्र रोजमर्रा की घटनाओं की बुनियादी समझ विकसित कर सकें और असेंबली के दौरान आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें। यहाँ दी गई सभी समाचार सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 12 जनवरी 2026

नीचे 12 जनवरी 2026 की 10 प्रमुख खबरें दी गई हैं, जिन्हें स्कूल असेंबली में पढ़ा जा सकता है।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो महान आध्यात्मिक गुरु और विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  2. भारतीय नौसेना 12 से 16 जनवरी तक लक्षद्वीप में संयुक्त सेवा का बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।
  3. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी सोमवार को शीत लहर चलने और कुछ स्थानों पर धुंध की संभावना जताई गई है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  5. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय डाक की दो नई सेवाएं ‘स्पीड पोस्ट 24’ और ‘स्पीड पोस्ट 48’ शुरू करने की घोषणा की है। ये सेवाएं 24 और 48 घंटे में डाक और डाक्यूमेंट्स को सुरक्षित पहुंचाएंगी।
  6. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गिल्बर्टो डिसिल्वा के साथ फीफा विश्व कप 2026 ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके साथ इस ट्रॉफी की भारत में तीन दिन की यात्रा की शुरुआत हुई।
  7. प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए इस वर्ष अब तक 4 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो पिछले साल के तीन करोड़ 56 लाख के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को पार कर चुका है।
  8. पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में उन्नत जहाज प्रौद्योगिकी केंद्र की घोषणा की। यह केंद्र अनुसंधान और विकास, जहाज डिजाइन और विशिष्ट शिक्षा पर केंद्रित होगा।
  9. दिल्ली सरकार ने राजधानी के परिवहन को पूरी तरह से ‘ग्रीन’ बनाने के लिए केंद्र को 3000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक प्रस्ताव भेजा।
  10. पीएम मोदी ने श्रीमद् विजयरत्न सुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं पुस्तक का विमोचन किया। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 जनवरी 2026

आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. MOHFW ने भारत सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने के लिए गुजरात के राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में 11 से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रही वाइब्रेंट गुजरात 2026 क्षेत्रीय प्रदर्शनी में एक बड़ा स्वास्थ्य मंडप स्थापित किया।
  2. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) की रिपोर्ट के अनुसार, उपभोग और सार्वजनिक निवेश के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 जनवरी 2026

आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार 12 जनवरी से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं, जो उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उनका अहमदाबाद में स्वागत करेंगे।
  2. चक्रवात दित्वाह के बाद श्रीलंका में भारतीय अनुदान से वित्त पोषित उत्तरी रेलवे लाइन के पुनर्निर्माण की शुरुआत की गई है, जो एक महत्वपूर्ण पहल है।
  3. दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी और पूर्वी केप प्रांतों के जंगलों में भीषण आग लग गई है। पश्चिमी केप में एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को नुकसान हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 12 जनवरी 2026

आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा।
  2. नोएडा में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 में लवलीना बोरगोहेन, मीनाक्षी हुडा और निकहत ज़रीन ने अपने खिताबी मुकाबले जीते। 

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. SSC ने कॉन्स्टेबल जीडी फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोल दी है, जो 13 जनवरी तक खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय गलती की है, वे निर्धारित समय के भीतर सुधार कर लें। परीक्षा अगले महीने 23 फरवरी से शुरू होगी।
  2. UP के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठंड के चलते कक्षा 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। दिल्ली और हरियाणा के स्कूल भी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे और पंजाब में स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  3. NIOS ने अक्टूबर-नवंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र या उनके अभिभावक वेबसाइट पर एनरोलमेंट नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

आशा है कि आपको 12 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*