SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में 6000 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका, स्नातक युवा जल्द करें अप्लाई  

1 minute read
SBI Recruitment 2023
SBI Recruitment 2023

SBI Apprentice Recruitment 2023 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्नातक युवाओं के लिए शानदार मौका लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां कुल 6,160 पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप यह नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। आपको बता दें की, इन पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई गई है। आवेदन की तिथि, योग्यता, आवेदन शुल्क, पदों का विवरण समेत अन्य जरूरी जानकारी आगे देखें…

SBI Apprentice Notification 2023 के तहत पदों का विवरण

SBI 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
अप्रेन्टस (Apprentice)6160

SBI Apprentice 2023 Exam के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

SBI Apprentice Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

SBI ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि01 सितंबर, 2023
SBI ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि21 सितंबर, 2023 
आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तिथि21 सितंबर, 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

SBI Apprentice Notification 2023 PDF Link Download

SBI Recruitment 2023 Eligibility भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

SBI Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है, भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई SBI Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

SBI Apprentice 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 28 वर्ष पद के अनुसार

SBI Apprentice भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

SBI 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 300 रूपये /-
  • एससी / एसटी: 0 /-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से करें।

SBI Apprentice Post Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर Recruitment Notifications लिंक पर क्लिक करें।
  • अब SBI Apprentice Post भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

SBI Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*