रंग जमाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
रंग जमाना मुहावरे का अर्थ

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ (Rang Jamana Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति अपनी बातों से या अपने काम से किसी पर अपना प्रभाव डालता है, तो हम उसके लिए रंग जमाना मुहावरें का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये आप रंग जमाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ (Rang Jamana Muhavare Ka Arth) होता है- अपना प्रभाव डालना, मंत्र मुग्ध कर देना, समा बांधना आदि। 

रंग जमाना पर व्याख्या

रोहन को स्कूल से विदेश में जाकर एक प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला और उसने वह जाकर अपनी कविताओं से रंग जमा दिया। 

रंग जमाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • जब से कंपनी में नए लोग आए हैं सब पर अपना रंग जमा रहे हैं।
  • कल मयंक ने पार्टी में अपनी कविता से रंग जमा दिया। 
  • सरकारी स्कूल में बच्चों ने ऐसा कार्यक्रम किया की सब पर अपना रंग जमा दिया।
  • मोहित को सब लोग पढ़ाई में कामजोर समझते थे, लेकिन उसने स्कूल में टॉप करके रंग जमा दिया। 

उम्मीद है, रंग जमाना मुहावरे का अर्थ (Rang Jamana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*