कक्षा 12 फिजिक्स की तैयारी कैसे करें, ताकि मिल पाएं अच्छे अंक

1 minute read
physics class 12 ki taiyari kaise kare

फिजिक्स काफ़ी स्कोरिंग विषय है और सही तरीके से तैयारी की जाए, तो अच्छे अंक लाना मुश्किल नहीं है। सही तरीके से, सही दिशा में मेहनत की जाए, तो फिजिक्स विषय में अच्छे अंक लाना आसान हो जाता है। टॉपिक और उसके वेटेज के हिसाब से उसको समय देना, कम वेटेज के चैप्टर्स और टॉपिक्स पर घंटो बर्बाद न करना आदि जैसे छोटे और असरदार स्टेप्स से अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि physics class 12 ki taiyari kaise kare।

फिजिक्स क्या है? 

साइंस की वह ब्रांच है जिसमें मैटर और एनर्जी का अध्ययन होता है। इसके अंतर्गत हमारे दैनिक जीवन में होने वाले इवेंट्स के फिजिकल स्टेट्स, यूनिवर्स में हो रही घटनाओं तथा ऊर्जा के अलग–अलग स्वरुपों के बारे में अध्ययन किया जाता हैं। कक्षा 12 फिजिक्स के फाइनल अंक थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंको को मिलाकर देखे जाते हैं। थ्योरी परीक्षा 70 अंको की होती है और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंको की।

कक्षा 12 फिजिक्स सिलेबस और वेटेज

CBSE द्वारा 2022-2023 सेशन के लिए सिलेबस प्रकाशित कर दिया गया है। यह 9 यूनिट और 14 अध्याय मिलाकर बना है-

यूनिट चैप्टर मार्क्स 
यूनिट 1 : इलेक्ट्रोस्टैटिक्स 1 . इलेक्ट्रिक चार्जेज़  एंड फ़ील्ड्स 2 . इलेक्ट्रोस्टेटिक पोटेंशियल एंड कॅपॅसिटेंस   16 
यूनिट 2 : करेंट इलेक्ट्रिसिटी 3 . करेंट इलेक्ट्रिसिटी 
यूनिट 3 : मैगनेटिक इफेक्ट्स ऑफ़ करेंट एंड मैग्नेटिस्म 4. मूविंग चार्जेज़ एंड मैग्नेटिस्म 5 . मैग्नेटिस्म एंड मैटर 17 
यूनिट 4 : इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन एंड अल्टेरनेटिंग करेंट 6 . इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन 7 . अल्टेरनेटिंग करेंट 
यूनिट 5 : इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स 8 . इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स 18 
यूनिट 6 : ऑप्टिक्स 9 . रे ऑप्टिक्स एंड ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स 10 . वेव ऑप्टिक्स 
यूनिट 7 : डुअल नेचर ऑफ़ रेडिएशन एंड मैटर 11 . डुअल नेचर ऑफ़ रेडिएशन एंड मैटर 12 
यूनिट 8 : एटम्स एंड नुक्लेइ 12 . एटम्स 13 . नुक्लेइ 
यूनिट 9 : इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस 14 . सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स : मैटेरियल्स , डिवाइसेस एंड सिंपल सर्किट्स 
टोटल 70 

फिजिक्स कक्षा 12 की तैयारी कैसे करें? 

फिजिक्स बोर्ड परीक्षाओं के सबसे ज़रूरी विषयों में से एक है। अक्सर बच्चे इससे मैथ्स की ही तरह डरते हैं। लेकिन अगर धीरज रखा जाए तो फिजिक्स की पढ़ाई काफ़ी आसान और दिलचस्प लगती है-

  • सिलेबस की पूरी जानकारी रखें: सिलेबस की पूरी जानकारी रखना अच्छे अंक पाने के लिए बहुत ज़रूरी है। अक्सर यह देखा जाता है की स्टूडेंट्स को सिलेबस सम्बंधित आधी अधूरी या गलत जानकारी होने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है।
  • बेसिक्स को नज़रअंदाज़ न करें: बेसिक्स की पूरी जानकारी रखने से फिजिक्स में अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। बिना बेसिक जानकारी के सीधा न्यूमेरिकल्स सॉल्व करने की ग़लती बहुत बच्चे करते हैं और फिजिक्स परीक्षा के समय अपना समय बर्बाद कर बैठते हैं।
  • अंक निर्धारण की जानकारी रखें: कुछ टॉपिक्स और चैप्टर्स का वैटेज बाक़िओं से ज़्यादा होता है। इसलिए किस टॉपिक को कितना समय देना है , उसके मार्क्स के हिसाब से , यह अच्छे अंक लाने के लिए ज़रूरी है।
  • NCERT के साथ साथ रेफेरेंस बुक्स की मदद लें: अपनी तैयारी अच्छे से भी अच्छी करने के लिए रेफेरेंस बुक्स का सहारा लें।  इससे आप बेहतर तैयार होंगे और अच्छे अंक पाएंगे।
  • सवालों की प्रैक्टिस करें: कभी कभी कुछ ऐसे सवाल आ जाते हैं जिसमे स्टूडेंट्स अटक जाते हैं। ऐसी परेशानी न हो , इसलिए पहले से ही सभी तरह के सवालो की प्रैक्टिस करनी चाहिए। 
  • सभी फ़ॉर्मूलास और डेरिवेशंस को याद करें: सवालों को हल करने के लिए , फ़ॉर्मूलास का ज़बान पर याद होना ज़रूरी है। इससे परीक्षा में समय की भी बचत होती है। इसलिए सभी फ़ॉर्मूलास और उनके डेरिवेशंस को याद रखें।
  • ख़ुद से नोट्स बनाएँ: थ्योरी और डेरीवाशंस के लिए केवल किताबों पर निर्भर न रहें। ख़ुद अपनी नोटबुक में नोट्स भी बनाएँ। ऐसा करने से  आपको लिखा हुआ मैटर जल्दी याद भी होगा।

बुक्स और स्टडी मटीरियल

कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए नीचे लिखी गयी किताबों की मदद से तैयारी कर सकते हैं-

NCERT द्वारा प्रकाशित फिजिक्स कक्षा 12 की किताबें

  • फिजिक्स पार्ट 1, पार्ट 2 
  • लेबोरेटरी मैन्युअल कक्षा 12 फिजिक्स 

CBSE फिजिक्स रेफेरेंस किताबें 

  • कॉन्सेप्ट्स ऑफ़ फिजिक्स पार्ट 1 + पार्ट 2 : एच सी वर्मा 
  • CBSE चैप्टर वाइज सोलूशन्स फिजिक्स क्लास 12 : एस के सिंह 
  • CBSE चैप्टर वाइज सोलूशन्स फिजिक्स क्लास 12 प्रीवियस ईयर कुएस्शनस : सिंह एस 
  • न्यू सिम्प्लिफिएड फिजिक्स : ए रेफेरेंस बुक फॉर क्लास 12 (2 वॉल्यूम सेट ) : धनपत राय  

12वीं फिजिक्स के बाद क्या कर सकते हैं? 

फिजिक्स (साइंस ) से 12वीं करने के बाद विद्यार्थिओं के पास बहुल मात्रा में अवसर और विकल्प होते हैं। साइंस ( फिजिक्स ,केमिस्ट्री  मैथ्स) , विद्यार्थिओं द्वारा सबसे ज़्यादा चुना गया विषय है। नीचे कुछ ऐसे कोर्सेज की सूची है जिन्हें विद्यार्थी 12वीं फिजिक्स के बाद कर सकते हैं। 

  • बी.टेक (बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी)
  • बी.एस.सी (बैचलर ऑफ़ साइंस) 
  • बी.आर्क (बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर)
  • बी. सी. ए (बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स)

फिजिक्स के फील्ड में करियर विकल्प

physics class 12 ki taiyari kaise kare जानने के बाद अब यह जान लेते हैं कि फिजिक्स की फ़ील्ड में करियर के बहुत सारे दिलचस्प विकल्प हैं। ऐसे ही कुछ करियर विकल्पों की एक लिस्ट नीचे दी गई है-

  • इंजीनियरिंग
  • एविएशन
  • मर्चेंट नेवी 
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी 
  • आर्किटेक्चर 
  • हार्डवेयर 
  • डिफेंस सर्विसेज़ 
  • एस्ट्रोनॉमी 
  • एनवायर्नमेंटल साइंसेज

FAQs

क्या फिजिक्स में करियर फ्यूचर अच्छा है?

फिजिक्स ग्रेजुएट्स के पास ऐसी स्किल्स हैं जिनकी डिमांड विभिन्न सेक्टर्स में है।  नुमेरसी , प्रॉब्लम सॉल्विंग , डाटा एनालिसिस जैसी स्किल्स जो फिजिक्स ग्रेजुएट्स के पास होती हैं , जिनकी मांग है।

फिजिक्स में क्या करियर ऑप्शन्स हो सकते हैं?

इंजीनियरिंग ,एविएशन, मर्चेंट नेवी ,इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ,आर्किटेक्चर ,हार्डवेयर ,डिफेंस सर्विसेज़ ,एस्ट्रोनॉमी ,एनवायर्नमेंटल साइंसेज कुछ ऐसे करियर ऑप्शंस हैं जो फिजिक्स पढ़कर मुमकिन हैं।

क्या पायलट बनने के लिए 12th में फिजिक्स ज़रूरी है?

जी हाँ , पायलट बनने के लिए कक्षा 12 में फिजिक्स में कम से कम 50% अंक ज़रूरी हैं।

आशा करते हैं कि आपको physics class 12 ki taiyari kaise kare का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही Leverage Edu एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*