PGDCA कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, फीस, कॉलेज और करियर स्कोप

2 minute read
pgdca course details in hindi

आज का इस डिजिटल युग में लगभग हर फील्ड में कंप्यूटर स्किल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में PGDCA (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस) कोर्स उन ग्रेजुएट के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है, जो कम समय में आईटी सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं। यह 1 साल का प्रोफेशनल कोर्स है जो आपको प्रैक्टिकल तरीके से प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर, डेटाबेस और वेब डिजाइनिंग जैसी जरूरी स्किल्स सिखाता है। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ इंडस्ट्री में काम आने वाली स्किल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है।

अगर आप कम समय में टेक फील्ड में मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस ब्लॉग में आपके लिए PGDCA कोर्स का सिलेबस, योग्यता, फीस, करियर स्कोप, सैलरी, कॉलेज और आगे की पढ़ाई के विकल्पों को आसान भाषा में समझाया गया है।

पैरामीटरकोर्स का विवरण
पूरे कोर्स का नामपोस्ट‑ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस
कोर्स का स्तरपोस्ट‑ग्रेजुएट डिप्लोमा (एक साल का प्रोग्राम)
कोर्स की अवधिलगभग 1 वर्ष (दो सेमेस्टर)
कोर्स के लिए आवश्यक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास
कोर्स के लिए मुख्य विषयकंप्यूटर फंडामेंटल्स, प्रोग्रामिंग (C/Java), DBMS, OS, वेब टेक्नोलॉजी, प्रैक्टिकल लैब
करियर ऑप्शन्ससॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, नेटवर्क एडमिन, DB एडमिन

पीजीडीसीए कोर्स क्यों करें?

यहाँ PGDCA कंप्यूटर कोर्स को चुनने के प्रमुख कारणों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है –

  • यदि आप कम समय में तकनीकी ज्ञान लेना चाहते हैं तो यह एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है, जिससे आप कम समय में कंप्यूटर एप्लिकेशन और प्रोग्रामिंग की बेसिक और इंटरमीडिएट स्किल्स सीख सकते हैं।
  • पीजीडीसीए कोर्स करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर प्रोग्रामर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी सपोर्ट तकनीशियन जैसी नौकरियों के लिए योग्य बन सकते हैं।
  • सरकारी और ओपन यूनिवर्सिटी से पीजीडीसीए कोर्स करना आपके लिए अच्छा और सस्ता विकल्प होता है क्योंकि इसे आप एमसीए या अन्य डिग्री कोर्स की तुलना में काफी सस्ते दामों में कर सकते हैं।
  • कई यूनिवर्सिटी प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप प्रदान करती हैं, जिससे आप एक्चुअल वर्किंग एनवायरमेंट का अनुभव ले सकते हैं।
  • इस कोर्स में आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम, ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स को सीखने का अवसर मिलते हैं।
  • इस कोर्स को जल्दी शुरू करके आप फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स, वेब डेवलपमेंट या छोटे सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन पर काम करके अपनी आमदनी शुरू कर सकते हैं। ये कोर्स आपकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

PGDCA कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

PGDCA कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन से पहले स्टूडेंट्स को हर कॉलेज की एलिजिबिलिटी जरूर चेक करनी चाहिए। नीचे दिए गए क्राइटेरिया को पूरा करने वाले स्टूडेंट विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों में एडमिशन के लिए एलिजिबल होते हैं:

  • उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में न्यूनतम 45%-50% मार्क्स की आवश्यकता होती है।
  • अधिकांश यूनिवर्सिटीज़ में कोई सख्त आयु सीमा नहीं होती, लेकिन कुछ संस्थानों में 21–25 वर्ष तक की सिफारिश होती है।
  • अधिकांश यूनिवर्सिटीज़ में PGDCA के लिए डायरेक्ट मेरिट एडमिशन होता है, जबकि कुछ में कॉलेज विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।
  • डिस्टेंस/ओपन यूनिवर्सिटी में इस कोर्स के लिए ऑनलाइन और पार्ट-टाइम मोड भी उपलब्ध हैं, जहां योग्यता के मानक थोड़े फ्लेक्सिबल हो सकते हैं।

PGDCA कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

यहाँ पीजीडीसीए कोर्स में एडमिशन की प्रोसेस को आसान भाषा में बताया गया है, जो एंट्रेंस एग्जाम से शुरू होकर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के साथ पूरी होती है।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जमा करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार करें।
  • चयन होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और निर्धारित फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है, तो उसमें शामिल हों।
  • मेरिट/रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अंत में फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

प्रवेश परीक्षाएं

PGDCA कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ज्यादातर कॉलेज में मेरिट बेस्ड एडमिशन होते हैं, हालाँकि यहाँ उन एंट्रेंस एग्जाम के बारे में भी बताया गया है, जिनके आधार पर कुछ प्रमुख संस्थानों में इस कोर्स के लिए आप एडमिशन ले सकते हैं –

प्रवेश परीक्षा का नामपरीक्षा लेवलसंभावित परीक्षा तिथि
JEECUP (पॉलिटेक्निक एंट्रेंस)राज्य / यूनिवर्सिटी स्तरीय15 – 22 मई 2026
CUET‑PGराष्ट्रीय स्तरीय (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – PG)मार्च 2026 (अनुमानित)
JMI Entranceयूनिवर्सिटी स्तरीय (जामिया मिलिया इस्लामिया)अप्रैल 2026 (अनुमानित)
AJEE कॉलेज / संस्थान स्तरीयजुलाई 2026 (अनुमानित)
Nielit ‘A’ Level / PGDCA Examराष्ट्रीय स्तरीयजनवरी एवं जुलाई
MP Pre-PGDCA (MCU)राज्य स्तरीयजून 2026

यह भी पढ़ें – MCA कोर्स डिटेल्स: योग्यता, एडमिशन प्रोसेस, सिलेबस और करियर विकल्प

PGDCA कोर्स का सिलेबस

भारत के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में PGDCA कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है, क्योंकि प्रत्येक संस्थान अपना करिकुलम और पेपर स्ट्रक्चर स्वयं निर्धारित करता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें। 

नीचे दिया गया सिलेबस जिसे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

सेमेस्टर 1
विषय – कंप्यूटर फंडामेंटल्स
यूनिट 1कंप्यूटर का परिचय, इतिहास, कंप्यूटर की विशेषताएं, कंप्यूटर के प्रकार (Analog, Digital, Hybrid), CPU की संरचना, ALU और कंट्रोल यूनिट, मेमोरी के प्रकार – RAM, ROM, Cache
यूनिट 2इनपुट डिवाइस – कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, OCR, OMR, बारकोड रीडर, टच स्क्रीन, आउटपुट डिवाइस – मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर
यूनिट 3स्टोरेज डिवाइस – हार्ड डिस्क, फ्लॉपी डिस्क, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, प्राइमरी और सेकेंडरी स्टोरेज का अंतर
यूनिट 4डेटा कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग, LAN, MAN, WAN, नेटवर्क टोपोलॉजी, इंटरनेट, वर्ल्ड वाइड वेब, इंटरनेट सेवाएं
यूनिट 5सॉफ्टवेयर के प्रकार – सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग भाषाएं, कंप्यूटर वायरस और सुरक्षा उपाय
विषय – ऑपरेटिंग सिस्टम (DOS, Windows, Linux)
यूनिट 1DOS का परिचय, बूटिंग प्रक्रिया, इंटरनल और एक्सटर्नल कमांड्स, फाइल और डायरेक्टरी मैनेजमेंट
यूनिट 2विंडोज बेसिक्स – डेस्कटॉप, कंट्रोल पैनल, फाइल और फोल्डर, रीसायकल बिन, विंडोज एक्सप्लोरर
यूनिट 3विंडोज एडवांस फीचर – हार्डवेयर इंस्टॉलेशन, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, बैकअप, डिस्क क्लीनअप, सिस्टम टूल्स
यूनिट 4Linux का परिचय, Linux आर्किटेक्चर, कर्नेल, Linux वर्जन्स, फाइल सिस्टम
यूनिट 5Linux कमांड्स, फाइल परमिशन, Shell, GUI (KDE, GNOME), मल्टी-यूजर सिस्टम
विषय – पीसी पैकेज (MS Office)
यूनिट 1MS Word – डॉक्यूमेंट बनाना, एडिटिंग, फॉर्मेटिंग, प्रिंटिंग, टेम्पलेट्स
यूनिट 2एडवांस वर्ड – मेल मर्ज, टेबल, ग्राफिक्स, हेडर-फूटर, स्पेल चेक
यूनिट 3MS एक्सेल – वर्कबुक, वर्कशीट, डेटा एंट्री, सेल फॉर्मेटिंग
यूनिट 4एडवांस Excel – फार्मूला, फंक्शन, चार्ट, डेटाबेस, मैक्रो
यूनिट 5MS पॉवरपॉइंट – स्लाइड बनाना, डिजाइन, एनीमेशन, स्लाइड शो
विषय – डेटाबेस (FoxPro / MS Access)
यूनिट 1डेटाबेस का परिचय, डेटा टाइप, डेटाबेस बनाना
यूनिट 2सॉर्टिंग, इंडेक्सिंग, रिपोर्ट बनाना
यूनिट 3फंक्शन्स – मैथ, डेट-टाइम, मेमोरी वेरिएबल
यूनिट 4प्रोग्रामिंग – लूप, कंडीशनल स्टेटमेंट, डिबगिंग
यूनिट 5SQL, मल्टीपल डेटाबेस, यूजर डिफाइंड फंक्शन
सेमेस्टर 2
विषय – सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाइन
यूनिट 1सिस्टम का परिचय, सिस्टम डेवलपमेंट लाइफ साइकिल (SDLC), सिस्टम प्लानिंग
यूनिट 2फिजिबिलिटी स्टडी, कॉस्ट-बेनिफिट एनालिसिस, रिक्वायरमेंट एनालिसिस
यूनिट 3टूल्स – फ्लोचार्ट, डिसीजन ट्री, डेटा डिक्शनरी
यूनिट 4सिस्टम टेस्टिंग, सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर मेंटेनेंस
यूनिट 5EDP संगठन, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर और ऑपरेटर की भूमिका
विषय – VB.NET प्रोग्रामिंग
यूनिट 1.NET फ्रेमवर्क, CLR, Visual Studio, इवेंट ड्रिवन प्रोग्रामिंग
यूनिट 2वेरिएबल, एरे, फंक्शन, कंट्रोल स्टेटमेंट
यूनिट 3GUI प्रोग्रामिंग, फॉर्म, कंट्रोल, डायलॉग बॉक्स
यूनिट 4OOP – क्लास, ऑब्जेक्ट, इनहेरिटेंस, एक्सेस स्पेसिफायर
यूनिट 5ADO.NET के साथ डेटाबेस कनेक्टिविटी
विषय – इंटरनेट और ई-कॉमर्स
यूनिट 1इंटरनेट का विकास, प्रोटोकॉल, इंटरनेट इंटरफेस
यूनिट 2ईमेल, FTP, WWW, सर्च इंजन
यूनिट 3वेबसाइट डेवलपमेंट बेसिक्स
यूनिट 4ई-कॉमर्स, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम
यूनिट 5साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल सिग्नेचर
विषय – इलेक्टिव (C++ / Tally)
यूनिट 1OOP कॉन्सेप्ट / अकाउंटिंग बेसिक्स
यूनिट 2प्रोग्रामिंग / लेजर, वाउचर
यूनिट 3फाइल हैंडलिंग / इन्वेंट्री
यूनिट 4एडवांस कॉन्सेप्ट
यूनिट 5प्रैक्टिकल उपयोग
प्रोजेक्ट वर्करियल-वर्ल्ड सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन डेवलपमेंट, रिपोर्ट सबमिशन और प्रेजेंटेशन

PGDCA कोर्स के लिए कॉलेज और उनकी फीस

यहाँ PGDCA कंप्यूटर कोर्स के लिए कॉलेज के नाम दिए गए हैं, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज के नाम शामिल हैं। यहाँ दी गई कॉलेज की फीस एक अनुमानित फीस है, आवेदन करने से पहले आपको अपने द्वारा चुने गए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जांच जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इसमें बदलाव संभव है –

PGDCA कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

कॉलेज/यूनिवर्सिटी का नामस्थानप्रकारअनुमानित कुल फीस (1 वर्ष)
माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी (MCU)भोपाल, मध्य प्रदेशस्टेट यूनिवर्सिटीINR 15,000 – INR 22,000
इग्नू (IGNOU)नई दिल्ली (नेशनल)सेंट्रल यूनिवर्सिटीINR 10,800 – INR 12,000
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)नई दिल्लीसेंट्रल यूनिवर्सिटीINR 18,000 – INR 25,000
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटीपुणे, महाराष्ट्रस्टेट यूनिवर्सिटीINR 20,000 – INR 30,000
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीकुरुक्षेत्र, हरियाणास्टेट यूनिवर्सिटीINR 16,000 – INR 20,000
पटना यूनिवर्सिटीपटना, बिहारस्टेट यूनिवर्सिटीINR 12,000 – INR 15,000
जामिया मिलिया इस्लामियानई दिल्लीसेंट्रल यूनिवर्सिटीINR 20,000 – INR 24,000
डॉ. बी.आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटीहैदराबाद, तेलंगानाओपन यूनिवर्सिटीINR 8,000 – INR 10,000
मद्रास यूनिवर्सिटीचेन्नई, तमिलनाडुस्टेट यूनिवर्सिटीINR 15,000 – INR 18,000
गुजरात यूनिवर्सिटीअहमदाबाद, गुजरातस्टेट यूनिवर्सिटीINR 14,000 – INR 17,000

PGDCA कोर्स के लिए प्राइवेट कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

कॉलेज/यूनिवर्सिटी का नामस्थानप्रकारअनुमानित कुल फीस (1 वर्ष)
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ा, पंजाबप्राइवेटINR 40,000 – INR 60,000
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडा, उत्तर प्रदेशप्राइवेटINR 60,000 – INR 90,000
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU)चंडीगढ़प्राइवेटINR 45,000 – INR 55,000
सिक्किम मनिपाल यूनिवर्सिटीगंगटोक, सिक्किमप्राइवेटINR 35,000 – INR 45,000
एलायंस यूनिवर्सिटीबैंगलोर, कर्नाटकप्राइवेटINR 80,000 – INR 1.2 लाख
क्राइस्ट यूनिवर्सिटीबैंगलोर, कर्नाटकडीम्डINR 50,000 – INR 70,000
वनस्थली विद्यापीठवनस्थली, राजस्थानडीम्ड (महिलाओं के लिए)INR 40,000 – INR 50,000
चितकारा यूनिवर्सिटीराजपुरा, पंजाबप्राइवेटINR 50,000 – INR 65,000
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटीदेहरादून, उत्तराखंडडीम्डINR 45,000 – INR 60,000
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटीबरेली, उत्तर प्रदेशप्राइवेटINR 30,000 – INR 40,000

यह भी पढ़ें – BSc CS कोर्स डिटेल्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

PGDCA कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

PGDCA कोर्स करने के बाद आप एक्सेंचर, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल), यूनिसिस और बोइंग बीईएल आदि कंपनियों में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
IT सपोर्ट एनालिस्ट्सINR 6.2 लाख – INR 6.8 लाख
नेटवर्क इंजीनियर्सINR 4.7 लाख – INR 5.2 लाख
IT कंसलटेंटINR 6.2 लाख – INR 6.8 लाख
वेब डिज़ाइनरINR 3.5 लाख – INR 3.9 लाख
सॉफ्टवेयर डेवलपर्सINR 9.8 लाख – INR 10.9 लाख
एप्लिकेशन एनालिस्ट्सINR 8.8 लाख – INR 9.7 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

PGDCA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

यहाँ PGDCA एक पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा है जो आप में कंप्यूटर एप्लीकेशन्स के लिए बेसिक और एडवांस्ड स्किल्स डेवलप करता है। यहाँ PGDCA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प दिए गए हैं –

आगे की पढ़ाई का विकल्पन्यूनतम पात्रताकोर्स अवधि
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (MCA)ग्रेजुएशन (गणित/आईटी बैकग्राउंड)2 वर्ष (NEP 2020 के बाद कई विश्वविद्यालयों में)
मास्टर ऑफ साइंस इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (M.Sc IT)ग्रेजुएशन (कंप्यूटर/आईटी संबंधित सब्जेक्ट्स)2 वर्ष
मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA – IT/Systems)किसी भी विषय में ग्रेजुएशन2 वर्ष
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेटा साइंसग्रेजुएशन (गणित/सांख्यिकी लाभकारी)1 वर्ष
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटीग्रेजुएशन1 वर्ष
डॉक्टर ऑफ फिलॉसोफी इन कंप्यूटर साइंस (PhD)संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (MCA/M.Sc)3–5 वर्ष

BCA बनाम PGDCA कोर्स में अंतर

BCA एक डिग्री प्रोग्राम है जिसे 12वीं के बाद किया जाता है, जबकि PGDCA एक ‘पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा’ है जिसे ग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर स्किल्स सीखने के उद्देश्य से किया जाता है। यहाँ नीचे दी गई टेबल में आपके लिए BCA बनाम PGDCA में अंतर को संक्षिप्त और आसान भाषा में समझाया गया है –

आधारBCAPGDCA
कोर्स का नामबैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंसपोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस
कोर्स का प्रकार3-वर्षीय अंडर-ग्रेजुएट (UG) डिग्री1-वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा
पात्रता12वीं पास (अक्सर गणित/कंप्यूटर के साथ)किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास
मुख्य उद्देश्यकंप्यूटर साइंस और कोडिंग की गहरी नींव बनानाग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर स्किल्स का त्वरित विकास
सिलेबसप्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, DBMS, वेब टेक्नोलॉजी आदि (6 सेमेस्टर का विस्तृत कोर्स)कंप्यूटर फंडामेंटल, प्रोग्रामिंग (C/C++), DBMS, OS, वेब टेक्नोलॉजी आदि (1 वर्ष में बेसिक और प्रैक्टिकल)
करियर लेवलसॉफ्टवेयर डेवलपर, एप्प डेवलपमेंट, सिस्टम एनालिस्ट, IT सपोर्ट रोलएंट्री‑लेवल IT रोल्स, वेब/सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एडमिन आदि
अगला कदमMCA, MBA या सीधे आईटी जॉबMCA के दूसरे वर्ष में प्रवेश (लेटरल एंट्री) या सरकारी नौकरी

FAQs

क्या PGDCA एक डिग्री कोर्स है?

नहीं, PGDCA डिग्री नहीं बल्कि पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है। यह ग्रेजुएट के बाद कराया जाता है और अवधि एक वर्ष होती है।

पीजीडीसीए और एमसीए में क्या अंतर है?

पीजीडीसीए एक वर्षीय डिप्लोमा है, जबकि एमसीए तीन वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिग्री है। पीजीडीसीए बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान देता है, जबकि एमसीए कोर्स में आप डेप्थ के साथ सॉफ्टवेयर डेवलप और एडवांस्ड टेक्नीकल स्किल्स के बारे में सीखते हैं।

क्या पीजीडीसीए के बाद एमसीए कर सकते हैं?

हाँ, पीजीडीसीए पूरा करने के बाद छात्र एमसीए में प्रवेश ले सकते हैं। कई यूनिवर्सिटी PGDCA कंप्यूटर कोर्स को कंप्यूटर बैकग्राउंड के रूप में मानते हैं, जिससे एमसीए की पढ़ाई समझना आसान हो जाता है।

पीजीडीसीए में कितना खर्च आता है?

PGDCA कंप्यूटर कोर्स की फीस संस्थान पर निर्भर करती है। सरकारी संस्थानों में यह कम होती है, जबकि निजी संस्थानों में अधिक हो सकती है। सामान्यतः इस पूरे कोर्स की फीस INR 10,000 से INR 1,00,000 के बीच में हो सकती है।

क्या PGDCA कंप्यूटर कोर्स के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?

हाँ, PGDCA कंप्यूटर कोर्स के बाद छात्र कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई सरकारी विभाग कंप्यूटर योग्यता को अतिरिक्त लाभ के रूप में मानते हैं।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको पीजीडीसीए कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*