Ped Ka Paryayvachi Shabd: पेड़ का पर्यायवाची और वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Ped Ka Paryayvachi Shabd

Ped Ka Paryayvachi Shabd: हमारे पर्यावरण और जीवन में पेड़ (वृक्ष) का विशेष महत्व है। संस्कृत और हिंदी भाषा में पेड़ के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जिनका उपयोग साहित्य, कविता और रोजमर्रा की भाषा में किया जाता है। पेड़ को हम वृक्ष, तरु, रूक्ष, पादप, विटप, द्रुम, रूख, गाछ, पुष्पद, बूटा, पर्णी, शाखी और अगम जैसे विभिन्न नामों से जानते हैं। इस ब्लॉग में हम न केवल पेड़ के पर्यायवाची शब्दों को जानेंगे, बल्कि उनके सही प्रयोग को भी समझेंगे। प्रत्येक शब्द के साथ उदाहरण वाक्य दिए गए हैं, जिससे आप इनके उपयोग को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

पेड़ के पर्यायवाची शब्द

पेड़ के पर्यायवाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd) इस प्रकार हैं:

1. वृक्ष
2. तरु
3. रूक्ष
4. पादप
5. विटप
6. द्रुम
7. रूख
8. गाछ
9. पुष्पद
10. बूटा
11. पर्णी
12. शाखी
13. अगम

पेड़ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  1. हमारे घर के सामने एक विशाल वृक्ष खड़ा है, जिसकी छाया में लोग बैठकर विश्राम करते हैं।
  2. ऋषि-मुनि अक्सर घने तरु के नीचे बैठकर ध्यान लगाया करते थे।
  3. विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई पादप लगाए।
  4. पुराने जमाने में राजा न्याय करने के लिए महल के समीप लगे किसी बड़े द्रुम के नीचे दरबार लगाया करते थे।
  5. यह बगीचा विभिन्न प्रकार के सुगंधित विटपों से भरा हुआ है।
  6. गाँव के लोग बरगद के पुराने गाछ के नीचे बैठकर अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हैं।
  7. यह पीपल का वृक्ष अन्य सभी पेड़ों से बहुत विशाल और घना है। 
  8. इस तरु के आस पास ही अंशुल दिनभर अपने दोस्तों के साथ खेला करता था। 
  9. इस पादप से कई प्रकार की जड़ी बूटिया बनाई जा सकती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। 
  10. भोर के समय इस पुष्पद से बहुत मोहक खुशबू आती है जिससे आसपास का वातावरण महक उठता है। 
  11. इस अगम के नीचे गर्मी के मौसम में देवांग को बहुत राहत महसूस होती है। 

यह भी पढ़ें : 500 पर्यायवाची शब्द, PDF, वर्कशीट, अभ्यास प्रश्न, क्विज, महत्व, प्रकार

प से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

प से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:

  1. पत्थर का पर्यायवाची – पाषाण, पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  2. पथ का पर्यायवाची – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  3. पंकज का पर्यायवाची – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  4. पगड़ी का पर्यायवाची – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
  5. परोपकार का पर्यायवाची – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
  6. पुत्र का पर्यायवाची – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
  7. परतन्त्र का पर्यायवाची – पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।
  8. पार्वती का पर्यायवाची – गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।
  9. पिता का पर्यायवाची – तात, जनक, जनयिता, बाप, पितृ।
  10. पर्वत का पर्यायवाची – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
  11. पल्लव का पर्यायवाची – किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।
  12. पुत्री का पर्यायवाची – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
  13. प्रगति का पर्यायवाची – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
  14. प्रख्यात का पर्यायवाची – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
  15. प्रिया का पर्यायवाची – प्रेयसी, प्यारी, वल्लभा, प्रभात।
  16. पृथ्वी का पर्यायवाची – भूमि, अचला, अनंता, रसा, विश्वंभरा, स्थिरा, धरा, धरित्री, धरनी, ज्या, काश्यपि, क्षिति, वसुमति, वसुधा, वसुंधरा, गोधरा, कुः, पृथिवी, अवनी, मेदिनी, मही, विपुला, गह्वरी, धात्री, गो, ईला, कुम्भिनी, भूतधात्री, रतनगर्भा, जगती, अंबरा।
  17. पहाड़ का पर्यायवाची – पर्वत, शैल, नग, भूधर, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
  18. प्रकाश का पर्यायवाची – प्रदीप, चमक, ज्योति, उजियाला, पदीप्ती, रोशनी, कान्ति, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा, आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  19. पानी का पर्यायवाची – जल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु, सर।
  20. पक्षी का पर्यायवाची – विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।
  21. पंडित का पर्यायवाची – सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
  22. पति का पर्यायवाची – भर्ता, वल्लभ, स्वामी, आर्यपुत्र।
  23. पत्नी का पर्यायवाची – भार्या, दारा, अर्धांगनी, वामा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया।
  24. पवन का पर्यायवाची – वायु, समीर, हवा, अनिल।
  25. पुष्प का पर्यायवाची – फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून।
  26. पत्र का पर्यायवाची – पत्रा, कागज, कागद, पत्रा, पृष्ठ।
  27. परंपरा का पर्यायवाची – परिपाटी, प्रथा, रिवाज, रीति, रूढ़ि।
  28. परितोष का पर्यायवाची – संतोष, तृप्ति, प्रसन्नता, संतुष्टि, खुशी। 
  29. पलाश का पर्यायवाची – कनक, करक, कांकरिया, ब्रह्मद्रुम, धारा।
  30. पाखंड का पर्यायवाची – आडम्बर, कपट, धोखा, प्रपंच, मिथ्याचार।
  31. पलक का पर्यायवाची – पल, तारक, निमीलन, निमेष, पपनी। 
  32. परिवर्तन का पर्यायवाची – हेरफेर, तबदीली, फेरबदल, बदलाव।  
  33. परदा का पर्यायवाची – आड़, ओझल, यवनिका, वितान, तह।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*