कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Kohlu Ka Bail Muhavare Ka Arth

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ (Kohlu Ka Bail Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति काम से अधिक परिश्रम करने वाला होता है। तो उसके लिए हम कोल्हू का बैल मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये हम कोल्हू का बैल मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ क्या है?

कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ (Kohlu Ka Bail Muhavare Ka Arth) होता है- बहुत अधिक परिश्रम करने वाला।

कोल्हू का बैल पर व्याख्या

मोहित जिस कंपनी में काम करता है वह उसका बहुत मेहनती कर्मचारी है, लोग उसे देखकर कहते हैं कि वह कोल्हू के बैल की तरह काम करता रहता है।

कोल्हू का बैल मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • रोहित ने IAS बनने के लिए कोल्हू के बैल की तरह पढ़ाई की थी।
  • विकास 24 घण्टे काम करता है कोल्हू का बैल की तरह अपने परिवार को एक अच्छी लाइफ देने के लिए।
  • वर्तमान में माता-पिता अपने बच्चों की हर इच्छा को पूरी करने के लिए कोल्हू के बैल बन जाते हैं।
  •  हम अपने देश को छोड़कर परदेश जाकर कोल्हू के बैल की तरह काम करते हैं।

उम्मीद है, कोल्हू का बैल मुहावरे का अर्थ (Kohlu Ka Bail Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*