काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इस मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ – पढ़ा लिखा न होना होता है। उदाहरण के तौर पर – रमेश पढ़ लिख कर बड़ा आदमी बन गया और सुरेश ने पढ़ाई नहीं की। रमेश की पढ़ाई के आगे सुरेश कुछ नहीं कर सका। यहां आप काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का प्रयोग करेंगे।

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ क्या है?

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का अर्थ होता है- पढ़ा लिखा न होना। 

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे की व्याख्या

गांव और गरीबी के कारण मोहित कभी स्कूल नहीं जा सका और आज वो अन्य बच्चों के आगे काला अक्षर भैंस बराबर है।

काला अक्षर भैंस बराबर मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • संजीव तो न्यूज़ पेपर भी नहीं पढ़ सकता, उसके लिए वो काला अक्षर भैंस बराबर है। 
  • जब मैं बैंक में अपना खाता खुलवाने गया तो फॉर्म भरना था, लेकिन मैं कैसे भरता मेरे लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
  • गांव के किसान के लिए भले काला अक्षर भैंस बराबर हो, लेकिन उसके आगे शहर के लोग भी फेल हो जाते हैं। 
  • इंसान कितना भी पढ़ा लिखा हो, यदि उसको किसी चीज का अच्छे से ज्ञान नहीं है तो उसके लिए सब कुछ काला अक्षर भैंस बराबर ही है। 

उम्मीद है, Kala akshar bhains barabar Muhavare ka Arth आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*