JSSC JPSTAACCE Admit Card : झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुआ बदलाव, अब इन तिथियों पर होगी परीक्षा

1 minute read
JSSC JPSTAACCE Admit Card

JSSC JPSTAACCE Admit Card : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर अधिसूचना को पढ़ सकते हैं और नई परीक्षा तिथियों को जान सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली क्लास 6 से 8 की परीक्षा अब 28 जुलाई 2024 को दोबारा आयोजित जाएगी। कैंडिडेट्स 24 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने संशोधित एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 26,001 रिक्तियों को भरने के लिए की जा रही है।

क्या है परीक्षा का पैटर्न?

  • इस भर्ती परीक्षा में मुख्य परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे और यह परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होंगी। 
  • पेपर 1 और पेपर 2 में 2 घंटे का समय मिलेगा। 
  • पेपर 3 में 3 घंटे का समय मिलेगा। 
  • प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। 
  • गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

JPSTAACCE-2023 Official Notice Link

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

JSSC JPSTAACCE Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैंः

  • सबसे पहले उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाएं।
  • JPSTAACCE 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब अपने एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

JSSC Official Website Direct Link

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*