IIT se MCA kaise kare: जानिए इसे करने के लिए पूरा प्रोसेस?

1 minute read
IIT se mca kaise kare

आज का समय कम्प्यूटर का समय है। आने वाला समय AI और मशीन लर्निंग का है। यह विषय भी कम्प्यूटर से ही जुड़े हुए हैं। यह इस बात को बताने के लिए काफी है कि भविष्य में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का कितना स्कोप है। इसलिए आज के समय में MCA करना एक बुद्धिमानी का निर्णय है। यदि MCA IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से किया है, तो यह आपके करियर को एक नई उड़ान दे सकता है। इस ब्लॉग IIT se MCA kaise kare में IIT से MCA करने का पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है। 

कोर्स MCA 
फुल फॉर्म मास्टर ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स 
अवधि 2 साल 
कोर्स लेवल पोस्ट ग्रेजुएट 
सम्बंधित फील्ड कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी 

MCA क्या है?

MCA एक 2 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री है जो BCA के बाद किए जाने वाला कोर्स हैं। इस कोर्स में छात्रों को C, C++, Java, Python, PHP, Ruby, SQL, Java script, Pearl HTML जैसी वेब डेवलपमेंट लैंग्वेज के बारे में पढ़ाया जाता है। MCA मे छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एप्लिकेशन बनाना, कम्प्यूटर  फंडामेंटल, वेब डिजाइनिंग, नेटवर्किंग से संबंधित भी पढ़ाया जाता है जिसे पढ़ने के बाद आप  कम्प्यूटर के किसी भी क्षेत्र में एक अच्छी जॉब पा सकते हैं। 

IIT से MCA क्यों करनी चाहिए?

IIT से MCA क्यों करनी चाहिए, इसके बारे में नीचे बताया जा रहा है:

  • IIT भारत का बेस्ट टेक्निकल कॉलेज है।  
  • IIT से MCA करने के बाद अच्छा प्लेसमेंट मिलता है।  
  • IIT में भारत के बेस्ट प्रोफेसर्स पढ़ाते हैं।  
  • IIT से MCA करने के बाद अच्छा पैकेज मिलता है।  
  • अगर आप विदेश में जॉब करना चाहते हैं तो आपको ज़रूर IIT से MCA करना चाहिए।  IIT से MCA करने के बाद विदेश में जॉब लगने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।   

IIT में MCA एडमिशन डेट्स

अलग अलग IIT अलग अलग समय पर अपनी एडमिशन डेट्स निर्धारित करते हैं। सामान्यत: एडमिशन मई से शुरू होकर अगस्त तक चलते हैं। 

IIT में MCA की स्पेशलाइजेशन

IIT में MCA का स्पेशलाइलेजशन इस प्रकार है: 

  • आईटी 
  • प्रोग्रामिंग एंड डाटा स्ट्रक्चर 
  • मैथेमैटिकल फाउंडेशन 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम्स 
  • कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क 
  • नेटवर्किंग प्रोग्रामिंग 
  • प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स 
  • बिज़नेस प्रोग्राम 
  • वेब टेक्नोलॉजी 

IIT से MCA करने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

IIT se mca kaise kare इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया इस प्रकार है : 

IIT में MCA के लिए योग्यता

IIT se mca kaise kare इसके लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए : 

  • IIT से MCA करने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित अनुशासन में बैचलर्स किया होना चाहिए।  
  • IIT से MCA करने के लिए उम्मीदवारों को बैचलर स्तर पर न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त करे होने चाहिए।  
  • IIT से MCA कोर्स के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में मुख्य विषय के रूप में गणित का अध्ययन करना होगा।

IIT में MCA के लिए आवेदन प्रक्रिया 

IIT se mca kaise kare इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार  है : 

  • सबसे पहले IIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।  
  • इसके पश्चात स्कैन किए फोटो, हस्ताक्षर एवं 12वीं के सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात निर्धारित तिथि तक फीस का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई अथवा पेटीएम के माध्यम से करना होगा। इस फीस पर जीएसटी (GST) भी कटेगा।
  • इसके पश्चात वेबसाइट (website) पर विवरण में संशोधन (correction) के लिए मौका मिलेगा। कुछ तिथियों पर करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

IIT में MCA के लिए आवश्यक दस्तावेज

IIT में  MCA में एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं : 

  • 10 की मार्कशीट 
  • 10+2 मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड 
  • अपडेट किया गया रिज्यूमे (professional resume)
  • IIT JAM का स्कोर कार्ड 

IIT में MCA के लिए प्रवेश परीक्षाएं

  • IIT में MCA में एडमिशन लेने के लिए IIT JAM (जॉइंट एडमिशन टेस्ट) का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

IIT में MCA करने के बाद करियर स्कोप 

IIT के स्टूडेंट्स को देश की सबसे बेहतरीन कंपनियों में प्लेसमेंट मिलता है। इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल के कई बड़े ब्रांड्स भी IIT कैंपस में स्टूडेंट्स को हाई पैकेज पर हायर करके ले जाते हैं।  

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Google 
  • Samsung 
  • Microsoft 
  • Nokia 
  • Wipro 
  • Infosys 
  • Tech Mahindra 
  • Accenture
  • Capgemini
  • Cognizant
  • IBM
  • TCS
  • Apple 
  • CISCO
  • Lenovo
  • Hitachi
  • Foxconn
  • Facebook

जॉब प्रोफ़ाइल और सैलरी 

IIT से MCA करने के बाद आप निम्नलिखित प्रोफ़ाइल में जॉब कर सकते हैं : 

प्रोफ़ाइल सालाना सैलरी 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर INR 10,00,000 – 14,00,000
सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट INR 2,00,000 – 13,00,000
सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट INR 3,00,000 – 12,00,000
वीडियो गेम डिजाइनर INR 2,00,000 – 8,00,000
टेक्नीकल ऑफिसर INR 4,00,000 – 12,00,000
साइबर सिक्योरिटी मैनेजरINR 4,00,000 – 11,00,000
नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियरINR 3,00,000 – 15,00,000
बिग डाटा इंजीनियर INR 8,00,000 – 18,00,000

FAQs 

क्या मैं बीए के बाद एमसीए कर सकता हूं?

नहीं, आप बीए के बाद IIT से MCA नहीं कर सकते हैं। IIT से MCA करने के लिए ग्रेजुएशन में मैथ्स और कंप्यूटर साइंस जैसे विषय होना अनिवार्य है।  

MCA में कितने सब्जेक्ट होते हैं? 

MCA में न केवल कंप्यूटर सिस्टम के मूल सिद्धांतों को शामिल किया गया है, बल्कि इसमें कंप्यूटर भाषाएं, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, उन्नत गणित, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर आर्किटेक्चर, सॉफ्टवेयर आदि जैसे विषय भी शामिल हैं।

MCA कितने वर्ष का कोर्स है? 

MCA पाठ्यक्रम को छह सेमेस्टर में विभाजित किया गया है जो 3 वर्षों तक चलता है।

हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको IIT se mca kaise kare के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*