भारत में एक्साइज इंस्पेक्टर कैसे बनें?

1 minute read

एक्साइज इंस्पेक्टर को हिंदी में ‘आबकारी इंस्पेक्टर’ कहा जाता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) प्रतिवर्ष होने वाली अपनी ‘कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल’ (CGL) परीक्षा के माध्यम से एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती करता है। यह SSC CGL के तहत ग्रुप ‘B’ का पद है। एक्साइज इंस्पेक्टर वे अधिकारी होते हैं जो एक्साइज ड्यूटी से जुड़े मामलों को देखते हैं और ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ (CBIC) के तहत काम करते हैं। बताना चाहेंगे CBIC भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।

इस पद पर उनकी सेंट्रल एक्साइज कानूनों, GST के कार्यान्वयन, कर प्रवर्तन और निरीक्षण से जुड़े कार्यों की अहम जिम्मेदारी होती है। एक्साइज इंस्पेक्टर की नौकरी में ऑफिस वर्क के साथ-साथ फील्ड ड्यूटी भी शामिल होती है। यदि आप केंद्र सरकार के अंतर्गत इस प्रतिष्ठित पद पर कार्य करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपके लिए एक्साइज इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। 

एक्साइज इंस्पेक्टर की प्रमुख जिम्मेदारियां 

एक्साइज इंस्पेक्टर का मुख्य कार्य केंद्रीय उत्पाद शुल्क से जुड़े कानूनों और नियमों का पालन करवाना होता है। उनकी कुछ प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

  • एक्साइज ड्यूटी का असेसमेंट और कलेक्शन: मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स द्वारा लायबिलिटी एक्साइज ड्यूटी का असेसमेंट करना और यह सुनिश्चित करना कि टैक्स का भुगतान समय पर किया जाए।
  • मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का फिजिकल इंस्पेक्शन: फैक्ट्री, गोदाम और प्रोडक्शन साइट्स का इंस्पेक्शन करके यह वेरिफाई करना कि उत्पादित वस्तुओं पर सही एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है।
  • इन्वेस्टिगेशन और धोखाधड़ी की जांच: टैक्स चोरी, गलत घोषणा या नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच करना और आवश्यक कार्रवाई शुरू करना।
  • रिकॉर्ड और दस्तावेजों का ऑडिट: कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड, टैक्स रिटर्न और दस्तावेजों की जांच करके यह सुनिश्चित करना कि जानकारी सही है और टैक्स नियमों का पालन हो रहा है।
  • बिजनेस एस्टेब्लिशमेंट्स के रजिस्टर्ड परिसरों का वेरिफिकेशन: रजिस्टर्ड बिजनेस एस्टेब्लिशमेंट्स और स्टॉक की फिजिकल जांच करना तथा अवैध भंडारण या दस्तावेज़ों के बिना रखे माल की पहचान करना।
  • कानूनी कार्रवाई और प्रॉसीक्यूशन में सहयोग करना: टैक्स नियमों के उल्लंघन के मामलों में नोटिस जारी करने, प्रॉसीक्यूशन की प्रक्रिया और न्यायिक कार्यवाही में विभाग की सहायता करना।
  • ट्रेड और इंडस्ट्री को कंप्लायंस संबंधी गाइडेंस देना: मैन्युफैक्चरर्स और ट्रेडर्स को एक्साइज कंप्लायंस एवं GST नियमों के पालन, रिटर्न फाइलिंग और प्रोसिजरल मामलों के बारे में गाइडेंस देना।
  • एंटी-इवेजन ऑपरेशन में भाग लेना: टैक्स चोरी रोकने के लिए सर्च, जब्ती और जांच अभियानों में भाग लेना तथा संबंधित जानकारी एकत्र करना।

एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता 

एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको ‘कर्मचारी चयन आयोग’ (SSC) द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा, जैसे:

  • राष्ट्रीयता: भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 
  • आयु सीमा: एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाती है।
  • शारीरिक पात्रता मानदंड: SSC CGL के तहत एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 157.5 सेंटीमीटर और छाती 81 सेंटीमीटर (कम से कम 5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और वजन 48 किलोग्राम तय किया गया है। 
  • फिजिकल टेस्ट: SSC के मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चलाना होता है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट में 1 किमी चलना और 25 मिनट में 3 किमी साइकिल चलाना अनिवार्य है।
  • अटेम्प्ट्स की संख्या: SSC CGL परीक्षा के लिए अटेम्प्ट्स की कोई लिमिट नहीं है। आप जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं, केवल आपको आयु और शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होगा। 

नोट: आपको यह सलाह दी जाती है कि SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले ‘कर्मचारी चयन आयोग’ (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से परीक्षा के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

एक्साइज इंस्पेक्टर कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

भारत में एक्साइज इंस्पेक्टर बनने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा करने पर यह पद प्राप्त किया जा सकता है। यहां आपके लिए एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के कुछ प्रमुख स्टेप्स दिए गए हैं:

स्टेप 1: ग्रेजुएशन पूरी करें 

सबसे पहले आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 55% अंकों के साथ 12वीं पास करनी होगी। इसके बाद आपको संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी। यह SSC CGL परीक्षा में आवेदन करने लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है। 

स्टेप 2: SSC CGL परीक्षा के लिए आवदेन करें 

एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए आपको कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) परीक्षा में शामिल होना होता है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसका संचालन ‘कर्मचारी चयन आयोग’ (SSC) द्वारा किया जाता है।

स्टेप 3: SSC CGL परीक्षा का फॉर्मेट समझकर परीक्षा पास करें

SSC CGL परीक्षा दो चरणों टियर-1 और टियर-2 में आयोजित की जाती है। टियर-1 एक क्वालिफाइंग चरण होता है। इसमें चार विषयों जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाते हैं। हर विषय से 25 प्रश्न होते हैं। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है और इसे हल करने के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जाता है।

टियर-1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद आप टियर-2 परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा में कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और ‘डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट’ (DEST) भी आयोजित किया जाता है, जो क्वालिफाइंग नेचर का होता है। 

स्टेप 4: फिजिकल टेस्ट पास करें 

एक्साइज इंस्पेक्टर को मुख्यतः फील्ड ड्यूटी करनी होती है, जिसके कारण उन्हें शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। इसी उद्देश्य से चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ‘फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट’ (PST) तथा ‘फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट’ (PET) का आयोजन किया जाता है।

स्टेप 5: एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में नियुक्ति पाएं 

एक्साइज इंस्पेक्टर बनने का यह फाइनल स्टेप है। परीक्षा और स्किल टेस्ट पास करने के बाद कर्मचारी चयन आयोग आपके दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट की जांच करता है। ध्यान रखें कि सभी चरणों को पास करने के बाद भी यदि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई कमी पाई जाती है, तो आपकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आयोग द्वारा आपको एक अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता हैं। फिर आपको संबंधित विभाग में पोस्टिंग मिलती है जिसके बाद आप एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।

एक्साइज इंस्पेक्टर की सैलरी और सुविधाएं

एक्साइज इंस्पेक्टर का पद SSC CGL के तहत ग्रुप ‘B’ के अंतर्गत आता है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सातवें वेतन आयोग के अनुसार सामान्यतः आपकी मासिक सैलरी INR 44,900 से INR 1,42,400 के बीच हो सकती है। इसके अलावा आपको महंगाई भत्ता (DA), ट्रेवल अलाउंस (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) या सरकारी आवास, इंश्योरेंस कवरेज, पेंशन (NPS), प्रोविडेंट फंड तथा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।

एक्साइज इंस्पेक्टर करियर ग्रोथ

एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अधिकारियों के लिए करियर में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। आमतौर पर प्रमोशन सीनियरिटी, कार्य प्रदर्शन और विभागीय परीक्षाओं में सफलता के आधार पर दिया जाता है। इसके अलावा आप अपनी रुचि और क्षमता अनुसार इन्वेस्टिगेशन, ऑडिट, एनफोर्समेंट और इंटेलिजेंस जैसे विशेष क्षेत्रों में कार्य करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। संबंधित विभाग भी समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करता है। ताकि अधिकारी टैक्स कानूनों, प्रक्रियाओं और प्रवर्तन तकनीकों में होने वाले नए बदलावों से अपडेट रह सकें और अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को लगातार डेवलप कर सकें।

FAQs 

एक्साइज इंस्पेक्टर कैसे बनते हैं?

एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है, जिसे कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित करता है।

एक्साइज इंस्पेक्टर का क्या काम है?

एक्साइज इंस्पेक्टर का मुख्य काम उत्पादों पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी की सही वसूली सुनिश्चित करना, फैक्ट्रियों व व्यापारिक इकाइयों का निरीक्षण करना और टैक्स चोरी की जांच करना होता है।

क्या एक्साइज इंस्पेक्टर को गन मिलती हैं?

आमतौर पर एक्साइज इंस्पेक्टर को नियमित रूप से गन नहीं दी जाती, लेकिन विशेष ड्यूटी जैसे चेक-पोस्ट या जांच के दौरान आवश्यकता होने पर वे विभाग की ओर से पिस्तौल या रिवॉल्वर रख सकते हैं।

एक्साइज इंस्पेक्टर की तैयारी कैसे करें?

एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको SSC CGL परीक्षा के टियर-1 और टियर-2 का सिलेबस जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके अलावा नियमित मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्षों के पेपर हल करना आवश्यक है।

यूपी में एक्साइज इंस्पेक्टर कैसे बने?

यूपी में एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री कंप्लीट करने के बाद SSC द्वारा आयोजित SSC CGL परीक्षा सफलतापूर्वक पास करनी होगी। 

संबंधित लेख पढ़ें:

अकाउंटेंट कैसे बनें?असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर कैसे बनें?
इनकम टैक्स ऑफिसर कैसे बनते हैं?कस्टम्स ऑफिसर कैसे बनें?

हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको एक्साइज इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*