DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में नौकरी पाने के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन, ऐसे होगा चयन

1 minute read

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित कई पदों को भरने के लिए स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 11 अगस्त तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की प्रक्रिया और पदों की जानकारी इस ब्लॉग को आगे पढ़ें…

DRDO Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

डीआरडीओ 2023 एग्जाम की तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई  टेबल देखें-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि11 अगस्त, 2023
सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू
DRDO 2023 अधिसूचनाडाउनलोड पीडीऍफ़ 
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें 

DRDO 2023 भर्ती के लिए पदों का विवरण 

डीआरडीओ की भर्ती में शामिल होने के लिए पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है-

पद का नामपदों की संख्या
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ01
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी 12 
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी30
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी 12

DRDO Recruitment 2023 के लिए वेतनमान

डीआरडीओ 2023 भर्ती प्रक्रिया के बाद मिलने वाला वेतनमान की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई  टेबल देखें-

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ2 लाख 20 हजार 717 रुपए सैलरी
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी1 लाख 24 हजार 612 रुपए सैलरी
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी1 लाख 8 हजार 073 रुपए सैलरी
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी90 हजार 789 रुपए सैलरी

DRDO 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए, जिसके बाद DRDO भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-

साइंटिस्ट एफ 55 वर्ष
साइंटिस्ट डी 45 वर्ष  
साइंटिस्ट सी40 वर्ष 
साइंटिस्ट बी35 वर्ष 
SC, ST, Handicapped, ESM श्रेणियों के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

DRDO 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी ले यहां-

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार के लिए 100/-
एससी/एसटी/दिव्यांग0/-
सभी श्रेणी की महिला0/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।

DRDO Recruitment 2023 भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस ब्लॉग में नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर देखें।

  • सबसे पहले कैंडिडेट डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट https://rac.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Advertisement No. 146 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अब नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन बटन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार के सामने एक नए पेज पर रजिस्टर लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें और लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • और अंत में भरे गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Conclusion

DRDO Recruitment 2023 भर्ती के बारे में आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*