दाद देना मुहावरे का अर्थ क्या होता है, साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
दाद देना मुहावरे का अर्थ

दाद देना मुहावरे का अर्थ (Daad Dena Muhavare Ka Arth) कोई इंसान जब कोई मुश्किल या असम्भव कार्य को हिम्मत के साथ करता है तो हम उसके काम की सराहना करते हुए वाक्य में दाद देना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। कई बार हिंदी की परीक्षाओं में मुहावरों के बारे में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लॉग में दाद देना मुहावरे अर्थ, वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेंगे।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। ‌‌‌

दाद देना मुहावरे का अर्थ क्या है?

दाद देना मुहावरे का अर्थ (Daad Dena Muhavare Ka Arth) होता है-  प्रशंसा करना, तारीफ करना, शाबाशी देना।

दाद देना मुहावरे पर व्याख्या

भारत देश के सैनिकों ने अकेले ही पूरी आंतकवादियों की टोली को मार गिराया और सभी को सुरक्षित घर पहुंचाया। देश के सभी लोगों को जवानों की इस हिम्मत के लिए दाद देनी चाहिए।

दाद देना मुहावरे का अर्थ का वाक्य प्रयोग

  • जब अनुराग ने 10वीं कक्षा में पहला नम्बर लाया तो सभी लोग उसे दाद देने लगे।
  • इस बार T20 मैच में भारत ने जो बल्लेबाजी की है, उसके लिए पूरी टीम की दाद देनी चाहिए।
  • रात में सड़क पर चोरों को पकड़ कर पुलिस के पास ले जाने के लिए मोहित की हिम्मत की दाद देनी चाहिए। 
  • सभी बच्चों ने मिलकर एक बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इन बच्चों के इस काम के लिए उन्हें दाद देनी चाहिए। 

उम्मीद है कि दाद देना मुहावरे का अर्थ (Daad Dena Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*