कनाडा से MBBS कैसे करें – यह सवाल उन भारतीय छात्रों के बीच आम है, जो विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। कनाडा की मेडिकल डिग्री दुनिया के कई देशों में मान्य होती है, हालांकि हर देश में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए अलग-अलग लाइसेंसिंग नियम और परीक्षाएँ पूरी करनी होती हैं।
कनाडा में भारत की तरह MBBS डिग्री नहीं दी जाती, बल्कि यहां ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन’ (MD) प्रोग्राम कराया जाता है, जिसे MBBS के समकक्ष माना जाता है। MD प्रोग्राम की अवधि आमतौर पर चार साल होती है। कनाडा में MD में एडमिशन के लिए मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) पास करना जरूरी होता है, और इसके लिए उम्मीदवार के पास बायोलॉजी या साइंस से जुड़ी बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।
अगर आप कनाडा से MBBS (MD) करने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख में आपको योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया, फीस और इससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियाँ दी गई हैं।
This Blog Includes:
- कनाडा में MD कोर्स का ओवरव्यू
- कनाडा से MD क्यों करें?
- कनाडा से MD करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- कनाडा से MD करने के लिए एडमिशन प्रोसेस
- कनाडा में MD कोर्स एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- कनाडा में MD कोर्स अवधि और पैटर्न
- कनाडा में MD के लिए महत्वपूर्ण टाइमलाइन
- कनाडा में MD कोर्स का फीस स्ट्रक्चर
- कनाडा में रहने का अनुमानित खर्च
- MD के लिए कनाडा के प्रमुख मेडिकल यूनिवर्सिटी
- कनाडा से MD करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
- कनाडा (MD) और भारत में MBBS की पढ़ाई में अंतर और समानताएं
- FAQs
कनाडा में MD कोर्स का ओवरव्यू
| विवरण | डिटेल्स |
| डिग्री का नाम | ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन’ (MD) |
| MD कोर्स की ड्यूरेशन | 3 से 4 वर्ष (स्टैंडर्ड) |
| योग्यता | औपचारिक स्कूली शिक्षा और बायोलॉजी या साइंस में बैचलर डिग्री अनिवार्य |
| एंट्रेंस परीक्षा | मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) |
| इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट | IELTS और TOEFL |
| NEET | कनाडा में एडमिशन के लिए आवश्यक नहीं; भारत में प्रैक्टिस के लिए आवश्यक |
| कोर्स का मीडियम | इंग्लिश |
कनाडा से MD क्यों करें?
हर साल दुनिया भर से कई छात्र कनाडा में MBBS के समकक्ष MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) प्रोग्राम में एडमिशन लेने की योजना बनाते हैं। कनाडा में MD करने के पीछे कुछ प्रैक्टिकल और अकादमिक कारण माने जाते हैं, जिन्हें नीचे समझाया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित मेडिकल शिक्षा: कनाडा की MD डिग्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित मेडिकल शिक्षा प्रणाली का हिस्सा माना जाता है। हालांकि, किसी भी देश में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए वहां के लाइसेंसिंग नियम और परीक्षाएँ पूरी करना आवश्यक होता है।
- उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई और क्लिनिकल ट्रेनिंग: कनाडा के मेडिकल स्कूल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूनिवर्सिटी-अफिलिएटेड हॉस्पिटल्स और अनुभवी फैकल्टी के लिए जाने जाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को स्ट्रक्चर्ड क्लिनिकल ट्रेनिंग और मरीजों के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
- रिसर्च और अकादमिक एक्सपोज़र: MD प्रोग्राम के दौरान छात्रों को मेडिकल रिसर्च, प्रोजेक्ट वर्क और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ काम करने का मौका मिलता है। यह अनुभव उन छात्रों के लिए उपयोगी होता है जो आगे चलकर अकादमिक या रिसर्च-आधारित करियर में रुचि रखते हैं।
- करियर की संभावनाएं: MD पूरा करने के बाद कनाडा में रेज़िडेंसी और आगे की मेडिकल ट्रेनिंग के रास्ते खुले रहते हैं। मेडिकल क्षेत्र में करियर की संभावनाएं अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन यह पूरी तरह लाइसेंसिंग, रेज़िडेंसी और स्थानीय नियमों पर निर्भर करता है।
- स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल सपोर्ट के विकल्प: कुछ यूनिवर्सिटी और संस्थान अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए लिमिटेड स्कॉलरशिप या फाइनेंशियल सहायता प्रदान करते हैं। हालांकि, MD प्रोग्राम में फंडिंग के विकल्प सीमित होते हैं और इन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माना जाता है।
- PR और इमिग्रेशन से जुड़े रास्ते: MD प्रोग्राम के बाद कनाडा में आगे पढ़ाई, रेज़िडेंसी या काम के आधार पर इमिग्रेशन से जुड़े अलग-अलग पाथवे मौजूद हो सकते हैं। हालांकि, MD करना अपने आप में परमानेंट रेज़िडेंसी (PR) की गारंटी नहीं होता।
कनाडा से MD करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
कनाडा में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की पढ़ाई के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों, के लिए सामान्य रूप से निम्न शर्तें लागू होती हैं:
- बैचलर डिग्री: उम्मीदवार के पास बायोलॉजी, साइंस या संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। कनाडा में MD कोर्स अंडरग्रेजुएट स्तर पर नहीं, बल्कि ग्रेजुएशन के बाद कराया जाता है।
- NEET (भारत में प्रैक्टिस के संदर्भ में): कनाडा की यूनिवर्सिटीज़ में MD में एडमिशन के लिए NEET आवश्यक नहीं होता। हालांकि, यदि कोई भारतीय छात्र भविष्य में भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना चाहता है, तो उसके लिए NEET क्वालिफाई करना आवश्यक माना जाता है।
- MCAT स्कोर: MD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अधिकांश कनाडाई मेडिकल स्कूल मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) का स्कोर मांगते हैं। प्रत्येक यूनिवर्सिटी का न्यूनतम MCAT स्कोर अलग हो सकता है, इसलिए छात्रों को अपने चुने हुए कॉलेज की आवश्यकताओं को ध्यान से देखना चाहिए।
- अंग्रेज़ी भाषा की योग्यता: अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता साबित करनी होती है। इसके लिए आमतौर पर TOEFL, IELTS या CAEL जैसे लैंग्वेज टेस्ट स्वीकार किए जाते हैं।
- सीटों की उपलब्धता (महत्वपूर्ण जानकारी): कई कनाडाई मेडिकल स्कूल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को बहुत सीमित सीटें देते हैं, और कुछ संस्थान केवल कनाडाई नागरिकों या परमानेंट रेज़िडेंट्स (PR) को ही MD प्रोग्राम में प्रवेश देते हैं। इसलिए एडमिशन से पहले यूनिवर्सिटी की पात्रता नीति की जांच करना जरूरी होता है।
- डॉक्यूमेंट्स और अन्य आवश्यकताएं: एडमिशन के लिए आमतौर पर लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LORs), पर्सनल स्टेटमेंट / निबंध, रिज़्यूमे और अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं। कुछ मामलों में प्रांतीय स्तर से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
- कुछ मेडिकल स्कूल CASPer जैसे सिचुएशनल जजमेंट टेस्ट (SJT) भी मांगते हैं।
कनाडा से MD करने के लिए एडमिशन प्रोसेस
कनाडा में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) का एडमिशन प्रोसेस कई चरणों में पूरा होता है और यह आमतौर पर ग्रेजुएशन के बाद शुरू होता है। उम्मीदवारों को अपने चुने हुए मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पोर्टल पर जाकर समय-सीमा और आवश्यकताओं की जानकारी नियमित रूप से जांचनी चाहिए।
- बैचलर डिग्री पूरी करना: कनाडा में MD कोर्स में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार के पास बायोलॉजी, साइंस या संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। MD प्रोग्राम अंडरग्रेजुएट लेवल पर नहीं कराया जाता।
- MCAT परीक्षा देना: अधिकांश कनाडाई मेडिकल स्कूल एडमिशन के लिए मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) का स्कोर मांगते हैं। हर यूनिवर्सिटी का न्यूनतम MCAT स्कोर अलग हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने लक्ष्य कॉलेज की आवश्यकताओं के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। (ध्यान दें: NEET कनाडा में एडमिशन के लिए आवश्यक नहीं होता।)
- यूनिवर्सिटी में आवेदन (OMSAS / व्यक्तिगत पोर्टल): MCAT स्कोर मिलने के बाद उम्मीदवार मेडिकल यूनिवर्सिटीज़ में आवेदन करते हैं। कुछ प्रांतों में आवेदन OMSAS जैसे सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के माध्यम से किया जाता है, वहीं कुछ यूनिवर्सिटी अपने खुद के आवेदन पोर्टल का उपयोग करती हैं। इस चरण में शैक्षणिक दस्तावेज, टेस्ट स्कोर, निबंध और अन्य आवश्यक जानकारी जमा की जाती है।
- इंटरव्यू प्रक्रिया: एप्लीकेशन शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू का उद्देश्य उम्मीदवार की अकादमिक समझ, कम्युनिकेशन स्किल्स और मेडिकल क्षेत्र के प्रति दृष्टिकोण को परखना होता है।
- एडमिशन ऑफर (Offer Letter): इंटरव्यू और अंतिम मूल्यांकन के बाद सफल उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ओर से एडमिशन ऑफर लेटर जारी किया जाता है। इसमें कोर्स की जानकारी और आगे की औपचारिकताएं बताई जाती हैं।
- स्टडी परमिट और फाइनल कन्फर्मेशन: एडमिशन ऑफर मिलने के बाद उम्मीदवार कनाडा स्टडी परमिट (स्टूडेंट वीज़ा) के लिए आवेदन करता है। स्टडी परमिट मंजूर होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी मानी जाती है और छात्र पढ़ाई शुरू कर सकता है।
कनाडा में MD कोर्स एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
छात्र अपनी चयनित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं। कनाडा में MD कोर्स के लिए अप्लाई करते समय आपको ये डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे:
- यदि भारत में प्रैक्टिस की योजना हो NEET स्कोरकार्ड
- लैंग्वेज टेस्ट स्कोर
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस
- एप्लीकेशन फॉर्म
- रिकमेंडेशन लेटर
- एक्सेप्टेंस लेटर
- पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़
- फंड्स का प्रूफ
- रिज्यूमे
- अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट्स
- अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स
- कनाडा स्टूडेंट वीज़ा
- मेडिकल टेस्ट (अगर ज़रूरी हो)
- संबंधित एक्स्ट्राकरिकुलर या क्लिनिकल एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
कनाडा में MD कोर्स अवधि और पैटर्न
कनाडा में मेडिकल स्टडी का कोर्स स्ट्रक्चर भारत से बहुत अलग है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को MBBS करने के लिए पहले साइंस या बायोलॉजी से जुड़ी 3-4 साल की बैचलर डिग्री पूरी करनी होती है। इसके बाद 4 साल का MD कोर्स किया जाता है। इस तरह कनाडा में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने में कुल 7 से 8 साल लगते हैं।
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को कनाडा में MD करने के लिए ‘मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट’ (MCAT) पास करना अनिवार्य होता है। कनाडा की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटी उन स्टूडेंट्स को प्राथमिकता देती हैं जिनका MCAT स्कोर बहुत अच्छा होता है। वहीं जो स्टूडेंट्स कनाडा से वर्ष 2026 में MD की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों द्वारा दिए गए कोर्स स्ट्रक्चर के बारे में पता होना चाहिए:
MD प्रोग्राम के पहले दो साल फाउंडेशन फेज कहलाते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स अपनी बुनियादी समझ, स्किल्स और सोचने की क्षमता को मजबूत करते हैं। यहां उन्हें बेसिक साइंस और शुरुआती क्लिनिकल कॉन्सेप्ट्स से परिचित कराया जाता है।
इसके बाद के दो साल क्लर्कशिप फेज होते हैं। जहां स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इस चरण में वे अस्पतालों में काम करते हुए मरीजों की देखभाल करना सीखते हैं और अलग-अलग मेडिकल विभागों जैसे पीडियाट्रिक्स, फैमिली मेडिसिन, सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, एनेस्थीसिया, साइकियाट्री, इमरजेंसी मेडिसिन और ऑब्स्टेट्रिक्स-गाइनेकोलॉजी में वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करते हैं।
ध्यान रखें कि कनाडा में मेडिकल रेजीडेंसी के लिए आपको एक मान्यता प्राप्त ‘मेडिकल डिग्री और कैनेडियन रेजिडेंट मैचिंग सर्विस’ (CaRMS) के तहत निवासी पद के लिए आवेदन करना होता है। इसके साथ ही ‘मेडिकल काउंसिल ऑफ कनाडा क्वालीफाइंग एग्जाम’ (MCCQE) Part I पास करना आवश्यक है।
कनाडा में MD के लिए महत्वपूर्ण टाइमलाइन
कनाडा में MD प्रोग्राम में एडमिशन पाने के लिए समय से योजना बनाना जरूरी होता है। 2027 में एडमिशन के इच्छुक छात्रों को 2026 से ही रिसर्च और आवश्यक टेस्ट स्कोर की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आइए जानते हैं कनाडा में एडमिशन की टाइमलाइन:
कनाडा में MD प्रोग्राम के लिए एडमिशन पाने की टाइमलाइन बहुत स्पष्ट और सख्त होती है। ये विवरण यूनिवर्सिटीज के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर स्पष्ट रूप से उपलब्ध होते हैं। सबसे पहले स्टूडेंट्स को 2026-27 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से तैयार करना जरूरी है। आमतौर पर असाइनमेंट, रेफरेंस लेटर और जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जुलाई-अगस्त 2026 में ओपन होता है और अधिकांश मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सितंबर-अक्टूबर 2026 तक होती है।
ध्यान दें कि MCAT का लेटेस्ट टेस्ट डेट सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। फिर एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद इंटरव्यू आम तौर पर नवंबर-दिसंबर में होते हैं और अधिकांश ऑफर मई-जून 2027 में भेजे जाते हैं, जिसके बाद अंतिम ट्रांस्क्रिप्ट और एडमिशन कन्फ़र्मेशन पूरा करना होता है ताकि अगस्त 2027 में क्लास शुरू हो सके।
कनाडा में MD कोर्स का फीस स्ट्रक्चर
कनाडा में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) प्रोग्राम की फीस यूनिवर्सिटी, प्रांत और कोर्स स्ट्रक्चर के अनुसार अलग-अलग होती है। आमतौर पर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए ट्यूशन फीस स्थानीय छात्रों की तुलना में काफी ज़्यादा होती है, इसलिए आवेदन से पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल फीस डिटेल्स ज़रूर देखनी चाहिए।
कनाडा में मेडिकल पढ़ाई दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में साइंस या बायोलॉजी से जुड़ी बैचलर डिग्री (Pre-Med) की पढ़ाई करनी होती है, जिसकी सालाना ट्यूशन फीस इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए लगभग INR 22 लाख से INR 50 लाख के बीच हो सकती है। यह फीस यूनिवर्सिटी की रैंक और लोकेशन पर निर्भर करती है।
इसके बाद MD प्रोग्राम किया जाता है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए MD की सालाना ट्यूशन फीस आमतौर पर INR 15 लाख से INR 75 लाख के बीच हो सकती है। कुछ यूनिवर्सिटीज में इंटरनेशनल सीटें सीमित होने के कारण कुल खर्च इससे ज़्यादा भी हो सकता है।
ध्यान रखें कि ऊपर दी गई फीस अनुमानित है और एक्सचेंज रेट, यूनिवर्सिटी पॉलिसी और शैक्षणिक वर्ष के अनुसार बदल सकती है। इसलिए एडमिशन से पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट फीस स्ट्रक्चर ज़रूर जांचें।
कनाडा में रहने का अनुमानित खर्च
कनाडा में MD के दौरान हॉस्टल-रूम रेंट, फ़ूड और ट्रैवल जैसी लिविंग कॉस्ट एशियाई देशों की तुलना में काफी अधिक होती है। केवल अनुमान के लिए कनाडा में रहने का अनुमानित खर्च एक आईडिया देने के लिए नीचे समझाया गया है। यह सभी आंकड़ें विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए है और यह सभी खर्च शहर, कॉलेज और स्टूडेंट के लाइफस्टाइल के अनुसार बदल सकते हैं:
| खर्च का प्रकार | मासिक खर्च (INR) | वार्षिक खर्च (INR) |
| हॉस्टल व रूम रेंट | INR 42,000 – INR 90,000 | INR 5,04,000 – INR 10,80,000 |
| फूड (खाना+ ग्रोसरी) | INR 18,000 – INR 36,000 | INR 2,16,000 – INR 4,32,000 |
| लोकल ट्रांसपोर्ट | INR 4,800 – INR 9,000 | INR 57,600 – INR 1,08,000 |
| इंटरनेट एवं मोबाइल कनेक्टिविटी | INR 3,000 – INR 6,000 | INR 36,000 – INR 72,000 |
| पर्सनल खर्च | INR 6,000 – INR 18,000 | INR 72,000 – INR 2,16,000 |
| कुल अनुमानित खर्च | INR 73,800 – INR 1,59,000 | INR 8,85,600 – INR 19,14,000 |
MD के लिए कनाडा के प्रमुख मेडिकल यूनिवर्सिटी
यहां इंटरेनशनल स्टूडेंट्स के लिए MD प्रोग्राम के लिए कनाडा के प्रमुख मेडिकल यूनिवर्सिटी की सूची दी गई है:-
- मैकगिल यूनिवर्सिटी
- टोरंटो यूनिवर्सिटी
- क्वीन्स यूनिवर्सिटी
- मैकमास्टर यूनिवर्सिटी
- डालहौज़ी यूनिवर्सिटी
- वेस्टर्न यूनिवर्सिटी
- ओटावा यूनिवर्सिटी
- कैलगरी यूनिवर्सिटी
- ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी
कनाडा से MD करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को कनाडा में MD प्रोग्राम में एडमिशन लेने से पहले इन बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए:
- परमानेंट रेजीडेंसी (PR) की योजना: कनाडा में PR पाने के लिए एक्सप्रेस एंट्री, प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (PNP) और अन्य इमिग्रेशन स्ट्रीम्स होते हैं। हेल्थकेयर सेक्टर (जैसे डॉक्टर या नर्स आदि) में एक्सपीरियंस रखने वाले स्टूडेंट्स को PR के लिए अतिरिक्त अवसर और CRS स्कोर मिल सकते हैं, जिससे परमानेंट रेजीडेंसी की संभावना बढ़ती है।
- PR में प्रतिस्पर्धा और CRS स्कोर: PR के लिए ‘व्यापक रैंकिंग प्रणाली’ (CRS) स्कोर तय करता है कि आपको ‘इनविटेशन टू अप्लाई’ (ITA) मिलेगा या नहीं। स्कोर में उम्र, शिक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी, एक्सपीरियंस और कनाडाई एक्सपीरियंस जैसे फैक्टर शामिल होते हैं और कट-ऑफ समय के साथ बदलता रहता है।
- मेडिकल लाइसेंसिंग तथा प्रैक्टिस की चुनौतियां: MD प्रोग्राम पूरा करके भी कनाडा में प्रैक्टिस शुरू करने के लिए आपको ‘मेडिकल कॉउंसिल ऑफ कनाडा एग्जामिनेशन’, CaRMS रेजीडेंसी मैच और प्रांतीय लाइसेंसिंग पास करनी होती है और अधिकांश प्रोग्राम सिर्फ कैनेडियन सिटीजन या PRs को प्राथमिकता देते हैं।
- हाई कम्पटीशन: कनाडाई मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन बेहद प्रतिस्पर्धी है। अगर आप इंटरनेशनल स्टूडेंट हैं तो यह और भी कठिन हो सकता है।
- बैक-अप ऑप्शन: यदि कनाडा में MD सीधे संभव न हो, तो वैकल्पिक योजनाएं जैसे अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया से MD/DO या हेल्थ-केयर क्षेत्र में PG डिग्री से PR की राह बनाना, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लेना या को-ऑप/वर्क प्रोग्राम चुनना सोचा जा सकता है।
- धोखाधड़ी से सावधान रहें: इमिग्रेशन, स्टडी परमिट एप्लीकेशन में अनाधिकृत एजेंटों या फर्जी डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल भारी कानूनी परिणाम दे सकता है। इसलिए आधिकारिक स्रोत और लाइसेंस प्राप्त सलाहकार से ही सलाह लें।
कनाडा (MD) और भारत में MBBS की पढ़ाई में अंतर और समानताएं
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कनाडा और भारत में एमबीबीएस (MD) की पढ़ाई से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तुलनात्मक बिंदु नीचे दिए गए हैं:
| कारण | कनाडा में MD | भारत में MBBS |
| कोर्स की ड्यूरेशन | 7-8 साल (बैचलर के लिए 3-4 साल + MD के लिए 4 साल) | 5.5 साल (4.5 साल की पढ़ाई + 1 साल की इंटर्नशिप) |
| एडमिशन | ग्रेजुएशन डिग्री | 12वीं कक्षा (PCB) साइंस स्ट्रीम |
| प्रवेश परीक्षा | मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (UG) NEET |
| कोर्स का मीडियम | अंग्रेजी | अंग्रेजी |
| NEET परीक्षा | अनिवार्य नहीं | अनिवार्य |
| रहने का खर्च | सामान्य | मध्यम से उच्च |
FAQs
कनाडा में भारत की तरह सीधे MBBS डिग्री उपलब्ध नहीं है; वहां मेडिकल स्कूल में प्रवेश के लिए छात्रों को पहले स्नातक की डिग्री पूरी करनी होती है। फिर डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) जैसे प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होता है।
कनाडा की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्राप्त मेडिकल डिग्री को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की मान्यता प्राप्त है, जिसका अर्थ है कि कनाडा से MD करने वाले उम्मीदवार भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के पात्र होते हैं।
कनाडा में MBBS (MD) के लिए NEET अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारत में प्रैक्टिस के लिए NEET क्वालीफाई होना जरूरी है।
आसान कहना ठीक नहीं होगा। कनाडा में MD के बाद रेज़िडेंसी की सीटें सीमित होती हैं और ज़्यादातर मामलों में कनाडाई नागरिकों या PR को पहले मौका मिलता है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी विकल्प होते हैं, लेकिन सीटें कम होने की वजह से प्रतियोगिता ज़्यादा रहती है। सीधे शब्दों में कहें तो रेज़िडेंसी मिलना संभव है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए MD करने से पहले छात्रों को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए और बैक-अप विकल्पों पर भी सोचकर चलना बेहतर रहता है।
सच कहें तो कनाडा में MD करना भारतीय छात्रों के लिए संभव तो है, लेकिन आसान नहीं है। कनाडा की ज़्यादातर मेडिकल यूनिवर्सिटीज इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बहुत सीमित सीटें देती हैं, और कई कॉलेज सिर्फ कनाडाई सिटिज़न या परमानेंट रेज़िडेंट (PR) को ही एडमिशन देते हैं। इसके अलावा, MCAT स्कोर, इंटरव्यू और अकादमिक प्रोफाइल बहुत स्ट्रॉन्ग होनी ज़रूरी होती है। इसलिए कनाडा से MD उन्हीं छात्रों के लिए ज्यादा व्यावहारिक माना जाता है, जिनके पास अच्छा अकादमिक बैकग्राउंड, समय और फाइनेंशियल प्लानिंग पहले से मौजूद हो।
कई भारतीय छात्र कनाडा के बजाय अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया को इसलिए चुनते हैं क्योंकि वहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल सीटों के विकल्प तुलनात्मक रूप से ज्यादा होते हैं। USA में MD या DO प्रोग्राम और ऑस्ट्रेलिया में MD या MBBS जैसे रास्ते ज्यादा स्पष्ट और स्ट्रक्चर्ड माने जाते हैं। इसके अलावा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल ग्रेजुएट्स के लिए रेज़िडेंसी के अवसर कनाडा की तुलना में थोड़े बेहतर माने जाते हैं। इसी वजह से कई छात्र कनाडा को पहला विकल्प नहीं, बल्कि बैक-अप या लॉन्ग-टर्म प्लान के रूप में देखते हैं।
कनाडा में MD की पढ़ाई की क्वालिटी बहुत अच्छी मानी जाती है, लेकिन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए सीटें बहुत कम होती हैं। USA में MD और DO दोनों तरह के प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए विकल्प कनाडा से ज्यादा मिलते हैं, हालांकि कंपटीशन वहां भी काफी हाई रहता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में MD और MBBS दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध हैं और इंटरनेशनल छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस तुलनात्मक रूप से ज्यादा स्पष्ट माना जाता है। अंत में सही देश का चुनाव छात्र की प्रोफाइल, बजट और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है।
संबंधित पढ़ें:
उम्मीद है कि इस लेख से आपको कनाडा से MBBS (MD) से जुड़ी प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी बातों की स्पष्ट समझ मिली होगी। अगर आप स्टडी अब्रॉड से जुड़े ऐसे ही विषयों पर और जानकारी पढ़ना चाहते हैं, तो Leverage Edu पर उपलब्ध अन्य लेख भी देख सकते हैं।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
