BSTC के बाद क्या करें: करियर स्कोप, जॉब प्रोफाइल, कोर्स

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
bstc ke baad kya kare

BSTC (Basic School Teaching Certificate) जिसे मुख्य रूप से राजस्थान में इस नाम से जाना जाता है, कई राज्यों में इस कोर्स को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या प्री D.El.Ed के नाम से जाना जाता है। हालाँकि, राज्य के अनुसार योग्यता थोड़ी अलग हो सकती हैं लेकिन ये समान कोर्स होते हैं। 

इस कोर्स को करने के बाद अगर आपके मन में सवाल है कि BSTC के बाद क्या करें, तो आपको बता दें BSTC के बाद आपके सामने मुख्य रूप से दो रास्ते खुलते हैं – पहला, D.El.Ed में प्रवेश लेकर प्राथमिक शिक्षक बनने की योग्यता हासिल करना, और दूसरा, REET व थर्ड ग्रेड टीचर जैसी सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी शुरू करना। इसके अलावा उच्च शिक्षा के कुछ और विकल्प भी हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं या आप प्राइवेट स्कूलों में बतौर प्राथमिक शिक्षक अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। 

इस लेख में आपको बताया गया है कि BSTC के बाद आप कौनसे प्रमुख कोर्स कर सकते हैं या किन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

BSTC के बाद प्रमुख कोर्स

क्योंकि BSTC अंडरग्रेजुएट डिग्री नहीं है और आजकल अंडरग्रेजुएट डिग्री करना कई जगह जरूरी या उपयोगी होता है। तो अगर आप BSTC के बाद ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। यह आपके द्वारा 12वीं में चुने गए स्ट्रीम पर निर्भर करेगा कि आप कौनसा कोर्स कर सकते हैं। स्ट्रीम और फील्ड वाइज कई स्पेशलाइजेशन होते हैं जिनमें बैचलर कोर्स किया जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख विकल्प बताएं गए हैं:

कोर्स का नामकोर्स की अवधि आवश्यक योग्यता
बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड)2 वर्षमान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन (बीए./बीएससी/बीकॉम) पास करना।
बैचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए)3 वर्ष12वीं पास या BSTC के बाद
बैचलर ऑफ साइंस (बी.एससी)3 वर्ष12वीं (साइंस स्ट्रीम के साथ) पास
बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम)3 वर्ष12वीं कॉमर्स या किसी भी स्ट्रीम से
बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड)4 वर्ष12वीं पास, साथ ही प्रवेश के लिए कुछ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा लेते हैं।
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड)2-3 वर्षग्रेजुएशन या कुछ संस्थानों में 12वीं के बाद
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बी.सी.ए.)3 साल12वीं पास (इसमें प्रवेश के लिए किसी-किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए साइंस स्ट्रीम का होना अनिवार्य होता है।)
बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बी.एस.डब्ल्यू.)3 सालकिसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बी.लिब.)1 सालकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन के बाद

नोट – यहाँ दिए गए कोर्सेज को आप किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या कॉलेज से कर सकते हैं, इनमें आवेदन करने से पहले आप संबंधित संस्थान या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर कोर्स से संबंधित आवश्यक योग्यताओं या अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – BA BEd कोर्स विवरण: योग्यता, प्रवेश परीक्षाएं, कॉलेज, करियर स्कोप

BSTC के बाद प्रमुख डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और स्किल डेवलपमेंट कोर्स

अगर आप कम समय में अपनी स्किल्स डेवलप करने के लिए और अपनी फील्ड में कोई डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या स्किल डेवलपमेंट कोर्स करना चाहते हैं तो कर सकते हैं और अगर आपने ग्रेजुएशन किया है तो भी आप इन कोर्सेज को कर सकते हैं। यह आपके लिए कई अवसर खोलता है और आप सिर्फ एक करियर के लिए सीमित नहीं रहते हैं। नीचे कुछ प्रमुख विकल्प बताए गए हैं:

कोर्स का नामकोर्स की अवधि आवश्यक योग्यता
डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन1-2 वर्षBSTC / 12वीं या ग्रेजुएशन
अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE)6 माह – 1 वर्ष12वीं पास / BSTC
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन6 माह – 1 वर्ष12वीं पास
डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस1 वर्ष12वीं या ग्रेजुएशन
डिप्लोमा इन योग एजुकेशन1 वर्ष12वीं या ग्रेजुएशन
सर्टिफिकेट इन काउंसलिंग एंड गाइडेंस6 माह – 1 वर्ष12वीं पास / BSTC
टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (नर्सरी / NTT)1 वर्ष12वीं पास

BSTC के बाद सरकारी नौकरी

BSTC के बाद सरकारी नौकरी के क्षेत्र में आपके सामने कई महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होते हैं। BSTC के बाद आप मुख्य रूप से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले सरकारी शिक्षक के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

इसके लिए आपको राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (जैसे REET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। पात्रता प्राप्त होने के बाद आप नीचे दिए गए विभिन्न सरकारी जॉब प्रोफाइल के लिए आवेदन कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलभर्ती करने वाला विभाग / संस्थाभर्ती प्रक्रिया
प्राइमरी स्कूल टीचरराज्य शिक्षा विभाग / राज्य लोक सेवा आयोगCTET/स्टेट TET, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
थर्ड ग्रेड टीचर (लेवल-1)राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (जैसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड)REET/स्टेट TET, मुख्य परीक्षा और मेरिट के आधार पर
आंगनवाड़ी वर्कर / हेल्परमहिला एवं बाल विकास विभाग / ICDSमेरिट या स्थानीय भर्ती प्रक्रिया
आंगनवाड़ी सुपरवाइजरमहिला एवं बाल विकास विभागलिखित परीक्षा और इंटरव्यू
शिक्षा मित्र / पंचायत शिक्षकराज्य शिक्षा विभाग / पंचायत विभागराज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा और मेरिट
सरकारी स्कूल इंस्ट्रक्टर / शिक्षा सहायकसमग्र शिक्षा अभियान / राज्य शिक्षा विभागलिखित परीक्षा और मेरिट

BSTC के बाद प्राइवेट नौकरी

BSTC के बाद आपके पास सरकारी टीचर बनने के अलावा प्राइवेट जॉब्स भी करने के अवसर उपलब्ध रहते हैं। नौकरी प्राइवेट जॉब्स में भी आप अपनी स्किल्स और एक्सपीरियंस के आधार पर ग्रो कर सकते हैं। BSTC के बाद प्राइवेट स्कूलों में नौकरी के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) या REET का सर्टिफिकेट आपकी प्रोफाइल को स्ट्रांग बना सकता है। BSTC के बाद आपके पास निम्नलिखित प्राइवेट नौकरी के भी विकल्प मौजूद रहते हैं –

जॉब प्रोफाइलप्रमुख रिक्रूटर का नामभर्ती प्रक्रिया
प्राइमरी टीचर (PRT)दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS)रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, डेमो क्लास और इंटरव्यू
असिस्टेंट टीचरएमिटी इंटरनेशनल स्कूललिखित एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू
प्री-प्राइमरी एजुकेटरयूरो किड्सवॉक-इन इंटरव्यू और स्किल असेसमेंट
एजुकेशन कंटेंट डेवलपरबायजूस (BYJU’S) और अनएकेडमीऑनलाइन टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
करिकुलम डिज़ाइनरएड-टेक स्टार्टअप्स (जैसे- लीड स्कूल)पोर्टफोलियो रिव्यू और टास्क असेसमेंट
होम ट्यूटर / ऑनलाइन ट्यूटरवेदांतु और क्यूमैथडेमो सेशन और कम्युनिकेशन राउंड
एकेडमिक काउंसलरनिजी शिक्षण संस्थान (जैसे- एलन)काउंसलिंग स्किल टेस्ट और इंटरव्यू
प्राइमरी स्कूल कोऑर्डिनेटररिलायंस फाउंडेशन स्कूलअनुभव के आधार पर इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन

यह भी पढ़ें – D.El.Ed कोर्स: योग्यता, अवधि, फीस और करियर ऑप्शंस की जानकारी

BSTC के बाद जॉब प्रोफाइल और मिलने वाली सैलरी

BSTC के बाद आप जॉब प्रोफाइल और मिलने वाली सैलरी को ambitionbox पर दिए गए आंकड़ों के आधार पर दिया गया है। हालाँकि BSTC के बाद मिलने वाली सैलरी और करियर ग्रोथ, आपकी जॉब प्रोफाइल और करियर गोल्स के आधार पर निर्भर करती है। यहाँ दी गई शुरूआती अनुमानित सैलरी आपके अनुभव के आधार पर बढ़ सकती है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक वेतन (INR)
प्राइमरी टीचर INR 2.8 लाख – INR 3.1 लाख
असिस्टेंट टीचरINR 3 लाख – INR 3.3 लाख
स्पेशल एजुकेटर INR 4 लाख – INR 4.4 लाख
ऑनलाइन ट्यूटर INR 2.7 लाख – INR 3 लाख
करिकुलम डिज़ाइनरINR 6.6 लाख – INR 7.4 लाख
एकेडमिक काउंसलरINR 3.7 लाख – INR 4.1 लाख

FAQs

BSTC करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

BSTC करने के बाद आप प्राथमिक शिक्षक बन सकते हैं, जिसके लिए आपको संबंधित राज्य यानि जिस राज्य में आप शिक्षक बनना चाहते हैं, उसमें राज्य स्तर की शिक्षक भर्ती परीक्षाएँ (जैसे – राजस्थान के लिए REET) को पास करना अनिवार्य होता है। 

क्या BSTC के बाद सीधे सरकारी शिक्षक बन सकते हैं?

BSTC के बाद आप सरकारी शिक्षक बनने के लिए पात्र तो होते हैं लेकिन BSTC के बाद आप सीधे सरकारी शिक्षक नहीं बन सकते हैं। इसके लिए आपको राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरुरी होता है।

BSTC के बाद आगे कौन-सी पढ़ाई कर सकते हैं?

BSTC के बाद आप उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (जैसे – BA, BSc या BCom) कर सकते हैं। इसके बाद आप B.Ed., MA या अन्य शिक्षा से संबंधित कोर्स को भी कर सकते हैं।

क्या BSTC के बाद प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बना जा सकता है?

हाँ, BSTC के बाद प्राइवेट स्कूल में भी आप शिक्षक बन सकते हैं। हालाँकि इसमें मिलने वाली सैलरी सरकारी शिक्षक को मिलने वाली सैलरी की तुलना में कम हो सकती है। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आमतौर पर इंटरव्यू और डेमो क्लास देनी होती है।

BSTC टीचर की सैलरी कितनी होती है?

BSTC टीचर का शुरुआती वेतन राज्य के नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाता है। हालाँकि आमतौर पर कई राज्यों में BSTC टीचर की प्रारंभिक सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह के बीच हो सकती है, जो अनुभव और स्थायी नियुक्ति के आधार पर बढ़ सकता है।

संबंधित आर्टिकल्स

NPTT कोर्सएम.एड कोर्स डिटेल्स
बी.एड कोर्सD.Ed कोर्स क्या है?

उम्मीद है, यह जानकारी आपको BSTC के बाद सही करियर विकल्प चुनने में मदद करेगी। ऐसे ही अन्य कोर्स गाइड और करियर गाइड ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*