Belarus Facts : बेलारूस से जुड़े 15+ रोचक तथ्य

1 minute read

बेलारूस, जिसे पहले बेलोरूसिया के नाम से जाना जाता था, पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इस देश को अलग नामों जैसे बेलरूसिया या बेलोरूसिया के नाम से जाना जाता था। मिन्स्क, इस देश की राजधानी और साथ ही साथ सबसे बड़ा शहर भी है। वहीं इस देश की सीमा रूस, लिथुआनिया, यूक्रेन, पोलैंड और लातविया जैसे देशों से लगती है। अब तक ये थे बेलारूस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य Belarus Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Belarus Facts in Hindi – बेलारूस से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Belarus Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. बेलारूस का आधिकारिक नाम “रिपब्लिक ऑफ बेलारूस” है।
  2. बेलारूस को ‘यूरोप का फेफड़ा’ भी कहा जाता है। 
  3. बेलारूस की करंसी “बेलारूसी रूबल” है। 
  4. बेलारूस की आधिकारिक भाषाएँ बेलारूसी और रूसी हैं।
  5. बेलारूस में 5 विश्व धरोहर स्थल हैं, जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बिलवज़्काया पुश्चा राष्ट्रीय उद्यान , मीर कैसल भवन-समूह उनमें से एक हैं। 
  6. बेलारूस में संविधान को 1994 में अपनाया गया था।
  7. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेलारूस को भरी तबाही का सामना करना पड़ा। उस दौरान यहाँ लगभग 290 में से 209 कस्बे और शहर नष्ट हो गए, देश के लगभग 85% उद्योग नष्ट हो गए और करीब 2.2 मिलियन लोगों की जान चली गई थी।
  8. बेलारूस का राष्ट्रीय पशु यूरोपीय बाइसन है।
  9. आलू बेलारूसी व्यंजनों का एक प्रमुख हिस्सा है। 
  10. बेलारूस, एक स्थल-रुद्ध देश है। स्थल-रुद्ध देश वे देश होते हैं जिनकी कोई भी सीमा समुद्र से नहीं लगती है। यह चारों तरफ से भूमि से घिरे होते हैं। 
  1. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार, शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 तक बेलारूस की वर्तमान जनसंख्या 9,048,087 है। 
  2. इस देश का कुल क्षेत्रफल 207,600 वर्ग किलोमीटर है, जो यूरोप के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2% है।
  3.  बेलारूस की कंपनी BELAZ दुनिया के सबसे बड़े डंप ट्रकों के लिए जानी जाती है।
  4. बेलारूस का लगभग 40% हिस्सा जंगल से ढका हुआ है।
  5. बेलारूस उन पहली जगहों में से एक था जहाँ स्लाव लोग रहते थे।
  6.  बेलारूस की सबसे ऊँची चोटी द्ज़्यारज़िन्स्काया हिल (Dzyarzhynskaya Hill) है। ये समुद्र तल से 345 मीटर (1,132 फ़ीट) ऊँची है।
  7. इंडिपेंडेंस एवेन्यू बेलारूस की सबसे लंबी सड़क है। मिन्स्क में स्थित यह सड़क 15 किमी तक फैली हुई है। 
  8.  बेलारूस की नेशनल लाइब्रेरी को दुनिया की सबसे बदसूरत इमारतों में से एक माना जाता है।
  9. बेलारूस की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। 
  10. आइस हॉकी, बेलारूस के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Belarus Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*